852131
सुपौल नगर परिषद में आग से स्टोर रूम का सामान जलकर राख
Supaul, Bihar:सुपौल नगर परिषद के उत्तरी भाग में सफाई कर्मी के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। आग में स्टोर रूम में रखे सभी सामान, जैसे बिल्लीचिंग पाउडर और रंग रोगन करने वाला पेंट, जलकर राख हो गए। हालांकि, आधे घंटे के भीतर अग्निशामक विभाग ने आग पर काबू पा लिया। नगर परिषद के चेयरमैन राघवेद्र झा ने बताया कि आग के कारण सरकारी कागजात को कोई क्षति नहीं हुई, लेकिन यह बड़ा हादसा टल गया है। उन्होंने आशंका जताई कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर के पड़ाव में पुरानी रंजिश पर महिला ने पड़ोसन- बेटी पर हमला
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के न्यू रेलवे कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली मां- बेटी पर मारपीट कर हमला कर दिया। आरोपी महिला ने न केवल घर के बाहर खड़े होकर गालियां दीं, बल्कि विरोध करने पर बाल पकड़कर दोनों को सड़क पर घसीटा कर उनके साथ मारपीट कर दी। घटना वहां लगे CCTV फुटेज में कैद हुई हैं जिसमें महिला दोनों माँ बेटी के साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर पड़ोसन महिला पर मामला दर्ज कर लिया है। झगड़े का कारण मोहल्ले में आए दिन होने वाले छोटे-छोटे विवाद बताया जा रहा हैं। फ़िलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।0
0
Report
बिलासपुर: Civil Line थाने के पास दो गुटों की मारपीट का वीडियो वायरल
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - बिलासपुर बिलासपुर में बेखौफ हुए अपराधी... थाने के सामने दो गुटों में जमकर हुई मारपीट... लात-मुक्के डंडे से जमकर युवक को पीटा... मारपीट के दौरान एक युवक तलवार लेकर मारने दौड़ा.. मारपीट का वीडियो हुआ वायरल... सिविल लाइन थाने के कुछ ही दूरी पर हुआ विवाद... आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस... सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला...0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं—कंटेंट नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
खीरे को ताजा दिखाने के लिए रंग मिलाने वाला मामला पकड़ा गया
Noida, Uttar Pradesh:A lady got caught mixing dark chemical color on Cucumbers to look more fresh and juicy0
0
Report
दिलीपपुर में मुठभेड़: बदमाश गिरफ्तार, ATM धोखाधड़ी से जुड़े बड़े खुलासे
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को कुचलकर भागने और फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाश जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार दिलीपपुर पुलिस टीम रसोइया मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की ग्रे रंग की ब्रेजा कार को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि वाहन चालक ने पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश करते हुए तेज रफ्तार में वाहन भगा दिया।पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश शहीद स्मारक गेट से जंगल की ओर भाग निकले। आगे पुलिया के पास वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में फंस गया। इसके बाद दोनों बदमाश कार से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद आफताब और नौशाद अली बताया। पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर अपराधी हैं और हत्या का प्रयास, लूट व चोरी समेत कई मामलों में पहले से वांछित हैं।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सीधे-साधे लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में धोखाधड़ी करते थे। आरोपी एटीएम कार्ड बदलने के बाद खातों से रकम निकालकर आपस में बांट लेते थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध असलहा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। थाना दिलीपपुर में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट.... मनोज रघुवंशी को सीओ पट्टी प्रतापगढ़0
0
Report
आजमगढ़ में 9 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म के आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल व 820 नगदी बरामद。 9 मई 2026 को थाना तहबरपुर क्षेत्र के गांव में घर के बाहर खेल रही लगभग 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया, जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। इस मामले में थाना तहबरपुर में मुकदमा 70/2026 के तहत धारा 65(2) BN S एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। उसी क्रम में कल रात 10 मई 2026 को थानाध्यक्ष तहबरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान पर थी। सूचना मिली कि आरोपी नखडू उर्फ साहब निवासी ग्राम महुवार थाना तहबरपुर के रासिंहपुर से मंझारी बाजार की ओर पैदल जा रहा है। जहां करियावर चौहान बस्ती के सामने पुल के पास पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी देखते ही भागने लगा और अपने को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी ने दोबारा तमंचा तान दिया। इस पर थानाध्यक्ष ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन तथा 820 रुपये नकद बरामद किये गये। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी तहबरपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना के संबंध में थाना तहबरपुर में मुकदमा 71/2026 धारा 109(1) BN S एवं आर्म्स एक्ट की धारा 9/25/27 के तहत अलग से मुकदमा दर्जकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी।0
0
Report
Advertisement
यूपी भाजपा की नई टीम: सभी छह क्षेत्रों में संतुलित प्रतिनिधित्व
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू भाजपा दफ्तर से यूपी में अब भाजपा की नई टीम का फार्मूला तय नई प्रदेश इकाई में जातीय गणित दुरुस्त रखते हुए सभी छह क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा नए क्षेत्रीय अध्यक्षों के जरिए भी भाजपा जातीय समीकरणों को सजाएगी जिन क्षेत्रों से मंत्री ज्यादा हैं, वहां के चेहरों की संगठन में भागीदारी कम की जा सकती है इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में यूपी के चार चेहरों को शामिल करने की चर्चा • यूपी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी. • पंकज चौधरी की 45 सदस्यीय नई टीम पर 15 मई तक फैसला संभव. • मिशन 2027 को ध्यान में रखकर सभी छह क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति. • ब्राह्मण समाज को साधने और सपा के PDA समीकरण की काट निकालने पर फोकस. • भाजपा संगठन में लंबे समय से पदों पर बैठे चेहरों की छुट्टी तय मानी जा रही. • प्रदेश टीम में नए महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाएंगे. • संगठन में एक तिहाई महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की भी तैयारी. • • नई टीम चुनावी प्रबंधन संभालने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाएगी. • वर्तमान प्रदेश टीम में 7 महामंत्री, 18 उपाध्यक्ष और 16 मंत्री शामिल हैं, बड़े बदलाव के संकेत…0
0
Report
नेपाल-भारत बॉর্ডर पर आईडी अनिवार्य, भारतीय नागरिकों के प्रवेश में भारी कड़ाई
Bahraich, Uttar Pradesh:भारत नेपाल बार्डर पर बिना आईडी के नो इंट्री, नेपाल में बिना ID के भारतीयों की एंट्री बंद; बॉर्डर पर हड़कंप,, नेपाल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए इंडो Nepal बार्डर पर भारतीय नागरिकों के लिये पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया है. बिना आईडी कार्ड वाले लोगों को बिना वैध परिचय पत्र दिखाये बगैर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. नेपाल राष्ट्र में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम कड़ाई से लागू कर दिया गया है,जिससे भारत और नेपाल के बीच दशकों पुराने पारंपरिक संबंधों के बीच अब एक नई दीवार खड़ी हो गई है. नेपाल प्रशासन के नए फरमान के मुताबिक, अब भारतीय नागरिकों के लिए नेपाल में प्रवेश करने के लिए वैध पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा. इस आदेश के लागू होते ही बॉर्डर पर अफरा-तफरी का माहौल छा गया है.बार्डर पर तैनात एसएसबी और नेपाल पुलिस बार्डर के रास्ते हर आने-जाने वाले की गहन जांच कर रही है, जिसके कारण सीमा पर वाहनों और पैदल यात्रियों की लंबी कतारें लग गई हैं. बिना पहचान पत्र वाले लोगों को बैरिकेडिंग से ही वापस लौटाया जा रहा है, जिससे व्यापारियों, मरीजों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय लोगों के लिए आईडी अनिवार्य दरअसल, नेपाल प्रशासन ने अब नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया है.जिससे बार्डर पर अफरा तफरी का माहौल छा गया है,0
0
Report
बाराबंकी: पीछे से आई डीसीएम ने बस पर टक्कर मारी, चालक की मौके पर मौत
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बस की मरम्मत कर रहे चालक को डीसीएम ने रौंदा, मौके पर मौत बाराबंकी में सफदरगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक खराब बस की मरम्मत कर रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बस में जोरदार टक्कर मार दी。 हादसा रसौली के पास विक्की ढाबे के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार बस के चालक अमित कुमार बस के नीचे मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान फैजाबाद की ओर से आ रही डीसीएम ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के नीचे काम कर रहे चालक अमित कुमार के सिर पर बस का पहिया चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई。 घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमर चौरसिया, चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल, सीसीटीम प्रभारी प्रवीण सिंह, सब-इंस्पेक्टर जहीर खान और कांस्टेबल हरिकांत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 हादसे में डीसीएम चालक भी घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के चलते नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस ने करीब आधे घंटे में यातायात बहाल कर दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवा दिया。0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद में पुलिस- बदमाश मुठभेड़: दो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल व तमंचे बरामद
Firozabad, Uttar Pradesh:Date- 11.05.2026 मुठभेड़ यूपी के फिरोजाबाद में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसमें शातिर वाहन चोर गोली लगते ही धराया हो गया, चोरी की बाइक व तमंचे भी पुलिस ने बरामद किए हैं देर रात थाना रसूलपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त आसिफ के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आसिफ पुत्र नसीम निवासी रसूलपुर और योगेन्द्र कुमार उर्फ अर्जुन निवासी इटावा हाल निवासी थाना नारखी क्षेत्र के रूप में की है जबकि दो साथी भागने में कामयाब हुए हैं। मौके से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। थाना रसूलपुर पुलिस संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोढ़ा-जमालपुर तिराहे के पास बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी0
0
Report
देवर ने फावड़े से किया भाभी का कत्ल।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना नानौता के मोहल्ला चामंजलि कोट में रहने वाले सलमान पुत्र इकलाख ने थाने में सूचना दी कि उसके भाई आमिर ने उसकी पत्नी सना नाज की फावड़े से हत्या कर दी है और फावड़ा लिये घर में खड़ा किसी को अंदर नहीं घुसने दे रहा। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर सना नाज की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर, गर्दन और पेट पर फावड़े के वार लगे प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता मोहम्मद आशिक की तहरीर पर हत्या का अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, सना नाज की करीब छह माह पूर्व सलमान से लव मैरिज हुई थी। और वह पांच माह की गर्भवती थी। उसके परिजन भी उसी मोहल्ले में नजदीक रहते हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।0
0
Report
पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी का पलटवार, सोना और ईंधन पर नई बहस
Noida, Uttar Pradesh:पीएम मोदी के अपील पर राहुल गांधी ने किया पलटवार पीएम ने कल देशवासियों से सोना न खरीदने और पेट्रोल, डीजल के इस्तेमाल कम करने की की थी अपील ये नाकामी के सबूत हैं राहुल गांधी देश चलाना अब कॉम्प्रोमाइज़्ड पीएम के बस की बात नहीं राहुल गांधी0
0
Report
Advertisement
प्रोजेक्ट चीता के तहत 2 मादा चीतों को खुले जंगल में मुक्त किया गया
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रातः 8:30 बजे श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क के क्वारंटीन बाड़े से 2 मादा चीतों को कूनो नदी के समीप स्थित साइट से खुले जंगल में मुक्त करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगे। 2 मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़े जाने का यह कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट चीता’ को नई गति प्रदान करेगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यह भारत के वन्य जीव संरक्षण इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ेगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोत्सवाना से लाए गए 9 चीतों ने अपनी क्वारंटीन अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब इनमें से 2 मादा चीतों को पूर्णतः खुले जंगल में मुक्त किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रोजेक्ट चीता का उद्देश्य प्रदेश से लुप्त हुये चीतों की प्रजाति को पुनर्स्थापित कर, उनकी संख्या में वृद्धि करना और उन्हें स्वतंत्र रूप से शिकार और विचरण के लिए तैयार करना है :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फरवरी 2026 के अंत में बोत्सवाना से 9 नए चीते कूनो नेशनल पार्क लाए गए थे। इनमें 6 मादा और 3 नर शामिल हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब भारत में चीतों की कुल संख्या, देश में जन्मे शावकों सहित, बढ़कर 57 हो गई है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यह ‘प्रोजेक्ट चीता’ के अंतर्गत तीसरा बड़ा अंतर्राष्ट्रीय चरण है :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नामीबिया से 17 सितंबर 2022 को 8 चीते भारत लाए गए थे, जबकि वर्ष 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते कूनो पहुंचे थे :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि बोत्स्वाना से आए चीते अधिक जेनेटिक विविधता लेकर आए हैं, जिससे कूनो में चीतों की स्वस्थ और दीर्घकालिक आबादी विकसित करने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चीतों को क्वारंटीन एवं अनुकूलन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद गांधी सागर एवं नौरादेही जैसे अन्य अभयारण्यों में भी बसाने की तैयारी की जा रही है :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कूनो नेशनल पार्क देश में वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी पुनर्स्थापना का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव0
0
Report
CHAMPARAN AGRO FARM के 50,000 चूजे, 30-35 दिन में 2 किलो वजन—हाईटेक कृषि क्रांति
Bagaha, Bihar:दरअसल चंपारण की ऐतिहासिक धरती पर कृषि और उद्यमिता के मेल से एक बड़ी क्रांति की शुरुआत हुई है। क्षेत्र के उद्यमी रवि शंकर नाथ तिवारी उर्फ़ गांधी ज़ी द्वारा स्थापित ''चंपारण एग्रो फार्म'' की खटौरी यूनिट अपनी आधुनिक तकनीक और कार्यक्षमता के कारण पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बतायाजाता है कि यह प्लांट पूरी तरह से ऑटोमेटेड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंट्रोल्ड प्लांट है। दावा किया जा रहा है कि वर्तमान में ऐसी लेटेस्ट तकनीक वाला फार्म उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूरे नॉर्थ-ईस्ट में कहीं नहीं है। यहाँ मुर्गियों के दाने, पानी और शेड के तापमान का प्रबंधन स्वचालित मशीनों द्वारा किया जायेगा । लिहाजा एक साथ 50 हज़ार चूजों के पालन से शुरुआत हों रहीं है जिसमें महज़ 35 दिनों में दो किलोग्राम वजन तक के मुर्गे तैयार किये जा सकेंगें जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेंगी यहीं वज़ह है की इस साहसिक प्रयास की सराहना केंद्रीय मंत्री सतीश दूबे के साथ क्षेत्रीय विधायक औऱ सांसद भी कर रहें हैं । ख़ास बात यह है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क़ृषि कल्याण ग्रामीण विकास औऱ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर हों रहें कार्य में नीजी एवं सरकारी क्षेत्रों में स्थापित हों रहें ऐसे प्लांट से रोजगार सृजन, युवाओं के सशक्तिकरण समेत इलाके के समग्र विकास में हाई टेक प्लांट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यहीं वज़ह है उद्घाटन समारोह के मौके पर मौजूद अतिथियों ने इस पहल को ''यूनिक'' बताया है । केंद्रीय कोयला खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा है कि आधुनिक मशीनों के माध्यम से यहाँ एक साथ 50,000 चूजे डाले गए हैं। वैज्ञानिक तरीके से पालन के कारण मात्र 30 से 35 दिनों के भीतर एक चूजे का वजन लगभग 2 किलो हो जाएगा। यह न केवल व्यापारिक दृष्टि से बड़ा कदम है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए सीखने का भी एक बड़ा केंद्र बनेगा। लिहाजा चम्पारण एग्रो फार्म आधुनिक क़ृषि औऱ पशुपालन आधारित उद्यमिता का प्रेरणास्रोत केंद्र बनेगा। बता दें की यह प्रोजेक्ट केवल पोल्ट्री तक सीमित नहीं है। गांधी जी ने अपनी भविष्य की योजना साझा करते हुए बताया है की यहाँ कुल 6 शेड लगाए जाएंगे, जिससे 3 लाख ब्रॉयलर तक की क्षमता बढ़ जाएगी। फार्म से निकलने वाले कचरे (बीट) के निस्तारण के लिए सीबीजी (CBG) प्लांट लगाया जा रहा है। इससे सीएनजी गैस और बिजली का भी उत्पादन होगा । जबकि बचे हुए अपशिष्ट से उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद बनाई जाएगी, जो यूरिया और डाई से खराब हो रही मिट्टी की उर्वरा शक्ति को पुनर्जीवित करेगी। इस सम्बन्ध में उद्यमी रवि शंकर उर्फ़ गाँधी ज़ी ने स्पष्ट किया है कि अभी इस परियोजना में कोई सरकारी अनुदान नहीं मिला है लेकिन यह बैंक ऋण के माध्यम से आगे बढ़ रहा है, उनका मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार देना और उन्हें उद्यमिता के लिए प्रेरित करना है। सबों ने इसकी सराहना करते हुए कहा है कि केवल नौकरी के पीछे भागने के बजाय ऐसे व्यवसाय से न केवल अपना विकास होगा बल्कि दर्जनों अन्य परिवारों को भी आजीविका मिलेंगी ।0
0
Report
बिलासपुर में 18 किलो चांदी गायब, डिलीवरी के दौरान 45 लाख का पार्सल लापता
Karhi, Chhattisgarh:बिलासपुर में सराफा कारोबारी की 45 लाख रुपए कीमत की चांदी डिलीवरी के दौरान गायब हो गई। रायपुर से कुरियर के जरिए भेजा गया 18 किलो चांदी का पार्सल रास्ते में लापता हो गया। मामले में कारोबारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामला बिलासपुर के सदर बाजार स्थित प्रतिमा ज्वेलर्स का है। कारोबारी प्रमिकेश गुप्ता के मुताबिक रायपुर से वीआईपी कुरियर के जरिए चांदी के दो पार्सल भेजे गए थे। बिलासपुर पहुंचने पर एक पार्सल की डिलीवरी हो गई, लेकिन दूसरा पार्सल गायब मिला। कुरियर ब्वाय ने पुलिस को बताया कि सत्या सर्विसेस से डॉक्टर लाडीकर अस्पताल के बीच डिलीवरी के दौरान पार्सल कहीं गिर गया। गायब पार्सल में करीब 18 किलो चांदी थी, जिसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपए बताई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कुरियर कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और पूरे रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि गायब पार्सल का सुराग मिल सके।0
0
Report
Advertisement
