Back
बारबीघा के संतोष कुमार गिरफ्तारी: ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल, 44.47 लाख ट्रांज़ेक्शन
RKRohit Kumar
Jan 05, 2026 12:35:02
Sheikhpura, Bihar
साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के मालदाह गांव निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके संबंध में अधिक जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बरबीघा एचडीएफसी बैंक शाखा के प्रबंधक द्वारा एक संदिग्ध खाते की जांच के लिए आवेदन दिया गया था। जांच के दौरान उक्त खाते के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतें दर्ज पाई गईं। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए जांच में सामने आया कि आरोपित के खाते से करीब 10 लाख रुपये की संदिग्ध राशि का लेनदेन किया गया था, जबकि अब तक खाते से कुल लगभग 44.47 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपित के खाते के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, बिहार, यूपी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना से कुल 28 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक निजी कंपनी के निर्देश पर अपने खाते में आने वाली राशि को अन्य खातों में ट्रांफर करता था, जिसके बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था। आरोपी के मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप चैट सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को मिले हैं, जिससे साइबर फ्रॉड में उसकी संलिप्तता स्पष्ट हुई है। गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
IKIsateyak Khan
FollowJan 07, 2026 04:31:200
Report
ASAmit Singh01
FollowJan 07, 2026 04:30:380
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 07, 2026 04:30:110
Report
1
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowJan 07, 2026 04:25:190
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowJan 07, 2026 04:24:370
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowJan 07, 2026 04:22:430
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowJan 07, 2026 04:21:470
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 07, 2026 04:21:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 07, 2026 04:20:220
Report
ASAmit Singh01
FollowJan 07, 2026 04:19:490
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 07, 2026 04:19:150
Report
0
Report