Back
आज विधानसभा में बजट पारित: CM के पिटारे से राजस्थान को सौगात मिलने की उम्मीद
VSVishnu Sharma
Feb 27, 2026 05:19:06
Jaipur, Rajasthan
आज फिर खुलेगा CM का पिटरा, प्रदेश को मिलेंगी कई सौगातें, वर्ष 2026-27 का बजट होगा पारित,
जयपुर
विधानसभा में आज राजस्थान का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पारित किया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पिटारा फिर खुलेगा। इस पिटारे से राजस्थान की जनता को कई सौगातें मिल सकती है। वैसे जनता को भी उम्मीद है कि बजट में जो घोषणाएं नहीं हो पाई थी आज सौगात आज मुख्यमंत्री देंगे।
राजस्थान सरकार की ओर से 11 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश किया गया था। सदन में बजट पर और उसके बाद चर्चा हुई। इस बीच आज सदन में राजस्थान वित्त विधेयक पेश किया जाएगा और उसे पारित किया जाएगा। अर्थात राजस्थान का बजट आज विधानसभा से पारित हो जाएगा। यह भजन लाल शर्मा सरकार का तीसरा बजट है, जिस पर सदन की मुहर लगेगी.
इससे पहले राजस्थान विनियोग संख्या दो विधेयक 2026 को प्रभारी मंत्री दिया कुमारी सदन में पेश करेंगी. चर्चा के बाद इसे पारित किया जाएगा. इसके साथ ही राजस्थान वित्त विधेयक 2026 पर भी बहस के बाद सदन की मंजूरी दी जाएगी. दोनों विधेयकों के पारित होते ही राज्य का वर्ष 2026-27 का बजट औपचारिक रूप से स्वीकृत हो जाएगा.
आज की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बजट पर अपना पक्ष रखेंगे. इसके बाद सदन के नेता और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा संबोधन होगा. माना जा रहा है कि अपने जवाब के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों के लिए कई नई घोषणाएं कर सकते हैं और विभिन्न वर्गों को साधने की कोशिश करेंगे. घोषणा को लेकर जनता के विभिन्न वर्गों में उम्मीद है।
प्रश्नकाल में विधायकों के सवाल और मंत्रियों के जवाब :
इससे पहले सुबह विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। तारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न शामिल हैं. जबकि अतारांकित प्रश्नों की सूची में 23 प्रश्न दर्ज हैं. प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. पी.सी. बैरवा से संबंधित विभागों के मुद्दों पर सवाल-जवाब होंगे. इनमें कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सहकारिता विभाग और नगरीय विकास विभाग से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे. सदन की मेज पर विभिन्न वार्षिक प्रतिवेदन और लेखे भी रखे जाएंगे. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एक महत्वपूर्ण प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगी. इसके साथ ही सप्तम राज्य वित्त आयोग का अंतिम प्रतिवेदन भी सदन के पटल पर रखा जाएगा, जिसे राज्य की वित्तीय दिशा के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
याचिकाओं पर होगी चर्चा :
सदन में विधायक आपने अपनी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे. विधायक ऋतु बनावत दो याचिकाएं रखेंगी. इनमें धौलपुर स्टेट हाईवे के सामरी मोड़ से सिंघनिया तक सड़क निर्माण के लिए बजट आवंटन और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग शामिल है. दूसरी याचिका घाटोली मिल्समा से उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक सड़क के नवीनीकरण से संबंधित है. विधायक फूल सिंह मीणा भी दो याचिकाएं पेश करेंगे. इनमें हिरा बावड़ी (फान्दा रोड) से अंबा माता मंदिर (जयसमंद रोड) तक सड़क निर्माण की स्वीकृति तथा गिर्वा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, उपला फला (जाबला) के लिए भवन निर्माण या अस्थायी टीन शेड/डोम की व्यवस्था की मांग शामिल है. विधायक संजय कुमार बसेड़ी (धौलपुर) क्षेत्र की कुछ सड़कों के निर्माण कार्य की स्वीकृति जारी कराने संबंधी एक याचिका प्रस्तुत करेंगे.
कल सदन से किया था बहिष्कार :
दरअसल गुरुवार को सदन में कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार को नहीं बोलने देने पर हंगामा शोरगुल हुआ था. कांग्रेस विधायकों ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कार्रवाई बताते हुए सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया था. कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्य विधानसभा से बाहर निकल गए थे और सरकार पर विपक्ष को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि किसी विधायक को बोलने की अनुमति देने के बाद उसे रद्द करना संसदीय परंपराओं के खिलाफ है. हालांकि सत्ता पक्ष के मंत्रियों ने मनाने की कोशिश की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPushpender Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:33:120
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:32:310
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 27, 2026 06:32:160
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 27, 2026 06:32:040
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:31:480
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 27, 2026 06:31:030
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 27, 2026 06:30:520
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:30:110
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 27, 2026 06:20:430
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 27, 2026 06:20:210
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 27, 2026 06:20:080
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 27, 2026 06:19:550
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 27, 2026 06:19:43Sambalpur, Odisha:'ସ୍କାନ' ପକ୍ଷରୁ ଡାକ୍ତର ରାସେଶ୍ୱରୀ ପାଣିଗ୍ରାହୀ ଙ୍କୁ ଭାବପୂର୍ଣ୍ଣ ଶ୍ରଦ୍ଧାଞଳୀ
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 27, 2026 06:19:270
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:19:110
Report