Back
बगहा के गन्ना किसानों ने सरकार के दाम पर जताया आक्रोश, पुतला दहन
IAImran Ajij
Jan 09, 2026 12:16:59
Bagaha, Bihar
बगहा से बड़ी खबर है जहाँ गोरखपुर-बेतिया मुख्य सड़क पर आज गन्ना किसानों ने आक्रोश जताया। दर्जनों की संख्या में पहुंचे किसानों ने ईंख काश्तकार संघ के प्रदेश सचिव छोटे श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय कुमार का पुतला दहन किया। किसानों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए गन्ना मूल्य में मामूली बढ़ोतरी को महज़ छलावा बताया है। दरअसल गन्ना किसानों का कहना है कि बिहार सरकार को गन्ना का न्यूनतम मूल्य कम से कम ₹400 प्रति क्विंटल तय करना चाहिए। उनका तर्क है कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को ₹400 रूपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है, जबकि वहां डीजल भी बिहार की तुलना में लगभग ₹8 प्रति लीटर सस्ता है। ऐसे में बिहार के किसानों की खेती में लागत अधिक है लिहाजा किसान पुतला दहन तक उतारू हो गये। बताया जा रहा है की हाल ही में गन्ना सचिव से मुलाकात के दौरान संतोषजनक बढ़ोतरी का आश्वासन दिया गया था। लेकिन बिहार सरकार के गन्ना विभाग द्वारा जारी पत्र में उत्तम और मध्यम प्रभेद के गन्ने का मूल्य₹15 जबकि न्यूनतम प्रभेद के गन्ने का मूल्य ₹20 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है, जो किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद भी उत्तम प्रजाति के गन्ने का मूल्य मात्र ₹380 प्रति क्विंटल ही मिलेगा, जो लागत के मुकाबले बहुत कम है। किसानों ने कहा है कि डीजल महंगा होने से जुताई, सिंचाई और परिवहन ढूलाई की लागत बढ़ गई है, जबकि गन्ना मूल्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ा है। इससे किसान आर्थिक संकट में हैं। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दिया है की अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। साथ ही गन्ना बुआई बंद करने का भी निर्णय लिया जा सकता है जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। बकाया जानकारी के अनुसार चम्पारण के बगहा क्षेत्र की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है और अधिकांश किसान नगदी फसल गन्ना की खेती से ही अपनी आजीविका चलाते हैं। नगदी फसल होने के बावजूद उचित मूल्य नहीं मिलने से किसान निराश और मजबूर होक़र प्रदर्शन और मंत्री का पुतला दहन कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 09, 2026 23:33:200
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowJan 09, 2026 23:33:060
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 09, 2026 23:32:470
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 09, 2026 23:32:270
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 09, 2026 23:32:160
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:32:020
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:31:420
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 09, 2026 23:31:200
Report
LSLaxmi Sharma
FollowJan 09, 2026 23:30:580
Report
PSPramod Sinha
FollowJan 09, 2026 23:30:460
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 09, 2026 23:30:330
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowJan 09, 2026 23:30:210
Report
AAAkshay Anand
FollowJan 09, 2026 23:30:11Noida, Uttar Pradesh:Mashhad, tonight, a massive crowd of protesters on the second night of the call by Prince Reza Pahlavi.
0
Report
0
Report
0
Report