Back
वैशाली: नगर पंचायत अध्यक्ष पर गोलीबारी के आरोप, ग्रामीणों ने इनकार
RSRajkumar Singh
Mar 07, 2026 12:21:07
Hajipur, Bihar
वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गरौल नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र दास ने अपने ऊपर अंधाधुंध फायरिंग का सनसनीखेज आरोप लगाया है। अध्यक्ष का दावा है कि बाइक सवार बदमाशों ने उनके दरवाजे पर पहुंचकर चार रounds गोलियां चलाईं। हालांकि इस पूरे मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है, क्योंकि स्थानीय लोगों ने गोली चलने की बात से इनकार कर दिया है।दरअसल घटना वैशाली जिले के गरौल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र दास का आरोप है कि गुड्डू झा अपने चार साथियों के साथ बाइक से उनके दरवाजे पर पहुंचे और अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उस समय वहां पार्षद मुकेश कुमार, नितेश जी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। नागेन्द्र दास का दावा है कि बदमाशों ने करीब चार राउंड फायरिंग की और उसके बाद मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही गरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है, जिससे मामले ने और भी तूल पकड़ लिया है। लेकिन इस पूरे मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। स्थानीय ग्रामीणों ने साफ तौर पर गोली चलने की बात से इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने किसी तरह की गोली की आवाज नहीं सुनी।फिलहाल नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र दास ने इस मामले में गरौल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABDUL SATTAR
FollowMar 07, 2026 13:34:290
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 07, 2026 13:34:090
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 07, 2026 13:33:550
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 07, 2026 13:33:45Lakhimpur, Uttar Pradesh:वहीं पीड़ित ने दबंगों के डर के चलते घर पर ताला जड़ दिया है और पलायन का बोर्ड लगा दिया है
0
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 07, 2026 13:33:360
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 13:33:13Noida, Uttar Pradesh:बरेली: आईपीएस अंशिका वर्मा ने 'लंदन ठुमका दा' पर किया डांस
0
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 07, 2026 13:33:060
Report
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 07, 2026 13:32:000
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 07, 2026 13:31:490
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 07, 2026 13:31:390
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 07, 2026 13:31:220
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 07, 2026 13:31:080
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 13:30:50Noida, Uttar Pradesh:हंगामे की सूचना मिलने पर भोजपुर थाने की पुलिस पहुंची और हालात पर काबू पाया...वहीं दोनों पक्षों के करीब 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है
0
Report