Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Vaishali844101
महनार में कंबल नहीं मिलने पर महिला बोली भूत आ गया, हंगामा
RSRajkumar Singh
Dec 27, 2025 02:15:32
Hajipur, Bihar
खबर वैशाली के महनार से है जहाँ महनार प्रखंड कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब कंबल लेने पहुंची एक महिला को कंबल नहीं मिलने पर अपने ऊपर भूत आने का दावा करते हुए प्रखंड परिसर में ही भूतखेली शुरू कर दी। कुछ देर के लिए कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और लोग हैरान रह गए। प्रखंड के सभी अधिकारी प्रखंड कार्यालय बंद कर फरार हो गए.ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण की सूचना पर महिला प्रखंड कार्यालय पहुंची थी। कंबल नहीं मिलने पर वह प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलने की जिद करने लगी। इसी दौरान जानकारी मिली कि महनार प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार जिला पदाधिकारी के यहां बैठक में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय गए हुए हैं। पदाधिकारी से मुलाकात नहीं होने पर महिला और आक्रोशित हो गई और अचानक चीखने-चिल्लाने लगी। इसके बाद उसने दावा किया कि उसके शरीर में भूत आ गया है और वह प्रखंड परिसर में ही भूतखेली करने लगी।घटना को लेकर जहां कुछ लोगों ने इसे अंधविश्वास से जुड़ा मामला बताया, वहीं कुछ लोगों का कहना था कि यह महिला की नाराजगी और व्यवस्था से उपजी हताशा का परिणाम हो सकता है।इस संबंध में महनार प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार से फोन पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वे जिलाधिकारी के यहां मीटिंग में शामिल होने गए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रखंड क्षेत्र में कंबल का वितरण पंचायत सचिव और मुखिया के स्तर पर किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि संबंधित महिलाएं नगर क्षेत्र की हैं, जिस पर कार्यपालक पदाधिकारी ही बेहतर जानकारी दे पाएंगे।घटना के बाद स्थानीय लोगों और कर्मियों के प्रयास से स्थिति को शांत कराया गया। इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ऐसी घटनाएं अंधविश्वासी आस्था का परिणाम हैं या फिर प्रशासनिक व्यवस्था और संवाद की कमी से उपजी नाराजगी का रूप।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVIJAY RANA
Dec 27, 2025 03:47:53
Chandigarh, Chandigarh:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन पीछा करो” के अंतर्गत 26 दिसम्बर को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 06 आरोपी ऑपरेशन “पीछा करो” के तहत फरार/वांछित थे, जबकि 1 अधिकारी व एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। *ऑपरेशन “पीछा करो” के अंतर्गत की गई गिरफ्तारियाँ* विशेष अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न रेंजों में भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, कूटरचना, अवैध लाभ अर्जन एवं सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी से संबंधित मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। इस अभियान के अंतर्गत गुरुग्राम रेंज से 3, रोहतक रेंज से 1, करनाल रेंज से 1 तथा पंचकूला रेंज से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। *बीडीपीओ, रेवाड़ी 35 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार* राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, रेवाड़ी सौरभ उपाध्याय को 35,000 रुपये नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। *शिकायत का विवरण* शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी भवन निर्माण सामग्री से संबंधित फर्म है तथा उसने जिला रेवाड़ी की विभिन्न पंचायतों में विकास कार्य किए हैं। इन कार्यों से संबंधित बिल पास करवाने के लिए जब वह खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, रेवाड़ी से मिला, तो आरोपी द्वारा 75,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई। बाद में आरोपी द्वारा 35,000 रुपये लेने पर सहमति जताई गई। शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। *20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया जेई, एसीबी की सख्त कार्रवाई* राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), हिसार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कार्यालय जिला नगर योजनाकार (DTP), हिसार में तैनात जूनियर इंजीनियर गिरीश कुमार को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसकी दुकान को न गिराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में थाना एसवी एंड एसीबी, हिसार में दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। *गुरुग्राम रेंज में की गई कार्रवाई* भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा पीछा करो अभियान के अंतर्गत तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया— कृष्ण कुमार, तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद नरनौल – रिश्वत लेकर आई.डी. अपलोड कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने का आरोप。 अनिल कुमार, तत्कालीन सहायक खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी, गुरुग्राम – दबाव बनाकर कमीशन प्राप्त करने का आरोप。 ललित कुमार, सेल्समैन – बीज वितरण रजिस्टर में किसानों को वितरित कट्टों की संख्या से छेड़छाड़ करने का आरोप。 *करनाल रेंज* करनाल रेंज में एक पुलिस उप-निरीक्षक विजेंदर सिंह को शिकायत बंद करने के एवज में 10 हजार रूपए की रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत प्राप्त होने के पश्चात सतर्कता ब्यूरो द्वारा सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। इसके उपरांत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह मामला सरकारी पद का दुरुपयोग कर आम नागरिक को भय या दबाव में लेकर अवैध लाभ अर्जित करने से संबंधित है。 *रोहतक रेंज* रोहतक रेंज में भूमि से जुड़े एक बड़े और संगठित फर्जीवाड़े के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। यह प्रकरण फर्जी वसीयतनामा एवं कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से लगभग 12 एकड़ भूमि को अवैध रूप से अपने नाम दर्ज कराने से संबंधित है। जांच में सामने आया है कि इस प्रकरण में कई व्यक्तियों की आपराधिक मिलीभगत रही है। अब तक इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे इस संगठित धोखाधड़ी नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगा है। *पंचकूला रेंज* पंचकूला रेंज में भ्रष्टाचार से संबंधित एक प्रकरण में फरार आरोपी ओम नारायण गुप्ता, तत्कालीन उप-मण्डल अभियंता, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कालका को ऑपरेशन “पीछा करो” के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था और उसके विरुद्ध जांच लंबित थी। सतर्कता ब्यूरो द्वारा तकनीकी एवं गोपनीय सूचनाओं के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया गया। आगे की पूछताछ एवं कानूनी कार्रवाई नियमानुसार प्रगति पर है। *भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति* राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख श्री अजय सिंघल ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी किसी भी प्रकार की रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा 1064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है。
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Dec 27, 2025 03:47:36
Uttarkashi, Uttarakhand:न्याय पंचायत गढ़ में बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने किया प्रतिभाग रखी अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद में संचालित 45 दिवसीय विशेष अभियान 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर में समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया गया। न्याय पंचायत गढ़ में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा हिस्सा प्रमाण पत्र, उद्यान कार्ड वेरिफिकेशन व 42 महिला जाति रिपोर्टकार्ड निर्गत किए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा एनआरएलएम के माध्यम से देवभूमि ग्राम संगठन गढखाटल द्वारा समूह उत्पादों तथा आर.एफ./सीसीएल /सीआईएफ की जानकारी व 20 बीपीएल नवीनीकरण प्रमाण पत्र बनाए। शिविर में कुल 03 शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के शिवर समय समय पर आयोजित होने चाहिए ताकि ग्रामीणों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल पाए।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Dec 27, 2025 03:46:05
Jalabaria, West Bengal:গঙ্গাসাগরে বিজেপির সভার পর, বিজেপি ভাঙ্গন তৃণমূলে যোগদান করল শতাধিক বিজেপির কর্মী। দক্ষিণ ২৪ পরগনা গঙ্গাসাগরে বিজেপির ভাঙ্গন শতাধিক বিজেপির কর্মী সমর্থক প্রাক্তন মন্ডল সভাপতি তৃণমূল কংগ্রেসের যোগদান করেন। তাদের হাতে তৃণমূল কংগ্রেসের দলীয় পতাকা তুলে দিলেন সুন্দরবন উন্নয়ন মন্ত্রী বঙ্কিমচন্দ্র হাজরা বিধায়ক লাভলী মৈত্র বিধায়ক জয়দেব হালদার মথুরাপুর লোকসভা কেন্দ্রের সাংসদ বাপি হালদার, দুদিন আগে গঙ্গাসাগরে বিরোধীদের দলনেতা শুভেন্দু অধিকারী বিজেপির সভা করে সেই সবার পরেই বিজেপির ভাঙ্গন, গঙ্গাসাগর চৌরঙ্গীতে তৃণমূল কংগ্রেসের সমাবেশে বিজেপি থেকে বেরিয়ে তৃণমূলের যোগদান করায় শুরু হয়েছে রাজনৈতিক তরজা।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Dec 27, 2025 03:45:32
Patna, Bihar:पटना में ट्रैफिक का दबाव लगातार खतरनाक स्तर तक पहुंच रहा है। आंकड़ों के अनुसार हर दिन औसतन 480 नए वाहन पटना की सड़कों पर उतर रहे हैं, जिनमें करीब 93 कारें शामिल हैं। तेजी से बढ़ते वाहनों की संख्या ने शहर में जाम, प्रदूषण और पार्किंग की समस्या को और गंभीर बना दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में पटना में वाहनों का पंजीकरण तेज़ी से बढ़ा है। सड़कों की चौड़ाई और ट्रैफिक व्यवस्था उसी अनुपात में विकसित नहीं हो पाने के कारण पीक आवर्स में शहर के प्रमुख मार्ग पूरी तरह जाम हो जा रहे हैं। खासकर बेली रोड, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, कंकड़बाग और गांधी मैदान के आसपास स्थिति सबसे ज्यादा खराब रहती है। वाहनों की बढ़ती संख्या का सीधा असर वायु प्रदूषण पर भी पड़ रहा है। पटना पहले से ही प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल है और अब ट्रैफिक जाम के कारण हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क किनारे अवैध पार्किंग आम हो गई है, जिससे यातायात और बाधित हो रहा है। प्रशासन के लिए यह स्थिति एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। ट्रैफिक पुलिस और नगर प्रशासन द्वारा सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बढ़ते वाहनों की रफ्तार के आगे व्यवस्था कमजोर पड़ती नजर आ रही है। अगर जल्द ही सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने, पार्किंग नीति लागू करने और ट्रैफिक प्लान में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में पटना की यातायात समस्या और भयावह हो सकती है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Dec 27, 2025 03:33:38
Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने किया उद्घाटन. महाराणा प्रताप स्टेडियम, अरनोद में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, आयोजकों एवं खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और स्टेडियम खेलमय माहौल से सराबोर नजर आया। कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। आयोजनकर्ता जितेंद्र गुर्जर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना और युवाओं को नशे व गलत आदतों से दूर रखते हुए खेलों के प्रति प्रेरित करना है। टूर्नामेंट में स्थानीय टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा रोमांच देखने को मिला। मैचों के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने में अवंतिका ग्रुप एंड फ्रेंड्स के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं का विशेष योगदान रहा। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर क्षेत्र में खेलप्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Dec 27, 2025 03:33:21
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के राजपुरिया बॉर्डर क्षेत्र में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित नजर आया। मंदसौर–प्रतापगढ़ रोड पर कोहरे की मोटी परत बिछी रही, जिससे कुछ ही दूरी पर आगे का रास्ता दिखाई देना मुश्किल हो गया। सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा, वहीं सुबह के समय आवागमन करने वाले लोगों को खासा सतर्क रहना पड़ा। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के साथ अब ठंड अपने पूरे असर में नजर आने लगी है। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और देर रात कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे की तीव्रता भी बढ़ती जा रही है, जिसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले जहां हल्की ठंड महसूस हो रही थी, वहीं अब ठंड ने तीखा रूप ले लिया है। खेतों, सड़कों और खुले इलाकों में कोहरा देर तक बना रहता है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो जाती है। प्रशासन और यातायात विभाग की ओर से वाहन चालकों को सावधानी बरतने, फॉग लाइट का उपयोग करने और अनावश्यक जल्दबाजी से बचने की अपील की जा रही है। मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है तथा तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों का उपयोग करने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Dec 27, 2025 03:32:57
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरन ने पीपलखूंट क्षेत्र के सेमलिया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया तथा माही स्टेडियम, पीपलखूंट में 33वीं संभाग स्तरीय जनजाति सम्मेलन एवं खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इसी अवसर पर घाटोल विधानसभा क्षेत्र की विकास रथ यात्रा के समापन कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री खराड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सशक्त नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचलों के समग्र विकास के लिए सरकार पूरी गंभीरता से प्रयासरत है, इसी दिशा में टीएसपी फंड में बढ़ोतरी की गई है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार से जुड़े कार्यों को गति मिल रही है। मंत्री खराड़ी ने कहा कि विकास केवल इमारतों और सड़कों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जब समाज का युवा सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनता है, तभी सच्चे अर्थों में विकास होता है। उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का निर्माण होता है। राज्य सरकार आदिवासी युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास रथ यात्रा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाई जा रही है, ताकि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। मंत्री खराड़ी ने जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समाज की पहचान बताते हुए कहा कि इन्हें संरक्षित रखते हुए आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
STSharad Tak
Dec 27, 2025 03:32:40
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले की पिण्डवाड़ा तहसील में प्रस्तावित खनन परियोजनाओं को लेकर किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। भारतीय किसान संघ ने कमलेश मेटाकास्ट खनन परियोजना और मोरस क्षेत्र में प्रस्तावित कैल्साइट खनन को निरस्त करने की मांग के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी को ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो 15 जनवरी के बाद जिले में ऐतिहासिक और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन और राज्य सरकार की होगी। किसान संघ का आरोप है कि प्रस्तावित खनन परियोजनाएं किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि, जल स्रोतों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा हैं। खनन से भूमि के बंजर होने और भूजल स्तर के तेजी से गिरने की आशंका जताई गई है। संगठन ने बिना किसानों की सहमति और पर्यावरणीय प्रभाव आकलन के खनन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला बताया। ज्ञापन में पश्चिमी बनास बांध का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसान संघ ने मांग की कि बांध का संपूर्ण पानी किसानों की सिंचाई के लिए आरक्षित किया जाए और जे.के. फैक्ट्री को दी जा रही पानी आपूर्ति तत्काल बंद की जाए। संगठन का कहना है कि फैक्ट्री को पानी देने से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। पश्चिमी बनास व कादंबरी बांध के कैचमेंट एरिया में अवैध बोरवेलों से पानी निकालकर औद्योगिक उपयोग में बेचे जाने को जल कानूनों का उल्लंघन बताया गया। किसान संघ ने जेके फैक्ट्री द्वारा स्वीकृत खनन लीज से बाहर वन भूमि व सरकारी जमीन पर खनन की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वहीं वाटेरा ग्राम पंचायत में अवैध मिट्टी खनन के मामले में रिपोर्ट के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की गई。 किसान संघ ने साफ कहा है कि यदि समय रहते निर्णय नहीं लिए गए तो जनवरी में बड़ा किसान आंदोलन होगा। किसानों का कहना है कि वे अपने पानी, जमीन और भविष्य की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top