Back
बस्तर के धान खरीदी केंद्रों में उठाव धीमा, मौसम बदला तो करोड़ों का नुकसान
AAANOOP AWASTHI
Feb 26, 2026 08:04:33
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh
बस्तर के धान खरीदी केंद्रों में धान का उठाव बेहद धीमी गति से हो रहा है, इस बीच बस्तर में बदले मौसम ने धान खरीदी केंद्रों के प्रभारियों को चिंता में डाल दिया है, इस साल बस्तर संभाग के 382 धान खरीदी केंद्रों में 13 लाख 73 हजार 483 मैट्रिक टन धान की खरीदी हुई जबकि सिर्फ 3 लाख 78 हजार 661 मैट्रिक टन धान का ही उठाव हो पाया, बस्तर जिले के 79 धान खरीदी केंद्रों में 40,667 किसानों ने 2,81,742 मैट्रिक टन धान बेचा लेकिन अब तक सिर्फ 1,71,132 मैट्रिक टन धान का ही उठाव हो पाया है, बस्तर में धीमी गति से हो रहा धान का उठाव सहकारी समितियों के लिए चिंता का कारण बन गया है दरअसल दरअसल धान का उठाव समय पर नहीं होने से और बारिश के चलते धान खराब होने और धूप की वजह से सूखत का खतरा बना रहता है ऐसे में धान खरीदी समितियों को इसकी भरपाई करने पड़ती है, जिले में धान खरीदी केंद्रों के प्रभारियों ने सहकारी विभाग और प्रशासन से धान उठाव में तेजी लाने की अपील की है बस्तर जिले में अब भी 1,10,610 मैट्रिक टन धान खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है एक अनुमान के अनुसार खुले में रखे धान की कीमत 710 करोड़ रुपए है, हाल ही में बदले मौसम के चलते जगदलपुर दरभा और लोहंडीगुड़ा के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई खरीदी केंद्रों के प्रभारी धान को त्रिपाल से ढक कर धान को बचाने का प्रयास कर रहे लेकिन मौसम ऐसे ही बना रहा और तेज बारिश हुई तो बस्तर में करोड़ों का नुकसान हो सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBidhan Sarkar
FollowFeb 26, 2026 09:30:240
Report
0
Report
हाथरस में युवती को किताबों के पैसे मांगना पड़ा महंगा: युवती ने लगाए मारपीट और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 26, 2026 09:19:580
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 26, 2026 09:19:500
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 26, 2026 09:19:360
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 26, 2026 09:19:090
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 26, 2026 09:18:560
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 26, 2026 09:18:390
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 26, 2026 09:18:23Noida, Uttar Pradesh:YAMANASHI (JAPAN): UP CM YOGI ADITYANATH TAKES TEST RIDE ON SCMAGLEV TRAIN/ VISUALS
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 26, 2026 09:18:170
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 26, 2026 09:18:050
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 26, 2026 09:17:410
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 26, 2026 09:16:55Raipur, Chhattisgarh:रायपुर सरकार ने राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष की नियुक्ति की. रिटायर्ड आईएएस गणेश शंकर मिश्रा बनाये गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष. सरकार ने जारी किया आदेश।
0
Report