icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

साहिबाबाद घर में कार लोन वेरिफिकेशन पर बेटी ने पिता-भाभी पर पिस्टल तानी

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कार लोन के वेरिफिकेशन से इनकार करने पर एक बेटी ने अपने ही पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी पहले गाली-गलौज और हाथापाई हुई, फिर युवती वहां से चली गई। लेकिन करीब 25 मिनट बाद वह अपनी सहेली के साथ दोबारा पहुंची और घर का मेन गेट तोड़कर अंदर घुस गई। इसके बाद पिता और भाभी पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला थाना साहिबाबाद क्षेत्र की वृंदावन गार्डन कॉलोनी का है। पीड़ित पिता हितेश तोमर की बेटी प्रियंका तोमर करीब ढाई साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। 8 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे प्रियंका अपनी सहेली के साथ घर पहुंची और कार लोन के वेरिफिकेशन को लेकर पिता से बातचीत की। हितेश तोमर ने वेरिफिकेशन कराने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर प्रियंका ने पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी के साथ भी हाथापाई की गई।हंगामा बढ़ा तो पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवती वहां से चली गई। लेकिन करीब 25 मिनट बाद प्रियंका अपनी सहेली के साथ दोबारा घर पहुंची। इस बार उसने घर का मेन गेट तोड़ दिया और जबरन अंदर घुस गई। युवती ने पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी दी। अपनी जान बचाने के लिए दोनों किसी तरह घर की पहली मंजिल पर पहुंचे। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटी प्रियंका तोमर और उसकी सहेली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी
0
0
Report
Advertisement

मकराना में मतदान सुबह 10 बजे तक 26.29%, महिलाएं भी कतार में

Didwana, Rajasthan:एंकर _ मकराना मे सभी 93 बूथों पर सवेरे से ही मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुई हैं। मकराना में सुबह 10:00 बजे तक 26.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। खास तौर पर कई जगह महिलाओं की भीड़ देखी जा रही हैं। मतदान के लिए 60 वार्डो में 284 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें 23 भाजपा, 48 कांग्रेस, 9 आरएलपी और 184 निर्दलीय हैं। लगातार सभी वार्डो पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस पार्टियों पेट्रोलिंग कर रही है। सभी मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर तक केवल मतदाता को एंट्री ही दी जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर छाया, पानी व व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी रामस्वरूप मीणा द्वारा भी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया जा रहा है।
0
0
Report

राजनांदगांव में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत, 14 सितम्बर स्थापना की तैयारी

Rajnandgaon, Chhattisgarh:गणेश चतुर्थी को लेकर राजनांदगांव में उत्साह का माहौल है। गणपति बप्पा की स्थापना 14 सितंबर को होनी है, लेकिन इससे पहले ही बप्पा के आगमन पर शहर में भव्य स्वागत किया गया। मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति ने ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और शानदार आतिशबाजी के बीच गणपति की भव्य शोभायात्रा निकाली। राजनांदगांव में गणपति बप्पा के आगमन पर आस्था और उत्साह का नजारा देखने को मिला। मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा गणपति की प्रतिमा को पंडाल तक लाने के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बैंड-बाजे और ढोल की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं आसमान में हुई शानदार आतिशबाजी ने गणपति बप्पा के स्वागत को और भी भव्य बना दिया। गणपति की प्रतिमा को पूरे भक्तिभाव के साथ पंडाल तक लाया गया, जहां आगामी गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधि-विधान से बप्पा की स्थापना की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस वर्ष गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी। स्थापना से पहले ही गणपति बप्पा के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिलहाल राजनांदगांव में गणपति बप्पा के स्वागत के साथ ही गणेशोत्सव का माहौल बन गया है। अब श्रद्धालुओं को 14 सितंबर का इंतजार है, जब विधि-विधान से बप्पा पंडाल में विराजेंगे।
0
0
Report
Advertisement

CBI ने नीमच में ड्रग मामले में दबिश दी; 50 लाख रिश्वत का मामला उजागर

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स से जुड़े एक बड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नीमच में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की कॉलोनी में दबिश दी। गुरुवार देर शाम CBI की टीम ने CBN के सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को घेर लिया। ड्रग मेडिसिन जब्ती से जुड़े एक संवेदनशील मामले को मैनेज करने के एवज में 50 लाख रुपये की रिश्वत का लेन-देन सामने आया है। यह रकम सीधे अधिकारी के पास न जाकर उनके किसी करीबी रिश्तेदार के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई गई थी। वित्तीय लेनदेन के पुख्ता सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। गुरुवार देर शाम से शुरू हुई छापेमारी देर रात तक चली। टीम ने ड्रग्स जब्ती के रिकॉर्ड, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच की, तथा घर के दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। इस अचानक कार्रवाई से नार्कोटिक्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। महकमे में सन्नाटा पसरा हुआ है और जांच का दायरा बढ़ने तथा आने वाले समय में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
0
0
Report

नवजात आधार नामांकन अब अस्पतालों में ही: बाल आधार अभियान से आसान

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में नवजात बच्चों के आधार नामांकन को आसान बनाने के लिए जिले में ‘बाल आधार नामांकन अभियान’ की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत 0 से 1 वर्ष तक के बच्चों का आधार नामांकन जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया जाएगा। IPPB के सहयोग से मोबाइल हैंडसेट और आधार किट के जरिए जन्म स्थल पर ही नामांकन की सुविधा मिलेगी। इस नई व्यवस्था से अभिभावकों को अलग से आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और अस्पताल से ही बच्चे का आधार बन जाएगा। इससे बच्चों को DBT समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। स्वास्थ्य विभाग और डाक विभाग की इस संयुक्त पहल से जिले में नवजात आधार नामांकन की प्रक्रिया तेज होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के बेहतर प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण

ASAmit SinghFollow11m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय से पहचान और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लॉक गौरीबाजार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन अरमान संस्था के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण में स्वास्थ्यकर्मियों को हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान, उनकी नियमित निगरानी, समय पर आवश्यक उपचार एवं उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान जोखिम वाली महिलाओं की समय से पहचान कर उचित प्रबंधन किया जाए तो मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। प्रशिक्षण डॉ. प्रियंका सिंह, विश्वनाथ मल्ल (DMHC) एवं स्टाफ नर्स नूतन द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान एएनएम को Mamanatalie के माध्यम से फंडल हाइट की जांच करने की प्रक्रिया का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल गुप्ता, अपर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कार्तिकेय पांडेय, एनएचएम गौरीबाजार के नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी पांडेय, यूपीटीएसयू से सतीश, जेएसआई से अभिनव तथा बीपीएम शैलेन्द्र ओझा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

गुरदासपुर बैठक में पुराने कर्मियों को न बुलाने से आप में नाराज़गी

Gurdaspur, Punjab:Gurdaspur ਮਨੀਸ਼ ਸੋਦੀਆ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਨਾ ਬੁਲਾਉਣ ਤੇ ਦੀਨਾਨਗਰ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਆਪ ਵਰਕਰ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਤੋਂ ਹੋਏ ਖਫਾ ਕੀਤੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਭਾਰੀ ਮਨੀਸ਼ ਸਿਸੋਦੀਆ ਵੱਲੋਂ 2 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੂਥ ਇੰਚਾਰਜ ਮਿਲਣੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਤਾਂ ਜੋ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮਜਬੂਤੀ ਮਿਲ ਸਕੇ ਪਰ ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਦੀਨਾਨਗਰ ਹਲਕੇ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਕਈ ਪੁਰਾਣੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਨਾ ਬੁਲਾਉਣ ਕਰਕੇ ਕਈ ਵਰਕਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਦੀਨਾਨਗਰ ਤੋਂ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਸ਼ਮੇਸ਼ਰ ਤੋਂ ਖ਼ਫ਼ਾ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਕੇ ਆਪਣੀ ਨਰਾਜਗੀ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈ ਕਮਾਣਡ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਪੁਰਾਣੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਇਗਨੋਰ ਨਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਵੇਗਾ ਬਾਈਟ --- ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top