icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बस्तर में नकली खाद के कारण किसानों का आक्रोश, नमूना भेजा गया

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में नकली खाद के कारण किसानों का आक्रोश देखने को मिला, किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि 1350 रुपये का खाद उन्हें निजी दुकानों से 2000 रुपये में खरीदना पड़ा, लेकिन वह गुणवत्ता में खराब निकला। किसानों का दावा है कि खाद में मिलावट है और इसका असर फसलों पर नहीं दिख रहा, जिससे सैकड़ों किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और तत्काल जांच की मांग की है। वहीं कृषि विभाग का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित खाद का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है और संबंधित दुकान पर उर्वरक बिक्री पर 21 दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। विभाग प्रभावित किसानों की सूची भी तैयार कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक यदि जांच में खाद अमानक पाया जाता है तो कंपनी और वितरक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी, जबकि मुआवजे पर फैसला जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद लिया जाएगा。
0
0
Report

सतना के छुलहा टोला की सड़क जर्जर, बच्चों के स्कूल जाने में भारी कीचड़ खतरा

Satna, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सतना जिले से ग्रामीण बुनियादी ढांचे की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी की एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। रैगांव विधानसभा क्षेत्र के नागौद तहसील अंतर्गत आने वाले छुलहा टोला गांव की मुख्य सड़क पहली ही बारिश में पूरी तरह जर्जर होकर दलदल में तब्दील हो चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने क्षेत्र के विकास दावों की पोल खोल कर रख दी है। इस वीडियो में स्कूली बच्चे अपनी यूनिफॉर्म पहने, हाथों में बस्ते थामे घुटनों तक भरे कीचड़ और मलबे से जूझते हुए स्कूल जाने को मजबूर दिख रहे हैं। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, यह करीब 900 मीटर का रास्ता मामूली बारिश होते ही पूरी तरह कीचड़ में बदल जाता है, जिससे यहां पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। इस बेहद मुश्किल और जोखिम भरे सफर के बीच मासूम बच्चों ने अपने सांसद और विधायक से सड़क निर्माण की भावुक गुहार लगाई है। बच्चों का कहना है कि उन्हें रोजाना स्कूल आते-जाते समय भारी तकलीफ और दुर्घटना के डर का सामना करना पड़ता है। इधर जिला पंचायत सीईओ का कहना है कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में स्वीकृत है, लेकिन कृषको के विवाद की वजह से सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है, इसके बावजूद भी रोड को मोटरेबल करने के लिए स्थानीय अधिकारियों और सरपंच सचिव को आदेश दिए गए है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सीहोर के भेरूंदा किसान आंदोलन से इंदौर-भोपाल हाईवे पर भारी जाम

Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर अपडेट | भेरूंदा किसान आंदोलन किसानों का आंदोलन हुआ और उग्र, इंदौर-भोपाल हाईवे पर डटे प्रदर्शनकारी किसानों ने सड़क किनारे ही चाय बनाई और बाटियां सेककर भोजन की व्यवस्था की भेरूंदा में 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। सीहोर कलेक्टर के मौके पर नहीं पहुंचने से किसान अपने फैसले पर अड़े हुए हैं और इंदौर-भोपाल हाईवे पर धरना जारी रखा हुआ है। आंदोलन स्थल पर किसानों ने सड़क किनारे ही चाय बनाई और बाटियां सेककर भोजन की व्यवस्था कर ली है। बड़ी संख्या में किसान अपने साथ राशन और आवश्यक सामान लेकर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि जब तक सीहोर कलेक्टर स्वयं आकर ज्ञापन स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। हाईवे पर जाम के कारण बसों सहित कई छोटे-बड़े वाहन लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर प्रशासन और पुलिस बल तैनात है तथा किसानों से लगातार बातचीत की जा रही है। किसानों की एक ही मांग है कि प्रदेश सरकार 25% नहीं, बल्कि 100% मूंग की खरीदी सुनिश्चित करे।
0
0
Report

सीहोर के भैरुंदा में टवेरा पलटने से युवती की मौत, 7 घायल

Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर चलती टवेरा अचानक हुई अनियंत्रित, सड़क किनारे पलटी — पूरी घटना CCTV में कैद सीहोर जिले के भैरुंदा क्षेत्र के ग्राम भादाकुई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, खंडवा निवासी लोगों से भरी एक टवेरा वाहन नरसिंहपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। hादसे का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。
0
0
Report

2008 के अहमदाबाद बम धमाके के दोषी पेरोल पर उज्जैन पहुंचे

Ujjain, Madhya Pradesh:बेटी के निकाह में शामिल होने परोल पर उज्जैन पहुंचा 2008 अहमदाबाद ब्लास्ट का दोषी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका गुजरात हाईकोर्ट से तीन दिन की पेरोल मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा में लाया गया मोहम्मद अबरार मनियार, रस्म पूरी होने के बाद वापस साबरमती जेल रवाना उज्जैन। वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा दोषी मोहम्मद अबरार मनियार रविवार को अपनी बेटी के निकाह में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच उज्जैन पहुंचा। गुजरात हाईकोर्ट से तीन दिन की पेरोल मिलने के बाद उसे अहमदाबाद की साबरमती जेल से गुजरात पुलिस उज्जैन लेकर आई। इस दौरान बेगमबाग स्थित उसके घर और आसपास के पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बेगमबाग निवासी मोहम्मद अबरार मनियार की बेटी का निकाह रविवार को संपन्न हुआ। पेरोल मिलने के बाद गुजरात पुलिस की विशेष टीम शनिवार रात उसे उज्जैन लेकर पहुंची। टीम में दो एसीपी, दो थाना प्रभारी और करीब 21 अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। वहीं स्थानीय स्तर पर महाकाल थाना पुलिस ने भी सुरक्षा की कमान संभालते हुए पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी। सुरक्षा एजेंसियों ने निकाह से पहले पूरे आयोजन स्थल की सघन तलाशी ली। इसके बाद मोहम्मद अबरार को सुरक्षा घेरे के बीच बेटी के निकाह की रस्म में शामिल कराया गया। इस दौरान घर के बाहर, आसपास के मार्गों और छतों तक पर पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर निगरानी रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। जानकारी के अनुसार न्यायालय के आदेश के अनुसार गुजरात पुलिस मोहम्मद अबरार मनियार को उज्जैन लेकर आई थी। स्थानीय पुलिस ने भी उसी अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद सोमवार सुबह करीब छह बजे उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वापस अहमदाबाद की साबरमती जेल के लिए रवाना कर दिया गया। मोहम्मद अबरार मनियार वर्ष 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इन सिलसिलेवार धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। जांच के दौरान एटीएस ने देशभर से 50 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में 49 आरोपियों को दोषी ठहराया गया, जिनमें 38 को फांसी और 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इन दोषियों में उज्जैन जिले के भी पांच आरोपी शामिल थे। इससे पहले जून 2025 में अहमदाबाद ब्लास्ट मामले का एक अन्य दोषी मोहम्मद शफीक अंसारी भी न्यायालय की अनुमति से अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पेरोल पर उज्जैन आया था। उस समय भी चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित उसके घर और आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। घर के भीतर, बाहर और छतों तक पर पुलिस बल तैनात रहा था।
0
0
Report
Advertisement

बांदा में जहरीले बिच्छू के काटने से किशोरी की मौत, एंबुलेंस देर से पहुंची

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक किशोरी को जहरीले बिच्छू ने काटा है बताया जा रहा है कि झाड़फूँक के बाद जब किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसे मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय ही किशोरी की मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस पहुंची है पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव की है।जहां की रहने वाली किशोरी रजोला देवी पुत्री हरीवा निषाद उम्र करीब 15 वर्ष यह रविवार की शाम शौच क्रिया के बाद अपने घर पहुंची तभी किशोरी रजोल देवी को जहरीले बिच्छू ने काट लिया। किशोरी की हालत गंभीर होने लगी, परिजनों के द्वारा पहले झाडफूँक करवाया जब आज सोमवार को सही नहीं हुआ, तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहाँ पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया। 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन 1 घंटे तक फोन लगाते रहे, लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची, कुछ देर के बाद जब एंबुलेंस आई तो एंबुलेंस में लिटाते समय ही किशोरी की मृत्यु हो गयी, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार की दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वही मृतका के पिता हरीवा ने जानकारी दिया कि एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं आई जिससे मेरी लड़की की मृत्यु हो गई, जानकारी के मुताबिक मृतक के दो बहन और तीन भाइयों में चौथे नंबर की थी。
0
0
Report
Advertisement

अफसाना खान ने महाकाल मंदिर में आस्था का प्रदर्शन, वीडियो वायरल

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन。 पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित सिंगर अफसाना खान कुछ दिन पहले अपने पति साज शर्मा के साथ उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थीं। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और ऐसा बताया जा रहा है अपने नए जीवन की शुरुआत से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने बाद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए, जिसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि अफसाना खान हाल ही में अपने पति के साथ मुंबई में नए घर में शिफ्ट हुई हैं। नए शहर और नए घर में जीवन की शुरुआत करने से पहले उन्होंने महाकाल के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में उनकी सादगी और श्रद्धा लोगों का ध्यान खींचती नजर आई. हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके वीडियो सामने आने के बाद बहस भी शुरू हो गई। मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद मंदिर में पूजा-अर्चना करने को लेकर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की, जबकि बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे आस्था का विषय बताते हुए उनका समर्थन किया। कई लोगों ने लिखा कि भगवान के दरबार में हर व्यक्ति को आने और अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का समान अधिकार है. अफसाना खान इससे पहले भी कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन करती नजर आ चुकी हैं। इस बार महाकाल मंदिर से साझा किए गए उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं, जहाँ एक ओर प्रशंसक उनकी श्रद्धा की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपनी अलग-अलग राय भी रख रहे हैं.
0
0
Report

हाथरस में शराब ठेके पर हमला और पुलिस से दुर्व्यवहार करने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow4m ago
Hathras, Uttar Pradesh:थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम टुकसान स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन के साथ मारपीट करने और मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त 09 आरोपियों (05 पुरुष और 04 महिलाएं) को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 04 जुलाई को आरोपीगणों ने एक राय होकर टुकसान स्थित शराब ठेके पर हमला कर दिया था। इस दौरान उन्होंने सेल्समैन और वहां मौजूद लोगों के साथ जानलेवा मारपीट की, शराब की बोतलों को क्षतिग्रस्त किया और रोड जाम कर जान से मारने की धमकी दी। इसके अगले दिन, 05 जुलाई को फिर से आरोपियों ने ठेके पर धावा बोल दिया और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया तथा पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस ने दबिश देकर आज 06 जुलाई को नामजद व अज्ञात 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना हाथरस गेट में बीएनएस (BNS) की विभिन्न सुसंगत धाराओं (मु0अ0सं0 298/2026 और 300/2026) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top