Back
बिलासपुर के गुरुनानक ढाबा संचालक ने थाना प्रभारी पर मारपीट के आरोप लगाए
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 18, 2026 07:46:41
Masanganj, Chhattisgarh
चकरभाठा क्षेत्र में रायपुर हाईवे स्थित गुरुनानक ढाबा के संचालक कुशल मखीजा ने थाना प्रभारी उमेश साहू पर मारपीट और बदसलूकी के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की शुरुआत ढाबे के बाहर खड़ी कर्मचारियों की एक बिना नंबर की बाइक की जब्ती से हुई, बिलासपुर पुलिस इन दोनों लगातार बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों पर कार्यवाही कर रही है जिसके तहत या कार्रवाई की गई थी। जिसे लेकर जब संचालक थाने पहुँचे तो आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनके साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि करीब 3 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट भी की। पीड़ित, जो सिख समाज से ताल्लुक रखते हैं, का दावा है कि इस दौरान उनकी दाढ़ी पकड़कर खींचने जैसी हरकत की गई जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिख समाज के लोगों एकत्रित होकर एसपी कार्यालय का घेराव किया और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएसपी स्तर के अधिकारी को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं और भरोसा दिलाया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKashish Singh
FollowMar 18, 2026 09:10:02Noida, Uttar Pradesh:रेखा गुप्ता दिल्ली की मजीठिया हैं?
0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 18, 2026 09:09:510
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 18, 2026 09:09:400
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 18, 2026 09:09:120
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 18, 2026 09:08:560
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 18, 2026 09:08:380
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 18, 2026 09:07:470
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 18, 2026 09:07:250
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 18, 2026 09:06:310
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 18, 2026 09:06:140
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 18, 2026 09:05:590
Report
2
Report
YMYadvendra Munnu
FollowMar 18, 2026 09:05:440
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 18, 2026 09:05:240
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 18, 2026 09:04:580
Report