Back
छत्तीसगढ़ रजत राज्योत्सव का बेमेतरा में समापन, दयालदास बघेल ने स्टॉलों का अवलोकन किया
GYGAUKARAN YADU
Nov 05, 2025 03:45:53
Bemetara, Chhattisgarh
एंकर
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित रजत राज्योत्सव के अंतर्गत जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का धूमधाम के साथ समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकहरिया, छग रजक बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिले के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे..
राज्योत्सव के तीसरे दिवस खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने विभागीय स्टॉल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों में पहुँचकर जिले में बीते 25 वर्षों के विकास कार्यों, नवाचारों और योजनाओं की जानकारी ली। प्रदर्शनी में जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, समाज कल्याण, जल संसाधन, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय निकाय, ऊर्जा (क्रेडा), बीज निगम, कृषि विज्ञान केंद्र, जनसंपर्क विभाग सहित 30 से अधिक विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे..
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहां की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जब छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ, तब प्रदेश को अपने भविष्य को गढ़ने का अवसर मिला।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।
बाइट1 दयाल दास बघेल खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAjay Kashyap
FollowNov 05, 2025 06:53:270
Report
KRKishore Roy
FollowNov 05, 2025 06:53:150
Report
MSMrinal Sinha
FollowNov 05, 2025 06:53:030
Report
SKSHIV KUMAR
FollowNov 05, 2025 06:52:440
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 05, 2025 06:52:320
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 05, 2025 06:52:050
Report
KRKishore Roy
FollowNov 05, 2025 06:51:260
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 05, 2025 06:50:130
Report
AMAjay Mishra
FollowNov 05, 2025 06:49:470
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowNov 05, 2025 06:49:370
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 05, 2025 06:49:230
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 05, 2025 06:49:100
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 05, 2025 06:49:010
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 05, 2025 06:48:400
Report