Back
त्रिवेणीगंज के डेढ़ किमी कच्ची सड़क पक्की हो तो दस हजार लोगों को फायदा
SJSubhash Jha
Feb 27, 2026 04:00:55
Supaul, Bihar
डेढ़ किलोमीटर सड़क नहीं बनने से मिनटों का सफर घंटों में तय करने को मजबूर हैं लोग. ग्रामीणों ने सरकार से की सड़क बनाने की मांग. विकास के इस दौर में जब गांव गली मोहल्लों में तेज गति से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है, ऐसे समय में त्रिवेणीगंज के गुड़िया और पीलूवाहा के मध्य करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क बनाने की मांग ग्रामीण वर्षों से कर रहे हैं, लेकिन सरकार और सम्बंधित विभाग तक ग्रामीणों की मांग नहीं पहुँच रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि महज डेढ़ किलोमीटर कि सड़क नहीं बनने से उन्हें मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ता है. दस किलोमीटर जाने के लिए करीब तीस किलोमीटर घूमकर सफर तय करना पड़ता है. यह तश्वीर त्रिवेणीगंज प्रखंड के पिलवाहा पंचायत के वार्ड 10 कुकुरधरी गांव का है. ग्रामीणों ने बताया कि गुड़िया पंचायत के बेलापट्टी से पिलवाहा पंचायत के कुकुरधरी तक करीब डेढ़ किलोमीटर कच्ची सड़क विभागीय उपेक्षा के कारण आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाया है. जबकि यह सड़क बन जाने से इस इलाके के करीब दस हजार की आबादी को आवजाही में सीधे फायदा मिलेगा. सबसे बड़ी बात यह है कि यह सड़क बन जाने से NH 327ई और NH 27 दोनों सड़कों पर जाने के लिए लोगों का रास्ता आसान होगा. इसका फायदा खासकर इन दोनों महत्वपूर्ण sड़कों के मध्य में अवस्थित इलाके के कई गावों के लोगों को मिलेगा. हालांकी ऐसा नहीं है कि अभी इन दोनों सड़कों पर जाने के लिए अन्य सड़क नहीं है, अन्य सड़क है लेकिन काफी दूर और घुमावदार सड़क होने के कारण इस इलाके के लोगों को काफ़ी अरृतिक दुरी तय करनी पड़ती है, खासकर बारिश के दिनों में बेलापट्टी से कुकुरधरी के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर की कच्ची सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है, ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार से इस डेढ़ किलोमीटर कच्ची सड़क को पक्कीकरण करने की मांग की है, ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों से सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर स्थानीय सांसद और विधायक से भी गुहार लगाया गया लेकिन अब तक सड़क नहीं बन पाया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KBKuldeep Babele
FollowFeb 27, 2026 05:34:470
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 27, 2026 05:34:070
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 27, 2026 05:33:550
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 27, 2026 05:33:130
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowFeb 27, 2026 05:32:520
Report
0
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 27, 2026 05:32:390
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 27, 2026 05:32:190
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 27, 2026 05:32:08Noida, Uttar Pradesh:आबकारी नीति मामले में कुछ देर में आरोप तय करने पर कोर्ट का आदेश आना है
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 27, 2026 05:31:530
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 27, 2026 05:31:410
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 27, 2026 05:31:240
Report
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowFeb 27, 2026 05:30:120
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 27, 2026 05:19:060
Report