Back
रामनगर में मधुबनी गांव की भीषण आग: दो घर जलकर राख, राहत की उम्मीद
IAImran Ajij
Jan 22, 2026 08:33:19
Bagaha, Bihar
रामनगर थाना क्षेत्र के सपहीं पचांयत स्थित मधुबनी गांव में बीती देर रात अचानक लगी भीषण आग में लाखों का नुकसान पहुंचा है। दरअसल बुधवार की आधी रात सभी लोग जब गहरी निंद में सो रहे थे उसी दौरान एकाएक आग लगने के बाद जब लोगों की आँख खुली तो मौके पर अफरा-तफरी मच गईं और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। पीड़ितों में चीख पुकार मच गईं लोग बाल्टी में पानी भरकर तो कोई धूल मिट्टी और बालू उठाकर फेंकने लगा लेकिन आग की लपटें तेज़ी से फैलती गईं और कुछ ही समय में सब कुछ राख की ढेर बन गया है। बताय जा रहा है की घनी बस्ती के बीच लगी आग की लपटे इतनी भयावह थी की देखते ही देखते आग में दो घर जलकर राख हो गये हैं। आग लगने से इन घरों में रखें गये सारे सामान जलकर खाक हो गये हैं। वहीं चार बकरियां भी जलकर मर गई हैं। इधर सूचना मिलने पर देर से पहुंची दमकल की गाड़ी समेत कर्मियों ने ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पा लिया है। लेकिन आग लगने के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। युगल राम और सुरेश राम के घर जलने की पुष्टि हुई है लिहाजा अंचल कर्मचारी घटना स्थल पर जायजा लेने पहुँचे हैं। अग्नि पीड़ित गोविन्द राम की मानें तो नगदी 30-40 हजार रूपये जेवर कपड़े राशन और आधा दर्जन बकरियां जलकर मर गईं हैं जबकि एक गाय बुरी तरह झुलस गई है। बते दें की अग्नि तांडव के बाद रामनगर अंचल प्रशासन ने क्षतिपूर्ति का आंकलन शुरू कर पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर राहत और मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है जबकि पुलिस आग लगने के वजहों की छानबीन में जुटी है। बाइट - गोविन्द राम, अग्नि पीड़ित परिजन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
MSManish Singh
FollowJan 22, 2026 09:45:230
Report
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowJan 22, 2026 09:37:37Noida, Uttar Pradesh:Iconic moment in tennis history
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 22, 2026 09:37:270
Report
RKRaj Kishore
FollowJan 22, 2026 09:37:110
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowJan 22, 2026 09:36:590
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowJan 22, 2026 09:36:330
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 22, 2026 09:36:150
Report
RVRajat Vohra
FollowJan 22, 2026 09:36:030
Report
RVRajat Vohra
FollowJan 22, 2026 09:35:530
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowJan 22, 2026 09:35:380
Report