icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
497119
MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow9 May 2025, 06:20 pm

Balrampur - महाराणा प्रताप सिंह जी की 485वी जंयती मनाई गई

Balrampur, Chhattisgarh:

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती नेपाल सीमा से सटे गांव सोनगढा,मुतेहरा में मनाई गई. इस अवसर पर महाराणा प्रताप जन जातीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल ने कहा कि पूरे विश्व में महाराणा प्रताप जैसे व्यक्तित्व का अन्य कोई पुरुष न तो पहले जन्मा था और न ही कभी भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति हो सकेगी. साहस,धैर्य, राष्ट्र प्रेम, बलिदान और शौर्य की ऐसी गाथा महाराणा ने गढ़ी थी कि उनके तत्कालीन शत्रु अकबर भी उनका लोहा मानकर इतने भयभीत रहे कि कभी आमने सामने के युद्ध के बारे में नहीं सोच सके, उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्र के स्वाभिमान व उसकी अस्मिता के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेनी चाहिए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कराडिया के पास हादसे में आठ लोगों की मौत, पोस्टमार्टम शुरू

Kota, Rajasthan:कोटा. एंकर.दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराडिया के पास हुए दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत मामले में आज गमगीन माहौल में मृतको के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया,, एमबीएस अस्पताल व न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में अलग-अलग जगह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई,, न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच जबकि एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में तीन मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया,, पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान बड़ी मात्रा में पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा,, इस दौरान मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था,, आज काराडिया के पास श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस के खाई में गिरने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे,,, मिनी बस भोपाल से खाटू श्याम जी जा रही थी,,
0
0
Report

सिवानी में किरण चौधरी का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत, नारे गूंजे सम्मेलन स्थल

Noida, Uttar Pradesh:सिवानी में किरण चौधरी का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत, नारों से गूंजा सम्मेलन स्थल लोहारू हलके के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, समर्थकों ने नाचकर जताई खुशी सिवानी (भिवानी): लोहारू हलके के सिवानी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने पर पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। किरण चौधरी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत में लोगों ने जमकर नारे लगाए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया। सम्मेलन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। लोहारू की जनता के दिलों में बसती हैं किरण चौधरी और श्रुति चौधरी। सम्मेलन में उमड़ा उत्साह और समर्थकों का जोश दोनों नेताओं के प्रति लोगों के जुड़ाव को दर्शाता नजर आया।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा में ड्रग लैब भंडाफोड़: NCB ने करोड़ों के पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन क्रिस्टल हंट: ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने की दो अवैध लैब का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार.. NCB ने 379.740 किलो एम्फेटामाइन युक्त पदार्थ और 10 किलो स्यूडोएफेड्रिन किया बरामद, तैयार ड्रग्स की कीमत करीब 45 करोड़ रुपये आंकी गई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ग्रेटर नोएडा में नशीले पदार्थ बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों लैब गौतमबुद्ध नगर जिले के जहांनाबाद कदलपुर गांव में किराये की जगहों पर संचालित की जा रही थीं। NCB के मुताबिक, इन ठिकानों का इस्तेमाल सिंथेटिक ड्रग्स बनाने और उनकी प्रोसेसिंग के लिए किया जा रहा था। यह कार्रवाई 16 अक्टूबर 2026 को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। 45 करोड़ रुपये की ड्रग्स बनाने का सामान बरामद... NCB की कार्रवाई में कुल 379.740 किलो एम्फेटामाइन युक्त पदार्थ बरामद किया गया। इसमें 4.260 किलो क्रिस्टलाइन, 157.700 किलो अर्ध-क्रिस्टलाइन और 217.780 किलो तरल पदार्थ शामिल है। इसके अलावा 10 किलो स्यूडोएफेड्रिन भी जब्त किया गया। एजेंसी के अनुमान के मुताबिक, बरामद क्रिस्टलाइन और अर्ध-क्रिस्टलाइन पदार्थ से करीब 56 किलो तैयार क्रिस्टलाइन एम्फेटामाइन प्राप्त किया जा सकता था। इसकी अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 45 करोड़ रुपये बताई गई है। मौके से हाइड्रोक्लोरिक एसिड, एसीटोन, टोल्यून, सल्फ्यूरिक एसिड और पोटैशियम परमैंगनेट समेत बड़ी मात्रा में रसायन भी बरामद किए गए। लैब में केमिकल प्रोसेसिंग के लिए बड़े हीटिंग उपकरण, कांच के रिएक्शन वेसल, केमिकल स्टोरेज ड्रम, फिल्ट्रेशन उपकरण, वजन करने की मशीनें, रेस्पिरेटर और अन्य प्रयोगशाला उपकरण मौजूद थे। नाइजीरियाई होने का दावा करने वाला आरोपी गिरफ्तार... इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डेस्टिनी अब्राहम डुम्बिरी और मिजोरम निवासी लल्लावमजुआली उर्फ ओलिविया लालचाविमावी के रूप में हुई है। NCB के अनुसार, डुम्बिरी ने खुद को नाइजीरियाई नागरिक बताया था। हालांकि, इमिग्रेशन रिकॉर्ड के मुताबिक, वह जनवरी 2020 में फ्रांसिस कालोकोह नाम से सिएरा लियोन के नागरिक के रूप में भारत आया था। उसके पास दिसंबर 2020 तक वैध टूरिस्ट वीजा था。 जांच एजेंसी अब अलग-अलग पहचान के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। NCB के मुताबिक, ड्रग तस्करों द्वारा जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए कई पहचान इस्तेमाल करना एक गंभीर चुनौती है。 ओलिविया पहले भी हेरोइन मामले में गिरफ्तार हो चुकी है... NCB के मुताबिक, दूसरी आरोपी ओलिविया को मार्च 2026 में गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट पर हेरोइन युक्त 313 ग्राम पाउडर की बरामદगी के मामले में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने गिरफ्तार किया था। यह मामला व्यावसायिक मात्रा में मादक पदार्थ की बरामदगी से जुड़ा था। फिलहाल वह उस मामले में जमानत पर है。 2024 में भी कसना में पकड़ी गई थी ड्रग्स लैब... ग्रेटर नोएडा में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाली अवैध लैब के खिलाफ NCB की यह पहली बड़ी कार्रवाई नहीं है। अक्टूबर 2024 में एजेंसी ने गौतमबुद्ध नगर के कसना औद्योगिक क्षेत्र में भी एक अवैध लैब का भंडाफोड़ किया था। उस दौरान ठोस और तरल रूप में करीब 95.5 किलो सिंथेटिक ड्रग्स बरामद की गई थी। उस मामले की जांच में मैक्सिको के ड्रग कार्टेल कार्टेल डी जलिस्को नुएवा जेनेरेसियोन (CJNG) से संभावित संबंध सामने आए थे। उस कार्रवाई में मैक्सिको के एक नागरिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। फाइनेंसर से लेकर सप्लायर तक की तलाश... NCB अब मौजूदा नेटवर्क के वित्तीय लेनदेन, केमिकल की खरीद और ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े कनेक्शन खंगाल रही है। एजेंसी का लक्ष्य इस नेटवर्क के फाइनेंसर, रसायन सप्लायर, तकनीकी मददगार और अन्य सहयोगियों की पहचान करना है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इसके अलावा दूसरे राज्यों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है。 किराये के मकानों में चल रही ऐसी लैब की सूचना देने की अपील.. NCB ने आम लोगों से ऐसी संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। एजेंसी के मुताबिक, इन अवैध लैब से निकलने वाला रासायनिक कचरा मिट्टी, नालों और जलस्रोतों को प्रदूषित कर सकता है, जिससे जनस्वास्थ्य और पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा होता है। मकान मालिकों, प्रॉपर्टी डीलरों, हाउसिंग सोसायटी, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सुरक्षा कर्मचारियों से अपील की गई है कि अगर किसी जगह से असामान्य केमिकल की गंध आए, रासायनिक ड्रम या लैब उपकरणों की संदिग्ध आवाजाही हो अथवा केमिकल कचरे का संदिग्ध तरीके से भंडारण या निस्तारण किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन MANAS के नंबर 1933 पर दें।
0
0
Report
Advertisement

रोहतक अनाज मंडी: मंत्री के सामने किसान- 6 दिन धान सुखाया, एक पैसा नहीं कटेगा

RTRAJ TAKIYAJust now
Rohtak, Haryana:रोहतक अनाज मंडी में मंत्री के सामने भड़का किसान बोला 6 दिन से धान सुखा रहा एक पैसा नहीं कटने दूंगा भ्रष्टाचार का क्राइटेरिया नहीं रोहतक अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा के सामने ही एक किसान भड़क उठा और चिल्लाते हुए कहा कि एक सप्ताह से फसल लेकर बैठा हूं। धूप में फसल सुखाने के बाद अब उसका कलर फेड होने की बात कहकर कटौती करना चाहते हैं लेकिन वह एक पैसा भी नहीं कटवाएगा शनिवार को कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा जैसे ही अनाज मंडी पहुंचे तो उनके काफिले के आगे गांव पाकस्मा निवासी किसान सत्यव्रत आ गए। उन्होंने मंत्री को बताया कि सोमवार को अपनी पीआर धान की फसल लेकर आया था और 6 दिन से फसल धूप में सुखा रहा हूं। अब मार्केट कमेटी के सदस्य बोल रहे हैं कि धान का कलर फेड हो गया है, कटौती लगेगी। लेकिन वह कम रेट में फसल क्यों बेचें
0
0
Report

पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला; पैसे बांटने के दावे पर सवाल

Purnia, Bihar:Anchor पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आप पैसा बांटने के लिए कह रहे हैं, यह काम तो पप्पू यादव का है। प्रशांत किशोर जब पैदा भी नहीं हुए थे, तब से हम पैसा लोगों के बीच बांटते हैं। आप पैदा कब हुए थे, देख लीजिए। 1887 में इसी पूर्णिया में हम पैसा बांट रहे थे। 1884 में बहुत भयंकर बाढ़ पूर्णिया में आया था, उस समय भी हम पैसा बांट रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर सबको गाली देते हैं। आप मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी को गाली देकर चुप हो गए, चुप होने का कितना रुपया लिए हैं? और आप कहते हैं कि पप्पू यादव पैसा बांटते हैं। डायन भी एक घर को बक्स देती है, लेकिन आप हमें नहीं बख्शते। आप 50 बांटने की बात करते हैं, हम 2 लाख तक बांटते हैं। किसी पूर्णिया के चंपानगर में आग लगने की घटना में हमने 2 लाख दिए। हम 500 से 2 लाख तक लोगों की मदद करते हैं। भुज में जब भूकंप आया था, तब मेरा बेटा सार्थक डेढ़ साल का था। उस समय तीन दिनों तक सड़ा हुआ लाश उठाया, मेरी पत्नी मेरे साथ थीं। उस समय स्पीकर ने भी लिखकर दिया था कि जो सेवा पप्पू यादव कर सकते हैं, वो काम किसी ने नहीं किया। ओडिशा में 11 दिनों तक रहकर मदद किया, जब पैसा घट गया तो चेन बेचकर लोगों की मदद की। उत्तराखंड में आपदा आई, वहां भी मदद किया। वहीं कनाडा की कंपनी के द्वारा भारत की आईडीबीआई बैंक को 57000 करोड रुपए में खरीदे जान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि वे पीएम मोदी ही हैं जो कल तक सीना ठोककर कहते थे, कि मेरे रहते भारत की कंपनी नहीं बिक सकती। पिछले 12 सालों में भारत की एक-एक कंपनी बिकने के कगार पर पहुंच गई है। सांसद ने कहा कि Gujarat में बिहारियों को ट्रेन से ठूंस-ठूंसकर भेजा जा रहा था, उस समय भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही थे। जब हम मदद करने पहुंचे तो हम पर पत्थर फेंका गया। आप कहते हैं कि हम बाढ़ में मदद करने नहीं जाते हैं और कहते हैं कि ये लोग गद्दार हैं, ये लोग सिर्फ दूसरों को वोट करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने इस बाढ़ में करीब 20 करोड़ बांटे हैं, पूरा सोशल मीडिया पर पैसा और बैग है, हिम्मत है तो जांच कर लो। किसी को हमने 500 से कम नहीं दिया। आप चुनाव लड़े, जमानत जब्त हो गई चारों तरफ विधानसभा चुनाव में। आप विपक्ष के कारण एक्सीडेंटल चुनाव जीते। अभी आप जितना एमएलसी का चुनाव लड़ रहे हो, आपका एक भी वर्कर है? पूर्णिया में जिसे चुनाव लड़ा रहे हैं, वो कौन है? उन पर आरोप है 10 लड़कियों से चैट करने का और बीएड और एमएड में पैसा लेकर पास कराकर पैसा वाला बनने का। आप माफिया हैं। सारी पार्टी माफिया को टिकट देती है, आपने भी दिया। आपने अनुज सिंह को टिकट दिया, जिसका भाई कल मेरे पास बोला कि मेरी बहन के साथ छेड़खानी किया, यहीं अनुज सिंह बलात्कार करने का प्रयास किया। हम होते तो शूट एंड साइट कर देते, अगर हम वहां होते तो। आप उसको टिकट दे रहे हैं। आप चुनाव किसके बदौलत लड़ रहे हैं? कल जो कहा कि हम 9 मर्डर किए हैं नीतीश कुमार जी के लिए, जबकि नीतीश कुमार का ऐसा कैरेक्टर नहीं है। वो कह रहा है कि हम 9 मर्डर किए हैं, मैं मारा हूं। आप इस बिहार के सबसे बड़े हत्यारे और माफिया हैं। आप जिससे सपोर्ट ले रहे हैं, वो मैं नहीं कह रहा हूं, ये लोग कह रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

रांची के पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल राजस्थान की स्थापत्य कला से सजी, भक्तों की आस्था का केंद्र

Ranchi, Jharkhand:रांची के हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष राजस्थान की प्राचीन मंदिर वास्तुकला की तर्ज पर भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया गया है। अपनी शानदार बनावट, कलात्मक सजावट और मंदिर जैसी भव्य संरचना के कारण यह पंडाल श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल में प्रवेश करते ही राजस्थान की पारंपरिक स्थापत्य कला की झलक देखने को मिलती है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र के इस पावन अवसर पर पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति की यह पहल धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और पारंपरिक वास्तुकला को भी खूबसूरती से प्रदर्शित कर रही है।
0
0
Report

गढ़वा में अवैध बालू कारोबार पर छापा: 500 डंपर जब्त

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन का एक्शन लगातार जारी है। अवैध उत्खनन और बालू के अनधिकृत भंडारण के विरुद्ध लगातार चौथे दिन भी छापेमारी की गई। धुरकी थाना क्षेत्र में कनहर नदी के किनारे वन भूमि पर भंडारित करीब 500 डंपर अवैध बालू जब्त किया गया है। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर गठित विशेष टीम की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा है। वहीं, प्रशासन अब अवैध बालू का भंडारण करने वाले व्यक्ति की पहचान में जुटा है। मामला गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बाखोरिया पंचायत का है, जहां कनहर नदी के किनारे कुशमाहा घाट के समीप वन भूमि पर बड़े पैमाने पर बालू का अवैध भंडारण किया गया था। जिला प्रशासन की विशेष टीम ने छापेमारी कर करीब 500 डंपर बालू जब्त किया। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा और जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव के नेतृत्व में धुरकी थाना पुलिस के सहयोग से की गई। जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अनधिकृत भंडारण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। छापेमारी के बाद अब बालू का अवैध भंडारण करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। प्रशासन के मुताबिक, पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध उत्खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राकृतिक संसाधनों और सरकारी भूमि की सुरक्षा के लिए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

SDM तरबगंज ने पत्नी के नाम भूमि खरीद मामले में लेखपाल तिवारी को निलंबित

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां ​गोंडा में एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला ने अनुशासनहीनता,शासकीय कार्यों में शिथिलता तथा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना पत्नी के नाम मूल्यवान भूमि क्रय करने के गंभीर आरोपों में उमरीबेगमगंज क्षेत्र के लेखपाल रामेश्वर दत्त तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसीलदार तरबगंज की विस्तृत जांच आख्या और स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर यह दंडात्मक कदम उठाया गया है। ​तहसील प्रशासन द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, लेखपाल को आवंटित क्षेत्र में रहकर दैनिक डायरी, संपत्ति रजिस्टर व्यवस्थित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। लेकिन बार-बार हिदायत के बावजूद उन्होंने अनुपालन नहीं किया। इसके अलावा उमरीबेगमगंज सोनौली मोहम्मदपुर औऱ मुकुन्दपुर गांवों में स्वामित्व योजना संबंधी नक्शा पड़ताल पूर्ण कराकर प्रारूप-5 पोर्टल पर समय से फीड और लॉक नहीं कराया गया,जिससे शासन का महत्वपूर्ण कार्य बाधित रहा। जनसुनवाई आईजीआरएस के तहत निस्तारित संदर्भों में जनता द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। इतना ही नहीं, बरौली क्षेत्र में नौशाद अली की नियुक्ति होने पर भी लेखपाल द्वारा उन्हें विधिवत चार्ज हस्तांतरित नहीं किया गया। ​मामले में सबसे गंभीर प्रकरण निजी स्तर पर भूमि खरीद से जुड़ा पाया गया। लेखपाल ने सक्षम स्तर से पूर्व अनुमति लिए बिना अपनी पत्नी पूजा मिश्रा के नाम मौजा परसदा परगना डिकसिर तथा परेड़ सरकार में सर्किल रेट के सापेक्ष भारी अंतर दर्शाते हुए तीन बैनामे कराए। 46.81 लाख रुपये मालियत की जमीन महज 1 लाख रुपये, 11.77 लाख रुपये की भूमि 2.20 लाख रुपये तथा 9.72 लाख रुपये मूल्य का भूखंड मात्र 3.50 लाख रुपये में खरीदा गया। ​प्रकरण को लेकर जारी कारण बताओ नोटिस का निर्धारित समयावधि में जवाब न मिलने पर उपजिलाधिकारी ने कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन का दोषी मानते हुए लेखपाल को निलंबित कर रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया। साथ ही निष्पक्ष विभागीय जांच के लिए जिलाधिकारी से अन्य तहसील के अधिकारी को जांच अधिकारी नामित करने का अनुरोध किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

सोलापूर में भाजप कार्यकर्ता के देशहित पर जयकुमार गोरे ने कटाक्ष किया

Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग : भाजपचा कार्यकर्ता किती स्वाभिमानाने देश हिताचे काम करतो याचं सर्टिफिकेट ऐऱ्या गैऱ्यांनी देण्याची गरज नाही - मंत्री जयकुमार गोरे पदवीधर आणि शिक्षक मतदार संघासाठी आज मेळावा झाला मतदारांशी संपर्क करण्यासदर्भात चर्चा या मेलव्यात झाली संपर्कसाठी रणनीती आजच्या बैठकीत ठरली, मतदार पर्यंत पोहोचण्याविषयी चर्चा झाली शिवसेनेने निर्णय घेतला असला तरी एकनाथ शिंदे हे म्हटलं आहेत की महायुतीचे सर्व उमेदवार विजयी होतील यामुळे पुणे मतदार संघात स्मिता जाधव आणि कौस्तुभ गावडे विजयी होईल. - ऑन महायुती वाद : - उपमुख्यमंत्री शिंदे साहेबांचे वक्तव्य ऐकले तर लक्षात येईल की महायुतीचे पाचही उमेदवार निवडून येतील असे ते म्हणाले。 - शिक्षक आणि पदवीधरचे उमेदवार बहुमताने निवडून येतील. - आमचं संघटन प्रचंड ताकदीने निवडणुकीला सामोरे जाईल आणि निवडणूक जिंकेल。 - ऑन शशिकांत शिंदे :* - आम्ही आमच्या ताकतीवर यश मिळवू शकत नाही हे शशिकांत शिंदे यांनी अधोरेखित केलं。 - त्यामुळे त्यांच्या ताकदीचा अंदाज आपल्याला आलेला आहे। - भाजप दोन्ही जागा जिंकेल यात शंका नाही。 - ऑन रोहित पवार टीका :* - रोहित पवार काय म्हणतात हा त्यांचा व्यक्तिगत विषय आहे。 - महायुतीत आमचा अंतर्गत विषय आहे त्यांनी त्यात नाक खुपसून काहीतरी शोधण्याचा प्रयत्न करू नये。 - माझी त्यांना विनंती आता निवडणूक लागली थोडी ताकद लावा。 - ऑन अब्दुल सत्तार महाविकास आघाडी पाठिंबा :* - मला या संदर्भातली माहिती नाही आपल्या माध्यमातून माहिती मिळाली。 - ऑन प्रणिती शिंदे टीका :* - दहशतवाद तयार करण्याच्या विचारसरणीचे अनुकरण काँग्रेस, सीजेपीचे करत आहे。 - बांगलादेशमध्ये कसा विद्रोह झाला त्याचे उदाहरण ते लोक देत आहेत。 - ज्यांचे विचारसरणी बांगलादेशमध्ये झालेला विद्रोह या विचारसरणीवर ते आता पुढे चालले आहेत。 - भाजपचा कार्यकर्ता किती स्वाभिमानाने देश हिताचे काम करतो याचं सर्टिफिकेट ऐऱ्या गैऱ्यांनी देण्याची गरज नाही.* - भाजप देश हिताने प्रेरित झालेला पक्ष आहे असे त्यामुळे कोणी काही म्हटले त्याला अधिकच महत्त्व देण्याची गरज नाही。 - ऑन सुषमा अंधारे :* - देवा भाऊच्या नेतृत्वात इतिहासातील सर्वात मोठी पोलीस भरती झाली。 - या भरतीवर एकही डाग लागलेला नाही. जिथे आरोप होता तिथे चौकशी केली जाते。 - मात्र तरीही चौकशी करण्याची मागणी होत असेल तर ते उचित नाही。
0
0
Report

सहारनपुर में मिशन शक्ति के तहत 200 महिलाएं 100 स्कूटी पर रैली से बाल विवाह रोकथाम जागरूकता

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में मिशन शक्ति अभियान-6 के प्रथम चरण के तहत शनिवार को थाना नकुड़ क्षेत्र स्थित हरि इंस्टीट्यूट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसका उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम, महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए स्कूटी रैली निकाली गई, जिसमें करीब 100 स्कूटी पर 200 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। Hari Institute के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बाल विवाह, साइबर अपराध, छेड़छाड़ और बच्चों की सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक किया। बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी भी दी गई। इस दौरान एशियाई खेलों में महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण और व्यक्तिगत 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली एथलीट प्राची चौधरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में करीब 1,000 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट सहभागिता के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों और पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। सहारनपुर पुलिस ने आमजन से बाल विवाह रोकने और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की。
0
0
Report

नागल में बहन की हत्या: बदनामी के डर से भाई ने किया खौफनाक कदम

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के लाखनौर गांव में बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी भाई आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी 27 वर्षीय बहन कोमल की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मामले में 16 अक्टूबर 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताई हत्या की वजह। आरोपी के मुताबिक, 16 अक्टूबर की सुबह करीब 3:30 बजे उसकी आंख खुली तो उसने अपनी बहन की चारपाई पर गांव के ही विशाल को देखा। विशाल उसे देखकर मौके से भाग गया। इस बात को लेकर आरोपी ने बहन से सवाल किया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के मन में समाज में बदनामी होने का डर और गुस्सा पैदा हो गया। बाद में बहन के सो जाने पर उसने गुलाबी दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को कस्बा नागल से गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर के परसादीपुर में जमीन विवाद के कारण मारपीट, शव रखकर चक्काजाम

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर चंदवक थाना क्षेत्र के परसादीपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई थी मारपीट। पिता की मौत के बाद शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम, रतनूपुर–मोढ़ैला मार्ग घंटों बाधित गंभीर रूप से घायल राजकुमार गौड़ ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम। पिता को बचाने पहुंचे पुत्र किशन गौड़ भी मारपीट में हुए थे घायल। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों ने बरइक्ष गेट के पास सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन। रतनूपुर–मोढ़ैला मार्ग पर घंटों आवागमन रहा बाधित। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद परिजनों ने समाप्त किया चक्काजाम。
0
0
Report

नोएडा साइबर क्राइम: गुरुग्राम से गिरफ्तार आरोपी बैंक खाते देकर ठगी में शामिल

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑनलाइन स्टोर के नाम पर पीड़ित से हुई थी ठगी, आरोपी के बैंक खाते से जुड़ी देशभर में 33 शिकायतें दर्ज नोएडा। साइबर अपराधियों को ठगी की रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद समीर (21) पुत्र मोहम्मद नवाब निवासी जसपुर पट्टी, जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआत पीड़ित की शिकायत से हुई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि 20 अगस्त 2025 से 18 नवंबर 2025 के बीच अज्ञात साइबर अपराधियों ने फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए उससे संपर्क किया। आरोपियों ने ऑनलाइन स्टोर चलाने और अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर लिंक भेजा और इसी बहाने उसके साथ साइबर धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी साइबर अपराधियों को धोखाधड़ी के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराता था। ऐसे खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम के लेन-देन में किया जाता था। पुलिस ने संकलित सूचनाओं के आधार पर 16 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। देश के कई राज्यों में दर्ज हैं 33 शिकायतें पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते के संबंध में विभिन्न राज्यों में कुल 33 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलराडु, आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड शामिल हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब गिरफ्तार आरोपी की भूमिका और बैंक खाते के इस्तेमाल से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत कार्रवाई की गई है। बाईट अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top