Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

बिलासपुर के एशिया-प्रसिद्ध छठ घाट पर सूर्यदेव को अर्घ्य, चार दिवसीय महापर्व खत्म

SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 28, 2025 05:33:07
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर।आस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम पूरे देश में दिखाई दे रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। एशिया के सबसे बड़े स्थाई छठ घाट पर आज उगते सूरज को अर्घ्य देकर चार दिवसीय महापर्व का समापन किया गया। सूर्य उपासना का महापर्व छठ आज बिलासपुर में भक्ति और आस्था के चरम पर पहुंचा। एशिया के सबसे बड़े स्थाई छठ घाट पर छठ मैया की पूजा अर्चना के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु और छठव्रती उमड़े। जैसे ही पूरब दिशा में उगते सूरज की पहली किरणें दिखाई दीं, लाखों हाथों ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और इसी के साथ चार दिवसीय इस महापर्व का समापन हो गया। तोरवा स्थित यह छठ घाट अपनी विशालता के लिए जाना जाता है, जहां एक साथ हजारों श्रद्धालु पूजा कर सकते हैं। छठव्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलकर छठी मैया और सूर्यदेव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल भी छठ घाट पर पहुंचे। उन्होंने छठव्रतियों को शुभकामनाएं दी और लोगों के साथ छठ मैया की पूजा अर्चना में शामिल हुए। घाटों पर आकर्षक सजावट, रोशनी और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे। बिलासपुर में हर साल छठ महापर्व की भव्यता बढ़ती जा रही है, जो अब सिर्फ पूर्वांचल का नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण त्योहारों में शामिल हो चुका है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YMYadvendra Munnu
Oct 28, 2025 08:21:06
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के सूलमी गांव में दो समुदाय के बीच तनाव हो गया है. बताया जाता है कि छठ पूजा का अर्घ्य देकर लौट रही छठव्रती और उनके परिजनों को विशेष समुदाय के द्वारा रास्ता रोक दिया गया. इस बात को लेकर विवाद गहरा का चला गया. प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा. कुछ ही देर में पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया. पुलिस के वरीय पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं और लोगों से अपील किया जा रहा है कि वह धैर्य बना कर रहे. किसी भी प्रकार का अफवाह पर विश्वास ना करें. सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि स्थिति सामान्य हो रही है. दोनों समुदाय के लोगों को एक साथ बैठकर समझाया जा रहा है. एक समुदाय के द्वारा प्रशासन से मांग की गई जिन लोगों ने सांप्रदायिकता भड़काई है उनको गिरफ्तार किया जाए.
0
comment0
Report
STSharad Tak
Oct 28, 2025 08:20:55
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. रिको थाना क्षेत्र के सियावा स्थित एक होटल में खाना खाने पहुंचे पांच लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, बिल चुकाए बिना चकमा देकर भाग निकले. जानकारी के अनुसार, ये पांचों लोग कार में सवार होकर होटल पहुंचे थे. उन्होंने होटल में बैठकर खाना खाया, लेकिन जब ₹10,900 का बिल आया तो सभी ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया. होटल स्टाफ कुछ समझ पाता, इससे पहले ही सभी कार में बैठकर अंबाजी की ओर फरार हो गए. होटल संचालक और वेटर ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए कार का पीछा किया. इस दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी हरकतें और चेहरों की तस्वीरें कैद हो गईं. होटल स्टाफ ने रास्ते में लगे ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर अंबाजी की गुजरात सीमा पर कार को रोक लिया और पांचों को पकड़ लिया. होटल संचालक ने बताया कि आरोपी बिल चुकाए बिना जानबूझकर भागने की फिराक में थे. फिर मौके पर ही होटल कर्मियों ने फर्जी मेहमानो से पैसे लेकर उन्हें जाने दिया।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 28, 2025 08:20:07
Khordha, Odisha: ରୁମଝୁମ୍ ନିତ୍ର୍ୟାଳୟ ୧୨ ତମ ବାର୍ଷିକ ଉତ୍ସବ ମହା ସମାରୋହରେ ପାଳିତ କଟକ:- ନୃତ୍ୟ, ସଙ୍ଗୀତ, ଓ କଳା ବିନା ଜୀବନ ଉଧୂରା ବୋଲି କୋଲକତା ଆଇ ଏସ ସି ଆର ସତ୍ୟଜିତ ରାୟ ଅଡିଟୋରିୟମରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ରୁମଝୁମ୍ ନିତ୍ର୍ୟାଳୟ ୧୨ ତମ ବାର୍ଷିକ ଉତ୍ସବରେ ଅତିଥି ମାନେ ମତବ୍ୟକ୍ତ କରିଥିଲେ, ଉଦ୍ଘାଟିକ ଭାବେ ଗୁରୁ ପୁସ୍ପିତା ନନ୍ଦି ଓ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ କଟକ ଜିଲ୍ଲା MBC TV ପ୍ରତିନିଧି ଜିତେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରସାଦ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ, ଅନ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ଗୁରୁ ସୌଭିକ ଚକ୍ରବର୍ତ୍ତୀ, ଗୁରୁ ଦିପା ହଜରା , ଗୁରୁ ଶ୍ରାବଣୀ ଦାସ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ । ଶିଶୁ ମାନଙ୍କ ସୃଜଶୀଳତା ରେ ଅଭିଭାବକ ମାନଙ୍କର ଗୁରୁ ଦାୟିତ୍ୱ ଅଛିବୋଲି ନୃତ୍ୟ ଗୁରୁମାନେ ମତ ବ୍ୟକ୍ତ କରିଥଲେ। ଅନୁଷ୍ଠାନର ଚେୟାରମେନ ରୁବି ଘୋଷ ବାର୍ଷିକ ବିବରଣୀ ଓ ସ୍ଵାଗତ ଭାଷଣ ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଥିଲା , ଶେଷରେ ପିଲାମାନଙ୍କ ଦ୍ଵାରା ସାଂସ୍କୃତିକ କାଯ୍ୟକର୍ମ ପରିବେଷଣ କରାଯାଇଥିଲା. ୮୦ ରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଅନୁଷ୍ଠାନ ର ପିଲା ମାନେ ସୁନ୍ଦର ସୁନ୍ଦର ନୃତ୍ୟ ରେ ଦର୍ଶକ ଙ୍କୁ ବାନ୍ଧି ରଖିଥିଲେ । କ୍ଲାସିକାଲ , ସେମିକ୍ଲାସିକାଲ, କଥକ ଓ ଦେଶାତ୍ମକ ବୋଧକ ସଙ୍ଗୀତ ରେ ନୃତ୍ୟ ପରିବେଷଣ କରିଥିଲେ । ଶେଷରେ ପ୍ରତିଯୋଗୀ ମାନକୁ ପୁରସ୍କାର ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଥିଲା.
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Oct 28, 2025 08:19:46
Noida, Uttar Pradesh:मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ, के ताज़ा संकीर्ण व घृणित बयान के साथ-साथ यूपी व उत्तराखण्ड सहित अन्य और राज्यों में भी धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और ना जाने क्या-क्या नफरती नाम देकर तथा उसके विरुद्ध क़ानून को अपने हाथ में लेकर साम्प्रदायिक व जातिवादी द्वेष, वैमनस्य, अशान्ति, अराजकता एवं लोगों के जान-माल व मज़हब पर ख़तरा बन जाने का शरारती तत्वों का यह विषैला हिंसात्मक खेल अति-निन्दनीय। ऐसे आपराधिक, अराजक व असामाजिक तत्व सभ्य व संवैधानिक सरकार के लिये खुली चुनौती और ख़तरा हैं। इन्हें शह व संरक्षण देने के बजाय सरकारें राज्य की करोड़ों जनता के हित व कल्याण को ध्यान में रखते हुये कानून का राज स्थापित करना सुनिश्चित करने के लिये ऐसे लोगों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई करें, यही व्यापक जन व देशहित में।
1
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Oct 28, 2025 08:19:37
Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) झालरापाड़ जिले के झालरापाटन शहर के मोहम्मदी नगर स्थित मदरसे में सोमवार दोपहर बाद बच्चों को अचानक फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई। लगभग दो दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आनन फानन में झालरापाटन के सैटेलाइट अस्पताल लाया गया और भर्ती कराया गया। तीन बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें झालावाड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं अधिकांश बच्चों को प्रारम्भिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। शेष 7 बच्चों का झालरापाटन के सैटेलाइट अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर साजिद खान भी झालरापाटन सैटेलाइट अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों की टीम को उचित उपचार हेतु निर्देशित किया। सीएमएचओ साजिद खान ने कहा कि दो दर्जन से अधिक बच्चों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत मिली थी। उन्होंने चिकित्सकों की टीम गठित कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां अधिकतर बच्चों को तबीयत सुधरने पर छुट्टी कर घर भेज दिया गया। तीन बच्चों को अधिक खराब हालत में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, शेष 7 बच्चों का इलाज सैटेलाइट अस्पताल में चल रहा है। जिनकी भी तबीयत में सुधार है। मदरसा परिसर में जाकर फूड और पानी के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जाँच करवायी जाएगी। शुरुआती तौर पर जंक फूड खाने से प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Oct 28, 2025 08:19:17
Jhajjar, Haryana:प्लाट के विवाद में चली कुल्हाड़ी,लाठियां और तेजधार हथियार :झज्जर के गांव ऊंटलौधा में प्लाट के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष :दोनों पक्षों के करीब डेढ़ दर्जन लोगों हुए घायल,कुछ को किया गया पीजीआई रेफर :प्लॉट की नींव भरे जाने के दौरान हुआ दोनों पक्षों में झगड़ा,दोनाें पक्षों ने लगाया एक-दूसरे पर आरोप कहा: सरपंच की मिलीभगत से मौके पर लगी सीसीटीवी कैमरे की वायर भी काटी,योजना बनाकर दिया घटना को अंजाम :झगड़े के दौरान कुछ महिलाओं के भी घायल होने का समाचार,नागरिक अस्पताल में हो रहा है ईलाज :विवादित प्लॉट की मलकीयत पर दोनों पक्ष ने ठोका दावा,सबूत अपने-अपने पास होने की कही बात :पुलिस को भी दी गई है मामले की सूचना,पुलिस कर रही है मामले की जांच एंकर रीड़ झज्जर,हरियाणा झज्जर के गांव ऊंटलौधा में मंगलवार को प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी–डंडे और तेजधार हथियार चले। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में कई महिलाओं के भी शामिल होने की सूचना है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। दोनों पक्षों के अनुसार झगड़ा उस समय हुआ जब एक पक्ष द्वारा विवादित प्लॉट की नींव भरी जा रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध जताया और बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने के आरोप लगाए हैं।घटना के दौरान मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की वायर काटे जाने की भी बात सामने आई है। आरोप है कि यह सब सरपंच की मिलीभगत से किया गया और पूरे घटनाक्रम की पहले से योजना बनाई गई थी। प्लॉट की मलकीयत को लेकर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे हैं और सबूत होने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। नागरिक अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. बाइट: प्रदीप,सतीश व अन्य। बाइट दूसरा पक्ष प्रदीप झज्जर सुमित कुमार
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Oct 28, 2025 08:18:43
Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला अपराधी और प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रही थी। यह गिरफ्तारी उत्तरी रेंज-1 की टीम ने जहांगीरपुरी इलाके से की है。 क्राइम ब्रांच की नॉर्दर्न रेंज-1 टीम ने 28 वर्षीय महिला आरोपी स्मति ए को गिरफ्तार किया है, जो एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दर्ज मामले में वांछित थी। यह मामला थाना जहांगीरपुरी में दर्ज हुआ था। आरोपी को 30 सितंबर 2024 को माननीय न्यायालय — विशेष न्यायाधीश (NDPS) रोहिणी कोर्ट — ने प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया था。 सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। 27 अक्टूबर 2025 को टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर सीडी पार्क, जहांगीरपुरी में छिपी हुई है। इंस्पेक्टर पुख़राज सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने महिला पुलिसकर्मी खुषबू और अन्य सदस्यों के साथ छापेमारी की और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, 13 अप्रैल 2024 को जहांगीरपुरी इलाके से सहाना बेवा उर्फ भूरी नामक एक महिला को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से स्मैक की इंटरमीडिएट क्वांटिटी बरामद हुई थी। जांच के दौरान आरोपी स्मति ए का नाम सामने आया था, लेकिन वह फरार हो गई थी और अदालत द्वारा उसे PO घोषित कर दिया गया था。 जानकारी के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और मेवात, हरियाणा में शादी हुई थी। गरीबी और सामाजिक परिस्थितियों के चलते वह नशे के कारोबार में शामिल हो गई थी। पुलिस अब उससे आगे की सप्लाई चेन और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है。 दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top