Back
सुपौल में भूमि सुधार कर्मियों का धरना, सरकार से मांगों पर कार्रवाई की मांग
SJSubhash Jha
Mar 11, 2026 12:15:37
Supaul, Bihar
सुपौल में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया है। सुपौल जिला मुख्यालय के डिग्री कॉलेज चौक पर आयोजित इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य मौके पर उपस्थित रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे लोग लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। इसी को लेकर आज मजबूर होकर सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। राजस्व कर्मचारियों ने कहा कि भूमि सुधार विभाग से जुड़े कर्मियों को कई तरह की प्रशासनिक और सेवा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार से मांग किया कि उनकी लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि उन्हें कार्य करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। राजस्व कर्मचारियों ने सरकार से अपील किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखने को मजबूर होंगे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 11, 2026 13:32:010
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 11, 2026 13:31:480
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 11, 2026 13:31:020
Report
0
Report
1
Report
OBOrin Basu
FollowMar 11, 2026 13:24:520
Report
TCTanya chugh
FollowMar 11, 2026 13:24:050
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 11, 2026 13:23:270
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 11, 2026 13:23:160
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 11, 2026 13:22:580
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 11, 2026 13:22:410
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 11, 2026 13:20:140
Report
SJSubhash Jha
FollowMar 11, 2026 13:19:580
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 11, 2026 13:19:260
Report