Back
बगहा में जनसंवाद: पुलिस-जनता की चर्चा से सुरक्षा और अतिक्रमण पर ठोस कदम
IAImran Ajij
Jan 05, 2026 03:49:31
Bagaha, Bihar
बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर थानावर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण पर पुलिस–जनता के बीच खुली बातचीत कर कार्रवाई में जुटी है। इसी कड़ी में पश्चिम चंपारण जिला के बगहा टाउन थाना परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस और आम नागरिकों के बीच शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खुलकर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईजी में प्रोन्नत बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने की। मौके पर SDPO बगहा कुमार देवेंद्र, नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। जन संवाद कार्यक्रम में बगहा शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी औऱ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शहर में बढ़ते अपराध, यातायात व्यवस्था की समस्याएं और आम लोगों की परेशानियों में अतिक्रमण पर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने अपराध नियंत्रण के लिए शहर में लगे CCTV कैमरों की नियमित औऱ प्रभावी मॉनिटरिंग की आवश्यकता पर जोर दिया। लोगों का कहना है कि अगर कैमरों की सही तरीके से निगरानी हो, तो काफी हद तक अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है और घटनाओं के खुलासे में भी पुलिस कों मदद मिलेगी। जन संवाद कार्यक्रम में अतिक्रमण की समस्या प्रमुख रूप से उठाई गई। समाजसेवियों ने बताया कि ग्रामीण औऱ शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी औऱ पतली हो गई हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने पुलिस से नगर पालिका परिषद के साथ समन्वय बनाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।इसके अलावा शहर में चल रही वाहन जांच को लेकर भी लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर جي। स्थानीय लोगों का कहना है कि घर के पास ही थोड़ी देर के लिए सामान लेने निकलने पर भी हेलमेट न होने की स्थिति में चालान काट दिया जाता है, जिससे आम जनता को परेशानी होती है। इस पर डीआईजी सह एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नगर थाना अध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर के अंदर अनावश्यक वाहन जांच न की जाए। वाहन जांच शहर के प्रवेश द्वार (एंट्री पॉइंट) पर ही की जाए। हालांकि, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में पुलिस आवश्यक जांच कर सकती है। कार्यक्रम के शुरुआत में समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने डीआईजी पद पर प्रोन्नति मिलने पर एसपी सुशांत कुमार सरोज को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जन संवाद कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ। एसपी ने बताया की आगे भी ऐसे कार्यक्रम विभिन्न थानों में किये जायेंगे ताकि लोगों से राय लेकर समस्याओं का हल निकाला जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowJan 06, 2026 01:31:000
Report
AKAshok Kumar1
FollowJan 06, 2026 01:30:470
Report
PPPRAFULLA PAWAR
FollowJan 06, 2026 01:30:340
Report
RSRajkumar Singh
FollowJan 06, 2026 01:17:460
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 06, 2026 01:17:170
Report
RSRajkumar Singh
FollowJan 06, 2026 01:00:340
Report
MIMohammad Imran
FollowJan 06, 2026 00:33:440
Report
AGAbhishek Gour
FollowJan 06, 2026 00:33:300
Report
IAImran Ajij
FollowJan 06, 2026 00:33:050
Report
ADANIRUDHA DAWALE
FollowJan 06, 2026 00:32:19Amravati, Maharashtra:तीन फाईल आहे बोल बिनधास्त अमरावती
0
Report
ADANIRUDHA DAWALE
FollowJan 06, 2026 00:31:270
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 06, 2026 00:31:110
Report
PNPratap Naik1
FollowJan 05, 2026 23:47:550
Report
RKRakesh Kumar
FollowJan 05, 2026 23:47:420
Report