icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
852131
MPMohan Prakash Follow19 Jun 2024, 08:11 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Zirakpur में गैर-कानूनी दवा फैक्ट्री का पर्दाफाश; बड़े नेटवर्क की पोल खुलने की आशंका

Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ।ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਵਿੱਚ ਪਾਬੰਦੀਸ਼ੁਦਾ ਦਵਾਈਆਂ ਦੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰੋਬਾਰ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਰਾਮਗੜ੍ਹ ਭੁੱਡਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਕਿਰਾਏ ਦੇ ਮਕਾਨ ਅੰਦਰ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਤੋਂ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਦਵਾਈਆਂ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਐਂਟੀ ਨਾਰਕਟਿਕਸ ਸੈੱਲ ਅਤੇ ਫੂਡ ਐਂਡ ਡਰੱਗ ਵਿਭਾਗ ਦੀ sਾਂਝੀ ਟੀਮ ਨੇ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰਕੇ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਪਾਬੰਦੀਸ਼ੁਦਾ ਦਵਾਈਆਂ, ਨਸ਼ੇ ਲਈ ਵਰਤੀਆਂ ਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਦਵਾਈਆਂ ਅਤੇ ਸਟੀਰੌਇਡ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਇੱਕ ਕਰਿੰਦੇ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਕਿ ਇਸ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੂੰ ਕਿਰਾਏ ਦੇ ਮਕਾਨ ਵਿੱਚ ਬੇਖੌਫ਼ ਹੋ ਕੇ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀਆਂ ਦਵਾਈਆਂ ਨੂੰ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਆਨਲਾਈਨ ਮਾਧਿਅਮ ਰਾਹੀਂ ਵੇਚਿਆ ਜਾਂਦਾ ਸੀ, ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਇਸ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਧੰਦੇ ਦੀ ਭਿਣਕ ਨਾ ਲੱਗੇ۔ ਵਿਭਾਗੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਅਜੇ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਹੁਣ ਜਾਂਚ ਦਾ ਮੁੱਖ ਕੇਂਦਰ ਇਸ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਫੈਕਟਰੀ ਦੇ ਮਾਸਟਰਮਾਈਂਡ, ਸਪਲਾਈ ਚੇਨ ਅਤੇ ਆਨਲਾਈਨ ਵਿਕਰੀ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਣਾ ਹੈ। ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ。
0
0
Report

कुल्लू में मिड-डे मील वर्करों ने मानदेय बढ़ाने और यात्रा भत्ता की मांग पर प्रदर्शन

Kullu, Himachal Pradesh:मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी कुल्लू ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। यूनियन ने उपायुक्त के माध्यम से निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश को मांगपत्र भी सौंपा। यूनियन की जिला महासचिव श्यामा शर्मा ने कहा कि मिड-डे मील वर्करों को मिलने वाले 10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में विभाजित करने संबंधी विभागीय अधिसूचना तुरंत वापस ली जाए। उन्होंने मांग की कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाले मानदेय का भुगतान हर महीने एक साथ किया जाए, ताकि वर्कर्स को दोनों हिस्सों की राशि समय पर मिल सके। इसके अलावा 10 महीने के मानदेय के साथ दो महीने का अतिरिक्त मानदेय भी दिया जाए, जिससे उन्हें पूरे साल का मानदेय मिल सके। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने वाली मिड-डे मील वर्करों को यात्रा भत्ता दिया जाए, ताकि उन्हें आने-जाने का खर्च अपनी जेब से न उठाना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वर्करों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

रायसेन के जैन मंदिर में महिलाओं के बीच विवाद के बाद मारपीट, CCTV में कैद

Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिले के जैन मंदिर में मारपीट की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। रायसेन जिले के बेगमगंज स्थित बड़े दिगंबर जैन मंदिर में पूजा के दौरान दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कथित मारपीट तक पहुंच गया। घटना में किरण जैन, पत्नी पुष्पेंद्र जैन, घायल हो गईं। अभिलाषा जैन पर किरण जैन के साथ मारपीट करने का आरोप है। घायल महिला को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। सिर और गले में चोट आने के कारण उनकी हालत गंभीर बताई गई और बेहतर उपचार के लिए उन्हें सागर रेफर कर दिया गया। सबसे अहम बात यह है कि घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार्यबाही कर रही है। बाइट... पुष्पेंद्र जैन पीड़ित का पति बाइट....राजीव उइके TI बेगमगंज
0
0
Report
Advertisement

मिर्जापुर: मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला, 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow11m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: जमालपुर थाना क्षेत्र के दोहरी गांव में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी कर रही है। जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर की शाम गांव निवासी छयबर बियार गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी की बेटी से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान नसीम अंसारी और सद्दाम अंसारी ने लाठी-डंडों से छयबर बियार पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जमालपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है। मामले में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने भी घटना के संबंध में जानकारी दी है। बाइट: पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, मिर्जापुर
0
0
Report

शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़: तीन दुकानों में कैद बचपन, बंद करने की संस्तुति के बाद भी कार्रवाई नहीं!

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow12m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: जिला बनने के 29 साल बीत जाने के बाद भी बलरामपुर शैक्षणिक पिछड़ेपन के दंश से उबर नहीं सका है। एक ओर जहां साक्षरता दर बढ़ाने के लिए सरकारी स्तर पर तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग के अफसरों की अनदेखी के चलते जिले में फर्जी और गैर-मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों का धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। ताजा मामला विकासखंड श्रीदत्तगंज के ग्राम निरंजनपुर बंगालीडीह का है, जहां मदरसा की आड़ में शटर वाली दुकानों के भीतर अवैध स्कूल का संचालन कर नौनिहालों के भविष्य से सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने और संस्थान को तत्काल बंद करने की संस्तुति मिलने के बावजूद महीनों बीत जाने पर भी प्रशासनिक अफसरों का चाबुक धरातल पर नहीं चल सका। ​ग्राम निरंजनपुर बंगालीडीह में बिना खिड़की, बिना वेंटिलेशन और बगैर किसी बुनियादी सुविधा के तीन दुकानों और टीन शेड के नीचे बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। ग्रामीण विनोद कुमार ने जिला प्रशासन, बेसिक शिक्षा विभाग और मदरसा बोर्ड को लिखित शिकायत भेजकर बताया कि वह वर्ष 2024 से लगातार इस अवैध संचालन के खिलाफ गुहार लगा रहे हैं। विनोद के मुताबिक, यहां 'मदरसा अहले सुन्नत मदीनतुल उलूम फैजाने मसूदिया' के नाम पर फर्जी तरीके से 'यूनिक पब्लिक स्कूल' चलाया जा रहा है। यहां पढ़ने वाले बच्चों का अन्यत्र भी नामांकन दर्ज कराकर दोहरा खेल खेला जा रहा है। मौके पर मिले कक्षा आठ के छात्र अरुण वर्मा ने भी बयान देकर पुष्टि की कि वह यूनिक पब्लिक स्कूल में ही पढ़ता है, जिसका संचालक राजकिशोर वर्मा है। ​पूर्व में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य द्वारा की गई स्थलीय जांच में मौके पर मान्यता से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि परिसर में बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल और शौचालय तक का प्रबंध नहीं है और मदरसा बोर्ड की नियमावली का पूरी तरह उल्लंघन किया जा रहा है। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में संस्थान पर फौरन ताला लगाने की संस्तुति की थी, लेकिन प्रशासनिक शिथिलता के कारण आदेश फाइलों में ही दबा रह गया। इस गंभीर प्रकरण पर बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को मौके पर भेजकर विस्तृत जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट सामने आते ही अवैध स्कूल संचालक के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

सहरसा के संतोष ठाकुर की कर्नाटक में हत्या, मुख्य आरोपी अब भी फरार

Saharsa, Bihar:एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के धमसैनी वार्ड नम्बर - 46 के रहने वाले एक युवक की कर्नाटक में बेरहमी हत्या कर शव को पहाड़ी के नीचे फैंके जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय संतोष ठाकुर के रूप में की गई है जो कर्नाटक के कोपला में एक निजी कम्पनी में काम करता था. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक सन्तोष ठाकुर हाल में ही रोजगार के लिए कर्नाटक गया हुआ था जहाँ गांव के ही रहने वाले मनीष यादव ने उसे एक कम्पबी मे रखवा दिया और बाद में अपने साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी परिजनों को तब लगी जब बीते 20 अक्टूबर से मृतक संतोष ठाकुर से सम्पर्क और बातचीत होना बंद हो गया, परिजनों को जब आशंका हुई तो परिवार के लोग कर्नाटक पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी कम्पनी में शिकायत के बाद खोजबीन शुरू किया गया तो मृतक का शव एक पहाड़ी के नीचे पाया गया. इस मामले में जब मृतक के साथियों से पूछताछ किया तो मामले का खुलासा हुआ. दरअशल इस हत्या का मुख्य आरोपी मनीष यादव निकला जो पिछले कई वर्षों से मृतक की बीबी से प्रेम करता था और रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने साथियों के साथ संतोष ठाकुर की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को पहाडी से नीचे फेंक दिया. फिलहाल कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी मनीष यादव अभी भी फरार है. इधर 11 दिन बाद मृतक का शव जब उसके गांव लाया गया तो पूरा गांव गमगीन हो गया है जबकि परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है. पीड़ित परिजनों की मांग है कि इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को कड़ी कड़ी सजा मिले और मृतक के छोटे छोटे बच्चों को सरकारी सहायता मिले
0
0
Report

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग पर युवक ने किराये के कमरे में आत्महत्या, पोस्टमॉर्टम जारी

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से विवाद के बाद एक युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज के पीछे पिपरा गांव के पास की है। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी भरत भूषण शर्मा के पुत्र अमृत कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमृत कुमार जीडी कॉलेज के पीछे एक किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले करीब एक सप्ताह से इसी कमरे में रह रहा था। अचानक परिजनों को सूचना मिली कि अमृत कुमार ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मकान मालिक के मुताबिक, इस कमरे में पहले एक लड़की किराए पर रहती थी। पिछले करीब छह दिनों से अमृत कुमार भी उसी कमरे में उसके साथ रहने लगा था। दोनों ने मकान मालिक को खुद को भाई-बहन बताया था और कहा था कि वे जनरल कंपटीशन की तैयारी करते हैं। हालांकि, बाद में मकान मालिक को दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली। बताया जाता है कि अचानक लड़की कमरे से कहीं चली गई। इसके बाद अमृत कुमार काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। शक होने पर जब मकान मालिक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो युवक फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद तत्काल युवक के परिजनों और रतनपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल, रतनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
0
0
Report

धनबाद IIT ISM हॉस्टल में आठवीं मंजिल से छात्र की मौत, कारण अस्पष्ट

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के प्रतिष्ठित आईआईटी आईएसएम में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। संस्थान के एक्वामरीन हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरकर पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान माने राजकुमार प्रतीक के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला था और उसकी उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद आनन-फानन में उसे अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही IIT ISM के सिक्योरिटी इंचार्ज राम मनोहर ने बताया छात्र आठवीं मंजिल से किन परिस्थितियों में गिरा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती जानकारी में छात्र के कूदने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संस्थान प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस और संस्थान प्रबंधन मामले की जांच में जुटे हैं। अब जांच पूरी होने के बाद ही छात्र की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी。
0
0
Report
Advertisement

बेमौसम अर्णव ने कुम्हारों के दीपावली सपने चूर कर दिए

Sheikhpura, Bihar:बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफ़ान अर्णव के कारण देश कई हिस्से में जान मान का काफी नुकसान हुआ है।जबकि चक्रवती तूफान अर्णव के कारण बिहार में भी पिछले तीन दिनों तक रुक रुक कर हुए झमाझम बारिश के कारण किसान और कुम्हार परिवार के सपनों पर पानी फेर दिया।अर्णव तूफान से मिट्टी चाक पर दिया और वर्तन बनाने वाले कुम्हारों की बर्बादी पर देखिए खास रिपोर्ट। VO 1 मिट्टी के चाक और बर्बाद हुए दिए की यह तस्वीर शेखपुरा जिले के नगर परिषद के कमिशनरी बाजार के कुम्हार परिवार की है। जीरा देवी और उनका पूरा परिवार मिट्टी का दिया और सामग्री निर्माण से जुड़ा है।दीपावली पर्व पर मिट्टी के दिए सामग्री की अच्छी डिमांड के उम्मीद से पूरा परिवार पिछले एक माह से इस उम्मीद में लगा था कि आने वाले दीपावली और छठ पर्व में दिया और मिट्टी की सामग्री को बेच कर अच्छी कमाई हो जाएगा।लेकिन बेमौसम हुए अर्णव चक्रवात के कारण बारिश से उनके उम्मीद को चकना चूर कर दिया।इस संबंध में महिला ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को महाजन से कर्ज लेकर मिट्टी,पुआल,उपला,बालू सहित अन्य जरूरी सामान इकट्ठा किया ताकि दीपावली से पहले दिया और मिट्टी का वर्तन का निर्माण कर उसे बेच कर्ज चुका मुनाफा से बच्चों के कपड़े और छठ पर्व का त्योहार धूमधाम से मनाएंगे।लेकिन भगवान इस बार हम गरीबों पर मानो नाखुश है।दीपावली का पर्व अब महज आठ दिन शेष बचे है।ऐसे में मौसम की बेरुखी और बेमौसम बारिश से दिन रात कर बनाया गया चालीस हजार मिट्टी का दिया और 500 सौ सेट मिट्टी के खिलौने में आधे से ज्यादा पानी में भींग कर खराब हो गया।जिससे इस बार पर्व फीका हो गया है । थोड़ा और वक्त मिलता तो मिट्टी का तैयार दिया और सामग्री को पका लेते लेकिन हमें क्या पता कि बेमौसम बारिश मेरे मेहनत पर पानी फेर देगा।प्लास्टिक से ढके होने के बाद भी आधे से ज्यादा सामग्री गल कर नष्ट हो गया अब रोने के सिवा कुछ नहीं है और पांच दिनों में बाजार सजना शुरू होगा。 वाईट - जीरा देवी - कुम्हार परिवार VO2 - वही धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि इस बार हर वर्ष से ज्यादा दिया और मिट्टी के सामग्री का ऑर्डर लिए थे।व्यापारी से सामग्री उपलब्ध कराए जाने के एवज में एडवांस राशि भी ले लिया और ज्यादा ऑर्डर की लेकर ज्यादा दिया और मिट्टी के सामग्री का निर्माण करेंगे स्थानीय लोगो से ब्याज पर अधिक राशि भी उठा लिया लेकिन अब बेमौसम बारिश से सपनों पर पानी फेर दिया । उन्होंने कहा कि कम समय के दौरान सामग्री नष्ट हुआ अगर समय मिलता तो फिर सामग्री निर्माण कर आपूर्ति कर देते लेकिन कम समय और बारिश का दौर और धूप की आंख मिचौली से परेशानी बढ़ा दिया है।जबकि दूसरी तरफ व्यापारी और साहूकारों के ब्याज की चिंता सताने की बात कही है वाईट - धर्मेन्द्र प्रजापति - कुम्हार F/VO - गौरतलब है कि भागदौड़ और मॉडर्न युग में दिए का रोजगार किसी चुनौती से कम नहीं है।दिए की मांग कम होने से पहले ही काफी लोग इस रोजगार अलग हो चुके है।आज के मॉडर्न युग में कम कीमत में चाइनीज दियों और लाईट का बाजार में कब्जा हो चुका है।हालांकि जी मीडिया आम लोगो से अपील करता है कि कुम्हार परिवार के जीविका को चलाने को लेकर मिट्टी के दिए का उपयोग का स्वदेशी चीजों का प्रयोग करे ताकि गरीब कुम्हार परिवार को भी पर्व में अच्छी आमदनी मिल वे भी अपने परिवार के साथ पर्व मना सके।
0
0
Report

खड़िया खनन पर विवाद गहराया, रमन्ना जारी करने की मांग को लेकर धरना

Bageshwar, Uttarakhand:जिले में खड़िया खनन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। खनन पट्टाधारकों के समर्थन में कांग्रेस नेता बसंत कुमार और ग्रामीण पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि खड़िया खनन के लिए रमन्ना (खनिज परिवहन पास) जारी करने की प्रक्रिया बहाल की जाए। वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वैध कंसेंट टू ऑपरेट (CTO) के बिना किसी भी खदान में खनन गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। बसंत कुमार का कहना है कि उनका CTO वैध है और इसके बावजूद उनकी खदान का रमन्ना रोका गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top