Back
शेखपुरा की बेटी ने ड्रेगन बोट में 4 स्वर्ण से बिहार का नाम रोशन किया
RKRohit Kumar
Dec 04, 2025 11:48:14
Sheikhpura, Bihar
महाराष्ट्र में सम्पन्न हुएराष्ट्रीय ड्रेगन बोट प्रतियोगिता में शेखपुरा के बेटी ने चार पदक लाकर जिला का नाम रौशन किया है।24 से 27 नवंबर तक महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित 12 वी सीनियर नेशनल ड्रेगन बोट प्रतियोगिता में शेखपुरा की रानी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में बिहार समेत देशभर के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया। रानी ने इस प्रतियोगिता में बिहार के लिए कुल 11 पदक में से 4 स्वर्ण पदक अपने नाम कौशल का परिचय दिया। रानी शेखपुरा के हुसैनबाद गांव निवासी राजेंद्र चौधरी की पुत्री हैं और शेखपुरा में पीजी की पढ़ाई कर रही हैं। रानी की इस सफलता पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। बिहार के खिलाड़ियों के प्रबंधक राजेश पटेल ने भी रानी की इस उपलब्धि पर नेशनल ड्रैगन बोट एसोसिएशन की ओर से बधाई दी। वही रानी कुमारी की सफलता पर गांव के लोगों नें भी हर्ष व्यक्त किया है।रानी ने कहा कि यहां ड्रेगन बोट खेल प्रतियोगिता के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।उन्होंने कहा कि मोतिहारी पिछले बार प्रशिक्षण हुआ लेकिन इस बार बहा नहीं हो रहा है।जिसके कारण उतर प्रदेश के गोरखपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। बहा रहा और प्रशिक्षण लेना महंगा है लेकिन पिता उसकी सभी व्यवस्था कर रहे है।रानी ओलंपिक खेल में हिस्सा लेना चाहते है।साथ ही मेडल लाओ नौकरी पाओ के तरह बिहार सरकार से नौकरी की मांग किया ताकि गरीब परिवार की रानी को कुछ मदद मिल सके।वहीं गरीबी के बाद भी रानी के पिता का हौसला बुलंद है मजदूरी कर भी बेटी को आगे बढ़ाने में लगे है।जबकि मां ने कहा कि कर्ज लेकर बेटी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे है।गांव के लोग पैसा देना नहीं चाहते इस लिए अब सूद पर पैसा लेने की मजबूरी है।गरीबी के हाल में भी पूरा परिवार रानी का हौसला बढ़ा रहा है।जरूरत है जिला प्रशासन और बिहार सरकार भी गरीबी से लड़ अपने जज्बे के दम पर मेधा दिखाने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर मदद करे ताकि अन्य खिलाड़ी भी अपनी मेधा का ऊपर ला सके。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 04, 2025 12:21:030
Report
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowDec 04, 2025 12:20:420
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 04, 2025 12:20:160
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowDec 04, 2025 12:20:070
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 04, 2025 12:19:300
Report
MGMartand Gupta
FollowDec 04, 2025 12:19:240
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowDec 04, 2025 12:19:010
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowDec 04, 2025 12:18:420
Report
AMANIL MOHANIA
FollowDec 04, 2025 12:18:220
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 04, 2025 12:18:010
Report
KSKamal Solanki
FollowDec 04, 2025 12:17:370
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 04, 2025 12:17:210
Report