Back
इनेलो ने बीजेपी के खिलाफ मजबूत मोर्चा बनाने का आह्वान किया
VRVIJAY RANA
Feb 28, 2026 03:00:36
Chandigarh, Chandigarh
शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल की चंडीगढ़ स्थित जाट भवन में राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। साथ ही राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय senior उपाध्यक्ष आरएस चौधरी एवं शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, सदस्य एमएस मलिक एवं राधेश्याम शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सतबीर सैनी एवं महिला की प्रदेश संयोजक तनुजा कश्यप और सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की इस बैठक में प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था एवं अमेरिकन ट्रेड टैरिफ पर जनहित से जुड़े दो प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं भाजपा सरकार द्वारा बीपीएल और राशन कार्ड काटे जाने पर निंदा प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही 23 मार्च को नरवाना में होने वाले प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंथन किया गया और सभी से पार्टी को और अधिक मजबूती देने के लिए सुझाव लिए गए। युवा सम्मेलन के लिए सभी जिलों के लिए प्रभारी भी किए गए नियुक्त। चौधरी अभय सिंह चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश के लोगों की जुबान पर बीजेपी को आने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर करने के लिए इनेलो एक मात्र विकल्प है। पूरे प्रदेश में लोगों के अंदर बस एक ही चर्चा है कि पहले प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार भूपेंद्र हुड्डा और उसके बेटे ने बनवाई है और अब मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाने में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से असफल सिद्ध हो रही है। इनेलो के दो विधायक होने के बावजूद असली विपक्ष की भूमिका बखूबी निभा रही है। आज बीजेपी की सरकार से किसान, मजदूर, कर्मचारी, छोटा व्यापारी, बुजुर्ग, महिला, युवा समेत सभी वर्ग बेहद दुखी है। बीजेपी के राज में चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। जहां प्रदेश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं वहीं उच्च सरकारी पदों पर बाहर के लोगों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को इनेलो गोहाना में बड़ा युवा सम्मेलन करने जा रहा है जिसमें भारी संख्या में युवा आकर बीजेपी की जनविरोधी नीतियों केे खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। राष्ट्रीय संयोजक प्रो. संपत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा कर रही है। सत्ता में आने के लिए युवाओं से झूठे लुभावने वादे किए लेकिन अब सत्ता प्राप्त करने के बाद प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी की दलदल में झोंक दिया है। चिंता और भी बढ़ जाती है जब सरकारी नौकरियों की भर्ती लिस्ट जारी होने पर सामने आता है कि भर्ती में 90 प्रतिशत बाहर के प्रदेशों के लोगों जगह दी गई है। आज प्रदेश का युवा हताश और निराश है। उनमें हमें नई ऊर्जा भरनी है। इसके लिए 23 मार्च को युवा सम्मेलन एक नया अध्याय लिखेगा। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि चौधरी अभय सिंह चौटाला प्रदेश के लोगों की एकमात्र उम्मीद बचे हैं जो भ्रष्ट बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंक सकते हैं। जब पंजाब सरकार ने भाखड़ा का पानी रोका तब अभय सिंह चौटाला ने पंजाब सरकार को पानी न देने के लिए चेताया और उन्हें इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहने को कहा। अगले ही दिन पंजाब ने पानी छोड़ दिया। जब बीजेपी सरकार ने बुढ़ापा पेंशन काटी तो भी अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार को पूरे प्रदेश में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी और तभी सरकार ने पेंशन जारी की वो भी 200 रुपये बढ़ा के दिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश को गर्त में पहुंचा दिया है, आज सरकारी स्कूलों में टीचर नहीं है, इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SGSatpal Garg
FollowFeb 28, 2026 04:36:180
Report
MKMANISH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 04:36:030
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 28, 2026 04:35:260
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 04:35:000
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 28, 2026 04:33:540
Report
JAJhulan Agrawal
FollowFeb 28, 2026 04:33:260
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 28, 2026 04:33:130
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 28, 2026 04:32:550
Report
0
Report
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 28, 2026 04:32:000
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 28, 2026 04:31:230
Report
0
Report
APAVINASH PATEL
FollowFeb 28, 2026 04:30:230
Report
0
Report
