Back
बेलपान मेले लौटते परिवार पर तेज पिकअप, तीनों की मौत, बच्चा अस्पताल में
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 06, 2026 08:00:53
Masanganj, Chhattisgarh
बिलासपुर के कोटा-लोरमी मार्ग पर बीती शाम एक ह्रदयविदारक सड़क हादसा हो गया। ग्राम बांसाझाल चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में पति-पत्नी और उनकी 7 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 6 साल का बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। खुशियों के साथ मेला देखकर लौट रहे इस परिवार की हंसी पल भर में मातम में बदल गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सेमरी निवासी जमलेश यादव अपनी पत्नी संतोषी यादव और दो बच्चों बेटी नन्ही व बेटे के साथ बेलपान मेला घूमने गए थे। पूरा परिवार मेले का आनंद लेने के बाद मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था। जैसे ही वे कोटा-लोरमी मार्ग पर बांसाझाल चौक के करीब पहुँचे, सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों की मदद से लहूलुहान हालत में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जमलेश, संतोषी और मासूम नन्ही को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 6 वर्षीय बालक की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल सिम्स (CIMS) बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर, सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुँची और पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों मृतकों का मर्ग कायम कर लिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowFeb 06, 2026 09:34:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:34:100
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 06, 2026 09:33:550
Report
0
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 06, 2026 09:32:040
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 06, 2026 09:31:280
Report
RRRaju Raj
FollowFeb 06, 2026 09:21:310
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 06, 2026 09:21:100
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 06, 2026 09:20:47Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--फ़िल्म घुसखोर पण्डित को लेकर संत समाज में भारी विरोध है।फिल्म को बैन करने की मांग वृंदावन के साधु संत समाज द्वारा की गई है।
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 06, 2026 09:20:220
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:20:15Noida, Uttar Pradesh:इंसानों की तरह नाचता है ये रोबोट
0
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 09:20:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:19:39Noida, Uttar Pradesh:साड़ी में की जबरदस्त स्कीइंग
0
Report