Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

बिलासपुर रेल हादसे: घायलों का इलाज तेजी से जारी, अस्पतालों में राहत अभियान

SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 05, 2025 01:01:49
Bilaspur, Chhattisgarh
ब Bilaspur रेल हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे में घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। बिलासपुर रेल हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) खुद मौके पर मौजूद हैं और लगातार हालात का जायज़ा ले रहे हैं। डॉक्टरों की टीम को निर्देश दिए गए हैं कि सभी घायलों की पूरी जांच की जाए और किसी तरह की लापरवाही न हो। वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफ़र किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा और इलाज मुहैया कराया जा रहा है। रेल हादसे के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात है। राहत-बचाव कार्य जारी है और अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल से फोन पर बात की और वीडियो कॉल कर घायलों का हाल-चाल जाना साथ ही अच्छे इलाज होने की बात कही।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSManish Sharma
Nov 05, 2025 03:49:04
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Nov 05, 2025 03:48:49
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्मी रोहित कश्यप गिरफ्तार, वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हरदोई के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दुष्कर्मी रोहित कश्यप को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने 13 वर्षीय मूक-बधिर और मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।गिरफ्तारी के बाद रोहित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा,एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया है।घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है। सोमवार शाम की यह दिल दहला देने वाली घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की है।पीड़िता पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी रोहित कश्यप की पड़ोसी है,कल शाम वह अपने घर के बाहर खेल रही थी।तभी रोहित उसे नमकीन खिलाने के बहाने घर से कुछ दूर एक सुनसान इलाके में ले गया।वहां उसने मासूम किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।लोगों के आने की आहट सुनते ही आरोपी अपनी जींस और शर्ट मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने जब बालिका की तलाश की,तो कुछ दूरी पर उसे नग्न अवस्था में पाया।पास ही आरोपी के कपड़े बरामद हुए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया।वारदात के खुलासे में जुटी पुलिस ने बरामद युवक के कपड़ों को विभिन्न स्थानीय लोगों को दिखाया,जिससे आरोपी की पहचान रोहित कश्यप के रूप में हुई और वह पीड़िता का पड़ोसी ही निकला। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रोहित खदरा रोड पर जंगल में छिपा हुआ है।देर रात में पुलिस ने उसकी घेराबंदी की।आरोपी ने देखते ही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की,जिसमें रोहित के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा,जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में दुष्कर्म की वारदात कबूल कर ली है।वह बालिका को जानता था और मौके का फायदा उठाकर यह जघन्य अपराध किया।फिलहाल आरोपी गिरफ्तार है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Nov 05, 2025 03:48:29
Khunti, Jharkhand:खूँटी क्षेत्र – कार্তिक पूर्णिमा पर पूजा-अर्चना। आज खूँटी के विभिन्न तालाबों और नदियों में लोग ब्रह्म मुहूर्त में कार्तिक स्नान किया। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही लोग मंदिर पहुंचे और स्नान करके दीपदान किया। साथ ही लोक पूजा का भी आयोजन हुआ और मंदिर पहुंचे। आज जिले के बाबा आम्रेश्वर धाम, नकटी देवी मंदिर, सोनमेर मंदिर, माँ दुर्गा मंदिर खूँटी सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना हो रहा है। आज सुबह से ही मंदिरों में पूजा करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। शहर के बीच भव्य दुर्गा मंदिर में लोक पूजा अर्चना हो रही है। दुर्गा मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज सुबह पाँच बजे से ही मंदिर में पूजा-अर्चना करने लोग पहुंचे। कार्तिक माह पवित्र माह है, जिसके पूर्णिमा पर लोग स्नान करके पूजा-अर्चना करते हैं यह बहुत पवित्र और पुण्य का दिन है इसीलिए लोग श्रद्धा के साथ मंदिर में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु महिला ने बताई की सुबह 4:45 बजे उठकर तजना नदी पहुंची और वहां स्नान करके दीपदान किया, फिर आकर यहां पर मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। लक्ष्मी देवी ने बताई कि आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शुभ होता है इसलिए स्नान की है।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 05, 2025 03:48:17
Krishnanagar, West Bengal:সীমান্তবর্তী এলাকায় নিষিদ্ধ কাপ সিরাপ উদ্ধার করতে গিয়ে বিএসএফের Hände আক্রান্ত পুলিশ। বিএসএফের মারে জখম 2 পুলিশ আধিকারিকসহ বেশ কয়েকজন পুলিশ কর্মী। এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে ব্যাপক উত্তেজনা। ভারত বাংলাদেশ সীমান্তবর্তী চাপড়া এলাকার ঘটনা।। এই ঘটনায় একজন বিএসএফ কর্মীকে আটক করে চাপড়া থানার পুলিশ।। ঘটনাস্থলে পুলিশের উচ্চ পদস্থ আধিকারিকরা। সূত্রে জানা যায়, করিমপুর থেকে কৃষ্ণনগর গামী একটি যাত্রী বোঝাই বাসে নিষিদ্ধ কাপ সিরাপ আসছিল খবর পেয়ে চাপরা থানা পুলিশ তাদের ধাওয়া করে। সীমা নগরে যেখানে বিএসএফের ক্যাম্প সেখানে গাড়িটিকে আটক করে পুলিশের পক্ষ থেকে বাস থেকে ফেনসিডিল নামাতে থাকে। তখনই বিএসএফ কর্মীরা এসে সেই ফেনসিডি গুলি নিয়ে যাওয়ার চেষ্টা করে বাধা দিতে গেলে পুলিশকে মারধর করা হয় বলে অভিযোগ। বিএসএফ কর্মীদের মারে বেশ কয়েকজন পুলিশ কর্মী গুরুতর জখম হয়েছেন। এরপর এলাকায় ব্যাপক উত্তেজনা, একদিকে রাজ্য পুলিশের তৎপরতা অপরদিকে সেন্ট্রাল বাহিনী ও নিজেদেরকে প্রস্তুত করতে হাই এলার্ট জারি করেছে।। ঘটনাস্থলে আসছে রাজ্য পুলিশের উচ্চপদস্থ আধিকারিকরা।
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Nov 05, 2025 03:45:53
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित रजत राज्योत्सव के अंतर्गत जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का धूमधाम के साथ समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकहरिया, छग रजक बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिले के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे.. राज्योत्सव के तीसरे दिवस खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने विभागीय स्टॉल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों में पहुँचकर जिले में बीते 25 वर्षों के विकास कार्यों, नवाचारों और योजनाओं की जानकारी ली। प्रदर्शनी में जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, समाज कल्याण, जल संसाधन, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय निकाय, ऊर्जा (क्रेडा), बीज निगम, कृषि विज्ञान केंद्र, जनसंपर्क विभाग सहित 30 से अधिक विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे.. खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहां की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जब छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ, तब प्रदेश को अपने भविष्य को गढ़ने का अवसर मिला।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। बाइट1 दयाल दास बघेल खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Nov 05, 2025 03:45:32
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर रेलवे स्टेशन में जल्दबाजी के चक्कर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ महिला एएसआई चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं, कि अचानक उनका पैर फिसला जिससे वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच आ गईं. मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने देरी किए बिना उन्हें खतरे से दूर किया। एएसआई कुछ देर प्लेटफार्म पर रुकने के बाद कटनी के लिए रवाणा कर गईं। बताया गया कि जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर अम्बिकापुर एक्सप्रेस रवाना हो रही थी तभी जनरल कोच में चलती गाड़ी में महिला ने चढ़ने का प्रयास किया। महिला ने अपना नाम अंजू लकड़ा स्टेशन रोड जीआरपी कॉलोनी पुलिस लाइन जबलपुर मध्य प्रदेश बताया, वह जबलपुर से कटनी यात्रा कर रही थीं; गाड़ी के प्लेटफार्म से स्टार्ट होने पर चढ़ते समय पायदान से पैर फिसल गया, जिससे यात्री की आरपीएफ स्टाफ ने जान बचाई.
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Nov 05, 2025 03:38:50
Jaunpur, Uttar Pradesh:सुजानगंज में दलित किशोरी प्रेम प्रसंग में गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी। jaunpur जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर (नरहरपुर) गांव में दलित किशोरी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान बृजभूषण गौतम की 22 वर्षीय पुत्री रोशनी उर्फ रुचि गौतम के रूप में हुई है। वह घर से बाहर निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोज शुरू की तो घर से करीब 200 मीटर दूर एक सुनसान स्थान पर उसकी गला कटी लाश बरामद हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुये आरोपी गिरफ्तारी के चार टीमें गठित किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर सुजानगंज पुलिस तुरंत पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। सीओ बदरापुर विवेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है; प्राप्त तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण जरूर है, लेकिन पुलिस बल की तैनाती के चलते हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
MKMANOJ KUMAR
Nov 05, 2025 03:38:36
Purnia, Bihar:पूर्णिया में हाई प्रोफाइल घटना में बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा समेत उनके परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई । घटना खजांची हाट थाना के यूरोपियन कॉलोनी की है। मृतको में पूर्णिया के बड़े व्यवसायी व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचन माला और बेटी मेडिकल फोर्थ ईयर की छात्रा तनु प्रिया शामिल है। तीनों की मौत शहर के एक निजी अस्पताल में हुई। नवीन कुशवाहा खाद बीज के बड़े व्यवसायी थे। उसने 2009 में बसपा से पूर्णिया लोकसभा चुनाव लड़ा था। जबकि 2010 में धमदाहा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। सूचना मिलते ही एसपी स्वीटी सहरावत समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना के बाबत मृतक नवीन कुशवाहा के भाई जदयू नेता निरंजन कुशवाहा ने कहा कि पहले बेटी घर में गिर गई थी। उन्हीं को बचाने के दौरान पिता नवीन कुशवाहा भी गिर गया। जबकि सदमे के कारण उनकी पत्नी कंचनमाला की भी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में उनके भाई नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई है । घटना से पूरा परिवार सदमे में है । वही अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर बी एन कुमार ने कहा कि नवीन कुशवाहा के गले में फांसी के फंदे का निशान है। वहीं उनकी बेटी तनु प्रिया के सिर के पीछे चोट का निशान है। जबकि उनकी पत्नी कंचनमाला पहले से बीमार थी। उन्हें शुगर, दिल की बिमारी के साथ-साथ अल्सर भी था। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा। फिलहाल रात में ही मेडिकल बोर्ड के द्वारा तीनों शवो का पोस्टमार्टम कराया गया है । वहीं सूचना मिलते ही मंत्री लेसी सिंह, सांसद पप्पू यादव ,पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, विधायक विजय खेमका, कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र यादव भी अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों से मिलकर उन्होंने सांत्वना दी। वही सभी नेताओं ने घटना पर दुख जताया और इससे काफी दुखद बताया।
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Nov 05, 2025 03:38:02
Kapurthala, Punjab:ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ 556ਵੇਂ ਗੁਰਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਬੇਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੰਗਤਾਂ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਨਤਮਸਤਕ Sultanpur Lodhi: ਜਗਤ ਗੁਰੂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ 556ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਦੇਸ਼-ਵਿਦੇਸ਼ 'ਚ ਵੀ ਧਾਰਮਿਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਹਿਲੀ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ 556ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਦੁਨੀਆਂ ਭਰ ਤੋਂ ਸੰਗਤਾਂ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ਉਤੇ ਪਹੁੰਚ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦੇ ਤਪ ਅਸਥਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਬੇਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੰਗਤਾਂ ਆਮਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਭਾਵੇਂ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਭਾਰੀ ਬਰਸਾਤ ਹੋਈ ਹੈ ਪਰ ਇਸਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਮੌਸਮ ਦੇ ਉੱਤੇ ਆਸਥਾ ਭਾਰੀ ਪੈਂਦੀ ਹੋਈ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ। ਗੁਰਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸਾਹ ਹੈ ਸੰਗਤਾਂ ਸਤਿਨਾਮ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਜਾਪ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਉਪਦੇਸ਼ਾਂ ਤੇ ਚੱਲਣ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ ਦੇ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Nov 05, 2025 03:36:06
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर फर्नीचर दुकान में देर रात लगी - दमकल की दो गाड़ियां ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू -आग से लाखों का माल जलकर राख कोई जनहानि नहीं हुई एंकर- कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। आग से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक घंटे के अंदर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से लाखों का फर्नीचर जलकर राख हो गया। V/O- पूरा मामला चमनगंज थाना क्षेत्र का है ।जहां देर रात आनंद बाग चौराहे के पास फर्नीचर की दुकान में आग लगने सूचना पर फायर विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुँची दमकल कर्मियों ने सूझबूझ और तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया। घनी आबादी और आसपास की दुकानों को देखते हुए समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे साथ लगी अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं।
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Nov 05, 2025 03:35:50
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है जहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, वही दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, हादसा बाइक और अज्ञात वाहन के बीच टक्कर से हुआ है, मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजवाया, जबकि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना औराई थाना क्षेत्र के कोठरा नेशनल हाईवे 19 का है जहां वाराणसी से एक ही बाइक पर सवार चार युवक अपने घर लक्ष्मणिया (औराई) के लिए आ रहे थे, कोठरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरे वही पीछे आ रही ट्रक की चपेट में आने से शनि यादव 28 वर्ष, अजय यादव 20 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य साथी शिवम यादव और आर्यन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले औराई ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Nov 05, 2025 03:35:13
Sithmara, Uttar Pradesh:दिशा की बैठक में हुए बवाल के बाद पूर्व सांसद ने बताया जान का खतरा अनिल शुक्ला वारसी ने एसपी, डीएम से की लिखित शिकायत राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति है पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी मुझे और मेरे परिवार के साथ कुछ होता है तो जिम्मेदार होंगे देवेंद्र सिंह भोले- अनिल शुक्ला सांसद देवेंद्र सिंह भोले,गुड्डन सिंह,राजेश तिवारी और विवेक द्विवेदी से बताया जान का खतरा बैठक में डीएम, एसपी और एएसपी न होते हो चली जाती जान- अनिल शुक्ला अपने चहेतों और गुंडों को बैठक का सदस्य बनाकर बैठक का माहौल खराब करने का अनिल शुक्ला ने लगाया आरोप बैठक के 44 बिंदु छोड़कर व्यक्तिगत मुद्दे उठवाने का देवेंद्र सिंह भोले पर आरोप
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top