Back
गुण्डागर्दी: कोचिंग शिक्षकों ने सड़क पर एक परिवार की पिटाई, FIR दर्ज
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 07, 2025 03:32:59
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर दिल दहल जाता है और गुस्सा भी आता है। शिक्षा देने वाले गुरु कहलाने वाले जब खुद गुंडागर्दी पर उतर आएं तो सोचिए समाज किस दिशा में जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है एक होम ट्यूटर अपनी पत्नी और गोद में दो साल के मासूम बच्चे के साथ सड़क पर खड़ा था। लेकिन अगले ही पल वही सड़क उसके लिए खौफ की जगह बन गई। क्योंकि कोचिंग संस्थान के दो शिक्षक आदिल और सर्वेश एक होम ट्यूटर पर बर्बर तरीके से टूट पड़े। इन दंपतियों का दोष सिर्फ इतना ही था कि वह रोड पर खड़े होकर आने जाने वाले को पंपलेट दे रहे थे। आरोप यही लगाया कि वह उनके छात्रों के बीच अपनी ट्यूशन का प्रचार कर रहा है। बात इतनी बढ़ी कि सरेराह पिटाई शुरू हो गई। जहां एक युवक बार-बार खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है उसकी पत्नी अपने दो साल के बच्चे को गोद में लिए रोती, चिल्लाती दिखाई देती है। लेकिन सामने खड़े ये शिक्षक जो बच्चों को संस्कार सिखाते हैं वो खुद अपने हाथों से सरेआम हिंसा का पाठ पढ़ा रहे थे। आसपास के लोग दौड़े किसी ने बीच-बचाव किया लेकिन शिक्षक ट्यूटर को धमकाते रहे दुबारा इस इलाके में दिखा तो अंजाम बुरा होगा। स्थानिय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। लोग कहते हैं शिक्षक अगर सड़क पर इस तरह की गुंडागर्दी करेंगे तो फिर शिक्षा का असली मतलब क्या रहेगा। इस कोचिंग संस्थान के द्वारा सड़क पर गाड़ी खड़े कर आवागमन को भी बाधित किया जाता है रोड पर ही वहनों को पार्किंग की जाति है जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। एक मासूम बच्चा अपनी मां की गोद में रो रहा था। एक पत्नी पति को मार खाते हुए देख कर असहाय खड़ी थी। और सामने वही लोग थे जिन्हें समाज गुरु कहता है। फिलहाल तारबाहर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अब सवाल यही है क्या शिक्षा के नाम पर हो रही ये गुंडागर्दी रुकेगी? क्या ऐसे शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होगी? और क्या शिक्षा संस्थानों की छवि को बचाया जा सकेगा? यह खबर सिर्फ एक घटना नहीं बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी है। वही वीडियो वायरल होते ही समाज सेवा से जुड़े लोग भी इन दंपति के साथ खड़े नजर आए और कहा कि शिक्षकों द्वारा इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ऐसे शिक्षकों और संस्थाओं के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। पूरी घटना के बाद अब सवाल यह भी उठता है कि ऐसी संस्था जहां संस्कार की जगह जब गुरुजन ही गुंडागर्दी पर उतर आए और इस तरह की हरकत करें तो क्या लोग अपने बच्चों को पढ़ने के लिए ऐसी संस्था में भेजेंगे क्या?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 13, 2025 17:01:460
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowDec 13, 2025 17:01:340
Report
पुष्पराजगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की गैर मौजूदगी से 4 घंटे मेडिकल टेस्ट रोक, न्याय प्रक्रिया प्रभावित
APAbhay Pathak
FollowDec 13, 2025 17:01:200
Report
OTOP TIWARI
FollowDec 13, 2025 17:01:050
Report
0
Report
0
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 13, 2025 16:46:260
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 13, 2025 16:45:560
Report
RSRahul shukla
FollowDec 13, 2025 16:45:460
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowDec 13, 2025 16:45:360
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 13, 2025 16:45:260
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 13, 2025 16:33:110
Report
AMANIL MOHANIA
FollowDec 13, 2025 16:32:590
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowDec 13, 2025 16:32:44Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने पर विरोध; JCB का शीशा टूटा, कानूनी कदम की तैयारी
0
Report