Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Balrampur497119

बलरामपुर में कोदौरा रिजर्व फारेस्ट में अवैध कटाई के मामले में कार्रवाई का अभाव

Oct 20, 2024 13:05:18
Balrampur, Chhattisgarh

बलरामपुर जिले के कोदौरा रिजर्व फारेस्ट में करीब 20 दिन पहले जंगल की अवैध कटाई का मामला सामने आया था, जिसमें बड़े-बड़े पेड़ों की गार्डलिंग भी कर दी गई थी। इस प्रकार की गतिविधियों से आने वाले समय में पेड़ सूख जाएंगे। वन विभाग ने आरोपियों की पहचान कर ली थी, लेकिन आज तक उनके खिलाफ कोर्ट में चालान की कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं, जबकि विभाग केवल कटे पेड़ों के ठूठ गिनकर अपनी पीठ थपथपाने में मस्त है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NTNeeraj Tripathi
Feb 06, 2026 09:49:27
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संत कबीरनगर जिले में समाजवादी पार्टी ने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान विधानसभा मतदाता सूची से साजिश के तहत अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम कटवाने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कार्यवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के इशारे पर फर्जी तरीके से फार्म-7 भरकर उसे बूथों पर भेज कर बीएलओ और कर्मचारियों पर दबाव बनाकर मतदाता सूची से अल्पसंख्यक मतदाताओं का नाम कटवाने की साजिश की जा रही है। सपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि मामले में शिकायत के बाद अगर प्रशासन कार्यवाई नही करता है तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। वहीं जिलाधिकारी ने शिकायत को संज्ञान में लेकर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Feb 06, 2026 09:48:56
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता बड़े वर्क मौलाना ममलूकुर्र रहमान वर्क के 2027 के चुनाव लड़ने के एलान और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सपा विधायक नबाब इकवाल महमूद का बड़ा बयान सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के साथ सियासी मामलों को लेकर कोई मतभेद नहीं सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के साथ पूर्व में तय हो चुका है कि हम उन्हें लोकसभा चुनाव में वह हमें विधानसभा चुनाव में सहयोग करेंगे सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क ही बड़े वर्क के बयान का जवाब दे तो बेहतर है 2027 के विधान सभा चुनाव के टिकट के मामले में सपा हाईकमान का जो भी फैसला होगा उसका पालन करेंगे बाइट नवाब इकवाल महमूद सपा विधायक संभल
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Feb 06, 2026 09:48:42
Rewa, Madhya Pradesh:मऊगंज जिले के हर्राहा ग्राम पंचायत में खनन लीज स्वीकृति को लेकर आयोजित लोक जनसुनवाई उस समय अफरा-तफरी में बदल गई, जब एक पीड़ित महिला ने अपने आठ बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास कर लिया। महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद एडीएम पी.के. पांडे ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर महिला को रोक लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर आनन-फानन में पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। खनन लीज को लेकर ग्रामीणों का खुला विरोध दरअसल, हर्राहा गांव में चल रहे उत्खनन कार्य को लेकर ग्रामीण लगातार शिकायतें कर रहे थे। इन्हीं शिकायतों के बाद प्रशासन द्वारा तीन खदानों की लीज स्वीकृति को लेकर लोक जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया था। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने खनन कार्य का खुलकर विरोध किया। इसी दौरान अचानक यह भावनात्मक और गंभीर घटना सामने आई, जिसने पूरे शिविर को स्तब्ध कर दिया। पीड़ित महिला ललिता मौर्य, पति स्वर्गीय उदय राज, निवासी हर्राहा, ने बताया कि उनके पति का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। इसके बाद से वह अपने आठ बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही हैं। महिला के अनुसार, ग्राम हर्राहा स्थित आराजी क्रमांक 8/13, रकबा 1 हेक्टेयर भूमि का वर्ष 2017 में उनके पति उदय राज द्वारा उपेंद्र सिंह से 10 वर्षों के लिए अनुबंध किया गया था। इस अनुबंध में कुल राशि में से 4 लाख रुपये शेष बताए जा रहे हैं। पति की मृत्यु के बाद उक्त भूमि का नामांतरण राजस्व अभिलेखों में ललिता मौर्य के नाम दर्ज हो गया है और वर्तमान में भूमि निजी स्वामित्व के रूप में उनके नाम पर दर्ज है। महिला का आरोप है कि वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार उन्हें भुगतान किया जाना चाहिए। लीजधारक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2017 में महिला के पति से आपसी सहमति और उस समय की Shasकीय दर पर अनुबंध किया गया था। उनके अनुसार पूरी राशि का भुगतान किया गया है, केवल 4 लाख रुपये शेष हैं, जिसे देने के लिए वे तैयार हैं। लीजधारक का कहना है कि 9 वर्ष पुराने अनुबंध को आज की दरों पर परिवर्तित करना संभव नहीं है, क्योंकि अनुबंध स्वर्गीय उदय राज से हुआ था। प्रशासन ने दिया न्याय का आश्वासन घटना के बाद एडीएम पी.के. पांडे ने महिला को समझाइश दी और आश्वस्त किया कि उसकी समस्या का विधिसंगत और न्यायोचित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनसुनवाई शिविर में एडीएम पी.के. पांडे के साथ PUC विभाग से संजीव मेहरा, माइनिंग प्रभारी सुनीत राजपूत, पुलिसकर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Feb 06, 2026 09:48:00
Pithoragarh, Uttarakhand:रील्स से रियलटी तक: मुंसियारी ब्लॉक के खलिया टॉप में फंसीं हर्षा रिछारिया, पुलिस ने संभाली स्थिति सोशल मीडिया स्टार हर्षा रिछारिया ने सराहा पिथौरागढ़ पुलिस का रियल-टाइम एक्शन मुनस्यारी पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि उसकी बहन एवं उसके कुछ अन्य साथी खलिया टॉप घूमने गए थे, जो अंधेरा हो जाने के कारण रास्ता भटक गए हैं तथा उनसे संपर्क भी स्थापित नहीं हो पा रहा है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई करते हुए सभी पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। रेस्क्यू के पश्चात पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि हर्षा रिछारिया, जो कि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, एंकर एवं पूर्व मॉडल हैं, अपने कुछ साथियों के साथ भ्रमण पर गई थीं। रास्ता भटक जाने एवं संपर्क टूट जाने के कारण वे अत्यधिक घबरा गई थीं, जिसके बाद पुलिस से सहायता ली गई। हर्षा रिछारिया एवं उनकी टीम द्वारा पिथौरागढ़ पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्यवाही की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए धन्यवाद प्रकट किया गया। बाइट रेखा यादव पुलिस अधीक्षक
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Feb 06, 2026 09:47:07
Shahdol, Madhya Pradesh:यूजीसी के नए नियमों के विरोध में आज शहडोल में सर्व समाज सड़कों पर उतर आया। सैकड़ों की संख्या में छात्र, शिक्षक और सामाजिक संगठनों के लोग एकजुट होकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और इस कानून को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। यूजीसी का यह प्रस्तावित नियम सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के लिए भेदभावपूर्ण है, जिसमें झूठी शिकायत, उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना से बचाव के लिए कोई ठोस और स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया है। लोगों ने मांग की है कि शिक्षा व्यवस्था में सभी को समान अधिकार दिए जाएं और किसी एक वर्ग को निशाना बनाकर कानून नहीं बनाया जाए। शहडोल में यूजीसी के विरोध में आज सर्व समाज द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। छात्र, शिक्षक, सामाजिक संगठन और आम नागरिक एक मंच पर नजर आए और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी के इस नियम में सामान्य वर्ग के छात्र और शिक्षकों के खिलाफ संभावित भेदभाव की पूरी आशंका है। यदि किसी पर झूठी शिकायत दर्ज होती है, तो उससे बचाव के लिए इस कानून में कोई स्पष्ट सुरक्षा प्रावधान नहीं रखा गया है। लोग... यह विरोध जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार कर लिया है, लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि यूजीसी और केंद्र सरकार इस विरोध को कितनी गंभीरता से लेती है。
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Feb 06, 2026 09:46:34
New Delhi, Delhi:जनकपुरी में युवक की गड्ढे में गिरकर दर्दनाक मौत। गड्ढे में गिरने से कोई नहीं गिर कर मरता है सरकार और पुलिस के नकरापन से वह मरा है। गड्ढे में कमल की जो मौत हुई है उसकी जगह आप भी हो सकते हैं मैं भी हो सकता हूं कोई और भी हो सकता है। नोएडा में अभी एक महीना भी नहीं हुआ एक इंजीनियर गड्ढे में गिर गया पुलिस खड़ी रही और वह मर गया। मृतक का भाई है पुलिस थाने में वह गया किसी ने रिपोर्ट नहीं लिखी उसकी मिसिंग कि इससे क्या पता चलता है मिसिंग लोगों की रिपोर्ट पुलिस जानबूझकर नहीं लिखती। पुलिस ने लोकेशन नहीं दी फिर दी तो फिर डिलीट कर दी पुलिस के पास सही लोकेशन थी जो मृतक उस समय शायद घायल होगा उसको बचाया जा सकता था। मंत्री सर्टिफिकेट दे रहे हैं, कमेटी का क्या करेंगे, झूठ और फर्जीवाड़ा इन लोगों के अंदर इंसानियत मर गई है। सीसीटीवी फुटेज अभी तक पब्लिक क्यों नहीं की गई है दिल्ली में जगह जगह पर सीसीटीवी है हर रेड लाइट पर सीसीटीवी है सीसीटीवी पब्लिक किया जाए। बीजेपी सरकार और दिल्ली पुलिस क्या छुपाना चाहती है।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Feb 06, 2026 09:46:12
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 06, 2026 09:45:34
Thanagazi, Rajasthan:थानागाजी में विशाल हिंदू सम्मेलन, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा लेने की उठी एकजुट आवाज थानागाजी–अलवर मार्ग स्थित स्कूल खेल मैदान परिसर में रविवार को एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव बगीची से निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को मजबूती से उठाना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संत प्रकाश दास महाराज ने गाय के संरक्षण और सम्मान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उपस्थित जनसमूह से गाय को राष्ट्रमाता बनाने के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं और पुरुषों को शपथ दिलाई कि वे प्रतिदिन गाय को पहली रोटी अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान संत प्रकाश दास महाराज ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय और प्रेरणादायी बना दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध संत अनंतनाथ महाराज, फूलनाथ महाराज, देवनाथ महाराज सहित सैकड़ों साधु-संत उपस्थित रहे। सभी संतों की मौजूदगी में गाय को हिंदू माता तथा राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग दोहराई गई। सम्मेलन में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 27 अप्रैल को बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे अपने-अपने गांवों में रैली निकालेंगे। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम संबंधित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग रखी जाएगी।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 06, 2026 09:45:18
Noida, Uttar Pradesh:SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की प्रेस कॉन्फ्रेंस 28 अक्टूबर से यूपी मे SIR शुरू हुआ था दावा और आपत्ति अवधि के एक माह पूरे हुए 6 जनवरी को आलेख मतदाता सूची प्रकाशित हुई थी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा.. विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए एक माह का समय दिया गया था अब तक 16 लाख 375 फॉर्म आए थे फार्म सात जो आए हैं 82684 फार्म आए हैं 37 लाख 80 हजार 414 फॉर्म 6 आए हैं जो नाम जोड़ने के लिए है प्रवासी निर्वाचक 1073 फॉर्म आए हैं जो 6a के हैं अकेले कल आखिरी दिन 351000 फॉर्म आए हैं 3 करोड़ 26 लाख नोटिस सर्वे किये गए हैं बिना मैपिंग के एक करोड चार लाख से अधिक फॉर्म थे 2 करोड़ 22 लाख ऐसे हैं जो मैपिंग तो करवा चुके हैं लेकिन मैपिंग में विसंगतियां थी इन सभी को भी नोटिस भेजी जा रही है दो करोड़ 37 लाख नोटिस जनरेट किए गए जिनमें से 86 लाख से अधिक नोटिस मतदाताओं को मिल चुके हैं 30 लाख 30000 से अधिक मतदाताओं की सुनवाई हो गई राजनीतिक दलों और आमजन के लिए दवा और आपत्ति का समय बढ़ाने के लिए केंद्रीय निर्वाचनआयोग से अपील की गई थी जिसमें एक माह का समय बढ़ा दिया गया है अब छह मार्च तक दावा और आपत्ति का समय बढ़ाया निर्वाचन आयोग ने विसंगतियों और नोटिस का जवाब 27 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 06, 2026 09:36:39
Alwar, Rajasthan:अलवर में नीम का पेड़ बना मौत की वजह, चचेरे भाई ने टांची से वार कर की हत्या अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के गांव बेरे में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की उसके ही चचेरे भाई ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है。 जानकारी के अनुसार घर और खेत के पास स्थित नीम के पेड़ को लेकर दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। मृतक बली के भाई इमामुद्दीन ने बताया कि नीम का पेड़ बली के हिस्से की जमीन में स्थित था, लेकिन उसका चचेरा भाई फकरू जबरन पेड़ काटने पर अड़ा हुआ था। शुक्रवार सुबह फकरू टांची से पेड़ काट रहा था। जब बली ने उसे रोकने का प्रयास किया तो फकरू ने टांचिए से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि टांची बली के सिर में फंस गई और आरोपी मौके से फरार हो गया。 घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बली को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ही बली के सिर में फंसी टांगी को निकालकर अस्पताल पहुंचाया था。 घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फकरू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया । बताया गया है कि मृतक बली खेती-किसानी करता था और उसके सात बच्चे हैं। जिस नीम के पेड़ को लेकर विवाद हुआ, वह उसके खेत और घर के पास उसकी ही जमीन में स्थित था。
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 06, 2026 09:36:09
Noida, Uttar Pradesh:लोकभवन में RD परेड में भाग लेने वाले कैडेट्स सम्मानित. कैडेट्स ने दी लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा NCC को विद्यार्थी जीवन को गढ़ने वाला संगठन. NCC देश का अनुशासित, राष्ट्र प्रतिबद्ध सैन्य प्रशिक्षण से ही जुड़ा संगठन नहीं है बल्कि आपदा काल में देश सेवा से जुड़ा भी प्रमुख संगठन है. राज्यपाल ने कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की. राज्यपाल ने सीनियर अंडर ऑफिसर मोनिका, सलोनी यादव, नमन चौधरी, आयुषी जैन और अंडर ऑफिसर युवराज राठौड़ को लोकभवन में किया सम्मानित. कैडेट्स को राज्यपाल ने उपहार भी किए. प्रदाय अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री कुलदीप रांका और राज्‍यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी रहे उपस्थित
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top