छत्तीसगढ़ के महिला से छेड़छाड़ के मामले में FIR न लिखने पर कांग्रेस MLA का धरना
Gurur, Chhattisgarh:बालोद जिले में कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने गुरुर थाने में धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही है। विधायक अपने समर्थकों के साथ थाना प्रभारी के कक्ष में डटी रहीं। दो घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर उन्होंने विरोध जताया। इस दौरान थाने में महिला सीएसपी और टीआई मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Breaking: 30 अक्टूबर को होगा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया इंपीचमेंट
New Delhi, Delhi:सुमंत कुमार/नई दिल्ली:
-30 अक्टूबर को होगा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन
-दोपहर 3.30 बजे होगा मॉक पार्लियामेंट
-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगा मॉक पार्लियामेंट
-INDIA BLOC के सभी सांसद मॉक पार्लियामेंट में होंगे शामिल
-CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया इंपीचमेंट
