Back
सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को गोली मारी, सनसनी
SJSubhash Jha
Feb 17, 2026 16:16:05
Supaul, Bihar
सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणीगंज नगर परिषद वार्ड 5 की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से LIC एजेंट बताए जाते हैं। शाम के समय घर में गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत नवीन कुमार सिंह के कमरे की ओर दौड़े; दरवाजा अंदर से बंद रहने के कारण तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देख परिजन स्तब्ध रह गए। नवीन कुमार सिंह खून से लथपथ थे; गंभीर स्थिति में घायल नविन सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत रास्ते में हो चुकी थी। जानकारी मिली है कि उन्होंने अपने लाइसेंसी गन से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही SDPO विभाष कुमार और थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घटना की जांच शुरू कर दी गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 17, 2026 17:47:120
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 17, 2026 17:46:290
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 17, 2026 17:46:140
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 17, 2026 17:45:520
Report
ADAjay Dubey
FollowFeb 17, 2026 17:45:320
Report
0
Report
0
Report
1
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 17:31:090
Report
KNKumar Nitesh
FollowFeb 17, 2026 17:31:010
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 17, 2026 17:30:410
Report
KYKaniram yadav
FollowFeb 17, 2026 17:30:250
Report
0
Report
0
Report
0
Report