Back
हरदोई मुठभेड़ में दुष्कर्मी रोहित कश्यप गिरफ्तार, वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि
ADASHISH DWIVEDI
Nov 05, 2025 03:48:49
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्मी रोहित कश्यप गिरफ्तार, वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि
हरदोई के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दुष्कर्मी रोहित कश्यप को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने 13 वर्षीय मूक-बधिर और मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।गिरफ्तारी के बाद रोहित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा,एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया है।घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है।
सोमवार शाम की यह दिल दहला देने वाली घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की है।पीड़िता पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी रोहित कश्यप की पड़ोसी है,कल शाम वह अपने घर के बाहर खेल रही थी।तभी रोहित उसे नमकीन खिलाने के बहाने घर से कुछ दूर एक सुनसान इलाके में ले गया।वहां उसने मासूम किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।लोगों के आने की आहट सुनते ही आरोपी अपनी जींस और शर्ट मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
परिजनों ने जब बालिका की तलाश की,तो कुछ दूरी पर उसे नग्न अवस्था में पाया।पास ही आरोपी के कपड़े बरामद हुए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया।वारदात के खुलासे में जुटी पुलिस ने बरामद युवक के कपड़ों को विभिन्न स्थानीय लोगों को दिखाया,जिससे आरोपी की पहचान रोहित कश्यप के रूप में हुई और वह पीड़िता का पड़ोसी ही निकला।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रोहित खदरा रोड पर जंगल में छिपा हुआ है।देर रात में पुलिस ने उसकी घेराबंदी की।आरोपी ने देखते ही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की,जिसमें रोहित के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा,जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में दुष्कर्म की वारदात कबूल कर ली है।वह बालिका को जानता था और मौके का फायदा उठाकर यह जघन्य अपराध किया।फिलहाल आरोपी गिरफ्तार है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTanya chugh
FollowNov 05, 2025 06:53:570
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 05, 2025 06:53:470
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 05, 2025 06:53:270
Report
KRKishore Roy
FollowNov 05, 2025 06:53:150
Report
MSMrinal Sinha
FollowNov 05, 2025 06:53:030
Report
SKSHIV KUMAR
FollowNov 05, 2025 06:52:440
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 05, 2025 06:52:320
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 05, 2025 06:52:050
Report
KRKishore Roy
FollowNov 05, 2025 06:51:260
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 05, 2025 06:50:130
Report
AMAjay Mishra
FollowNov 05, 2025 06:49:470
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowNov 05, 2025 06:49:370
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 05, 2025 06:49:230
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 05, 2025 06:49:100
Report