Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sheikhpura811105

शेखपुरा में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना: दो घायल, अस्पताल में इलाज जारी

RKRohit Kumar
Nov 13, 2025 05:01:27
Sheikhpura, Bihar
शेखपुरा में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।जिससे दोनों युवक घायल हो सड़क पर ही पूरी रात पड़ा रहा। ग्रामीण जब अहले सुबह खेत की तरफ गए तो रस्ते में घायल को देखा जिसके बाद ग्रामीण स्थानीय थाना को सूचना दे ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों घायल का इलाज चल रहा है।बताया जाता है कि जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के गुडेरा गांव के समीप दो बाइक सवार सड़क के निचे पानी भरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। सुबह जब ग्रामीणों की नजर घायल लोगों पर पड़ी तो पुलिस की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अभी घायल की पहचान नहीं हो सका है।
115
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SJSantosh Jaiswal
Nov 13, 2025 06:34:03
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... प्रतिबंधित वन भूमि पर अवैध कब्जा की नियत से जुताई कर रहे अतिक्रमनकारियों पर कार्रवाई ट्रैक्टर से जंगल की जमीन जोत रहे अतिक्रमणकारीयों पर वन विभाग की करवाई चकिया और चंद्रप्रभा रेंज के संयुक्त टीम ने की कार्यवाई मौके से जंगल की जमीन जोत रहे एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर किया सीज घेरे बंदी के दौरान वन विभाग की टीम को देखकर जंगल में भागे अतिक्रमणकारी पांच लोगों के खिलाफ नामजद वन अधिनियम नियम के तहत मुकदमा दर्ज डीएफओ बी शिव शंकर के निर्देश पर लगातार चल रही है अतिक्रमण कार्यों खिलाफ कार्रवाई चकिया कोतवाली अंतर्गत चकिया वन रेंज के छित्तमपुर कम्पार्टमेंट न. 3 का मामला.
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 13, 2025 06:33:49
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में देखने को मिला अजीबो गरीब प्रदर्शन, खुद के मुंह पर जूते चप्पल मारते लोग पहुंचे आई जी ऑफिस.. एक मामला जुड़ गया जब सूबे के सागर में लोगों ने एक अजीबो गरीब प्रदर्शन देखा और ये देखकर सब हैरान रह गए। अब तक आपने लोगों को पुतलों को जूते चप्पल मारते या उन्हें चप्पलों की माला पहनाते देखा होगा या फिर किसी हस्ती पर जूता उछालते देखा होगा लेकिन यहां प्रदर्शनकारी खुद के मुंह और गालों पर चप्पल जूते मारते दिखाई दिए और ऐसा करने वाला कोई एक नहीं बल्कि जो लोग इस प्रदर्शन में शामिल थे तमाम लोग खुद को चप्पल जूते मारते दिखाई दिए वो भी एक दो बार नहीं बल्कि करीब एक किलोमीटर तक सड़कों पर पैदल चलकर उन्होंने ऐसा किया और फिर सागर रेंज के आई ऑफिस में नारेबाजी की साथ खुद पर चप्पलो के वार कर विरोध जाहिर किया। दरअसल ये प्रदर्शनकारी दमोह के थे जो कि सागर आईजी से मिलने और उन्हें दमोह पुलिस और प्रशासन की शिकायत करने आए थे। इस अजीबो गरीब प्रदर्शन को जिसने भी देखा वो हक्का बक्का रह गया। मामले की मुताबिक बीते दिनों में दमोह जिले में हुए कई घटनाक्रमों में आपराधिक मुकदमों को झेलने वाले ये लोग थे जो कि खुद पर गलत मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध कर रहे थे। पिछले दिनों में दमोह जिले में सामने आए घटनाक्रमों में से कुछ मामले देश की सुर्खियों में रहे। तमाम घटनाओं में जिन जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए वो तमाम लोग अपने समर्थकों के साथ सागर में जमा हुए और उन्होंने सांकेतिक रूप से ऐसा प्रदर्शन किया। जिले के एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने इनसे मुलाकात कर ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि मामलों की जांच की जाएगी।
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Nov 13, 2025 06:33:33
Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में FSDA ने 10 प्रतिष्ठित बड़ी मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की है। इन दुकानों से 20 लाख की सड़ी मिठाइयां पकड़ी गईं, जिनको मौके पर नष्ट कराया गया। 10 स्पेशल टीमों ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान टीम को मिलावटी और सड़ी मिठाइयों के साथ ही गंदगी भी मिली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने इन दुकानों से कुल 36.64 क्विंटल संदिग्ध खाद्य सामग्री सीज की। करीब 595 किलो मिठाई मानव उपभोग के अयोग्य पाई गई, जिसे मौके पर नष्ट कराया। कुल 20.57 लाख रुपए मूल्य की मिलावटी और सड़ी मिठाइयों को जब्त या नष्ट किया। 21 नमूने भी एकत्र किए गए, जिनको जांच के लिए लैब भेजा गया है। 10 टीमों ने एक साथ मोती महल, रिट्ज, राधेलाल क्लासिक, मधुरिमा, नीलकंठ, सियाराम, महालक्ष्मी, श्याम स्वाद, कंचन स्वीट्स और छप्पन भोग जैसी बड़ी दुकानों का निरीक्षण किया। कई दुकानों में कालातीत मिठाई, मिथ्याछाप उत्पाद, मिसब्रांडेड सामग्री और रंगीन पेठा जैसे पदार्थ रखे मिले। नादरगंज स्थित छप्पन भोग दुकान और कारखाने में टीम ने 8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। यहां बड़ी मात्रा में मिस ब्रांडेड और मिलावटी मिठाई और खाद्य सामग्री मिली। कुल 36.64 क्विंटल मिठाई और संदिग्ध सामग्री सीज की गई। जिसकी कीमत ₹14,40,000 रुपए है। यहां 10 किलो रंगीन पेठा नष्ट कराया गया। अलीगंज की श्याम स्वाद मिठाई की दुकान पर करीब 3 क्विंटल काजू की मिठाई जब्त की। इसकी बाजार कीमत ₹3,60,000 रुपए है। दो नमूने जांच के लिए लिए गए। स्वच्छता में सुधार के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि मिठाई बनाने में उपयोग हो रहा घी और ड्राई फ्रूट खराब और मिलावटी थे। कामता चौराहा पर टीम को नीलकंठ स्वीट्स से 255 किलो कालातीत मिठाई सड़ी मिली। अधिकांश मिठाइयों पर मैन्युफैक्चरिंग या एक्सपायरी डेट दर्ज नहीं थी। टीम ने मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया। इंदिरा नगर स्थित कंचन स्वीट्स से 30 किलो सड़ी मिठाई जब्त की गई। उसकी बाजार कीमत ₹24,000 है। टीम ने बताया कि फ्रिज और भंडारण स्थान पर गंदगी थी, दीवारों पर फफूंदी जमी थी। महालक्ष्मी स्वीट्स बिना फूड लाइसेंस के संचालित हो रही थी। टीम ने प्रतिष्ठान को फौरन बंद कराते हुए विधिक कार्रवाई शुरू की। गोमती नगर के विशाल खंड स्थित सियाराम स्वीट्स में स्थिति सबसे भयावह पाई गई। राधेलाल क्लासिक और मधुरिमा स्वीट्स शहर की दो प्रतिष्ठित दुकानें भी जांच के दायरे में आईं। दोनों जगहों पर किचन में तेल फैला था, दीवारें गीली थीं, और कुकिंग उपकरण अस्वच्छ हालत में मिले। दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 8 नमूने लिए गए। राधेलाल क्लासिक के मामले में खाद्य कारोबार संचालन पर अस्थायी रोक लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। मधुरिमा स्वीट्स में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। सभी मिठाई की दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। सुधार न करने की दशा में इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार लाइसेंस निलंबन या रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Nov 13, 2025 06:33:20
Noida, Uttar Pradesh:जैश ए मोहम्मद की टॉप कमांडर शाहीन पर सबसे बड़ा खुलासा जैश ए मोहम्मद ने दिया था मैडम सर्जन का कोड शाहीन को मैडम सर्जन का दिया गया नाम शाहीन से इस ऑपरेशन में जुड़े सभी साथी और जैश ए मोहम्मद से जुड़े आतंकियों को मैडम सर्जन कह कर बुलाते थे ऑपरेशन हमदर्द को अंजाम देने में जुटी थी जैश ए मोहम्मद की मैडम सर्जन युवा मुस्लिम लड़कियों और मुस्लिम महिलाओं से हमदर्दी दिखा कर दहशतगर्दी की तरफ ले जाने वाले ऑपरेशन का नाम रखा गया था ऑपरेशन हमदर्द ऑपरेशन हमदर्द को तीन कैटेगरी में बांटा गया था पहली कैटेगरी में उन मुस्लिम लड़कियों और महिलाओं को रखा गया था जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर थीं जिन्हें पैसे का लालच देकर दहशतगर्दी के रास्ते पर लाने की प्लानिंग थी। दूसरी कैटेगरी में उन मुस्लिम लड़कियों और महिलाओं को रखा गया था जो आम तौर पर बुर्का नहीं पहनती थीं और उनकी ख्वाहिश बहुत बड़ी बड़ी थीं। उन्हें विदेश ले जाने का और ख्वाब दिखाने का प्लान था। ऐसो आराम की जिंदगी दिलाने का वादा करने की योजना थी। तीसरी कैटेगरी में उन मुस्लिम लड़कियों और महिलाओं को रखा जाना था जो विचारों से कट्टरपंथी थीं और आराम से जिहाद के रास्ते पर आ जाते
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Nov 13, 2025 06:33:06
Sambalpur, Odisha:ହୀରାକୁଦ ନଦୀବନ୍ଧ ରେ ହାଏ ଅଲର୍ଟ, ବୋମା ନିଷ୍କ୍ରିୟକାରୀ ଦଳ ର ତଲାସି ab୍ଯାନ ଜାରି lଦିଲ୍ଲୀରେ ଘଟିଥିବା ବୋମା ବିସ୍ଫୋରଣ ପରେ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ଦେଶ ମଧ୍ୟରେ ସତର୍କତା ଜାରି ହୋଇଛି । ଏହାର ପ୍ରଭାବ ଏବେ ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ର ବିଭିନ୍ନ ସମ୍ବେଦନଶୀଳ ଅଂଚଳ ଓ ହୀରାକୁଦ ଡ୍ୟାମ ଅଞ୍ଚଳରେ ମଧ୍ୟ ଦେଖିବାକୁ ମିଳୁଛି । ହୀରାକୁଦ ଡ୍ୟାମ ଏବେ ହାଏ ଅଲର୍ଟ ରେ ରହିଛି । ସମ୍ବଲପୁର ପୋଲିସ ହୀରାକୁଦ୍ ଡ୍ୟାମକୁ ନେଇ ବିଶେଷ ସତର୍କତା ଅବଲମ୍ବନ କରିଛି । ପୋଲିସ ଦଳ ଡ୍ୟାମ ଅଞ୍ଚଳରେ ନିୟମିତ ଭାବେ ପଇଂତ୍ରା ମାରୁଛି । ସେଥିପାଇଁ ବୋମା ନିଷ୍କ୍ରିୟକାରୀ ଟିମ ମଧ୍ୟ ଡେମ ର ବିଭିନ୍ନ ଅଂଚଳ ରେ ପହଂଚି ଚେକିଂ ଅଭିଯାନ ଆରମ୍ଭ କରିଛି । ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ ଦ୍ୱାରା ଡ୍ୟାମ ଓ ତାହା ସମୀପସ୍ଥ ଅଞ୍ଚଳରେ ସନ୍ଧାନି କୁକୁର ଙ୍କ ସହାୟତାରେ ଚାଲିଛି ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ତଲାସି o ସ୍କାନିଂ । ପୂର୍ବରୁ ପୋଲିସ ବିଭିନ୍ନ ହୋଟେଲ, ଚେକପୋଷ୍ଟ ଓ ସନ୍ଦିଗ୍ଧ ସ୍ଥାନଗୁଡ଼ିକରେ ମଧ୍ୟ ଯାଞ୍ଚ କରିଥିଲା । ସମ୍ବଲପୁର ପୋଲିସ ଓ ପ୍ରଶାସନ ଦୁହେଁ ସଜାଗ ରହି ହୀରାକୁଦ ଡ୍ୟାମର ସୁରକ୍ଷାକୁ ସୁନିଶ୍ଚିତ କରିବାରେ ପୂର୍ଣ୍ଣ ପ୍ରୟାସ ଜାରି ରଖିଛନ୍ତି । ଦିଲ୍ଲୀ ବିସ୍ଫୋରଣ ପରେ ଏବେ ହାଏ ଅଲର୍ଟ ରେ ସାରା ଓଡିଷା ଓ ସାରା ଦେଶ ରହିଛି ।
0
comment0
Report
AKAjay Kumar Rai
Nov 13, 2025 06:32:50
Buxar, Bihar:बक्सर में आस्था और परंपरा का संगम देखने को मिला है। विश्वामित्र मुनि की नगरी बक्सर में ऐतिहासिक पंचकोशी मेला को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बक्सर के अलावा दूर-दराज़ इलाकों से भी लाखों लोग इस धार्मिक पर्व में शामिल होने पहुंचे। मान्यता के अनुसार, श्रद्धालुओं ने सबसे पहले रामरेखा घाट पर गंगा स्नान किया और फिर मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने समूह बनाकर लिट्टी-चोखा का आयोजन किया, जो इस मेले की खास परंपरा मानी जाती है। लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ बैठकर प्रसाद स्वरूप लिट्टी-चोखा का स्वाद लेते नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना था कि पंचकोशी मेले में लिट्टी-चोखा खाने का धार्मिक महत्व है। इस दौरान किला मैदान और गंगा तटीय इलाका पूरी तरह मेले के रंग में रंगा दिखा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी मेले के आनंद में डूबे रहे। प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए हैं। देर रात से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Nov 13, 2025 06:32:33
Patna, Bihar:कल पटना में मतगणना होनी हैं जिसको लेकर पटना में रूट डाइवर्ट रहेंगे.... पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी, इसे लेकर रूट को डायवर्ट कर दिया गया है... एम्बुलेंस, अग्निशमन और न्यायिक कार्य से जुड़ी गाड़ी जा सकती है मतगणना के दौरान एएन कॉलेज के आसपास के सभी रूट बंद रहेंगे.... पाटलिपुत्र, राजापुर पुल, शिवपुरी समेत कई जगहों से बोरिंग रोड के लिए गाड़ियां नहीं चलेंगी.... बोरिंग रोड के राजापुर पुल से लेकर हड़ताली चौक या बेली-बोरिंग रोड क्रॉसिंग तक व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी.... पाटलिपत्रा गोलम्बर से ए.एन कॉलेज या पानी टंकी की दिशा में भी कोई व्यवसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेगी शिवपुरी रेलवे क्रॉसिंग से ए.एन कॉलेज तक आम यातायात पूरी तरह बंद रहेगा, यह रास्ता केवल पासधारी और अधिकृत वाहनों के लिए खुला रहेगा... बेली-बोरिंग रोड और हड़ताली मोड़ से आने वाले वाहन केवल तपस्या मोड़ तक ही आ सकेंगे, इसके आगे लोगों को पैदल जाना पड़ेगा...
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Nov 13, 2025 06:32:23
Ranchi, Jharkhand:झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर राज्य सरकार झारखंड गठन के 25 साल पूरे होने पर भवन कार्यकम का आयोजन कर रही है तो वहीं बीजेपी भगवान बिरसा मुंडा के 150 वी जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मना रही है। राज्य सरकार 15 और 16 नवंबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रही है तो बीजेपी भी जनजातीय गौरव दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, वहीं बयानबाजी भी खूब हो रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बीजेपी ने कहा धरती आबा की डेढ़ सौ वीं जयंती है और पूरा देश इस जयंती को मना रहा है , झारखंड में भी बीजेपी ने पूरे राज्य में अलग अलग तरह के कार्यकम आयोजित किए हैं , जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित है, जन्मस्थली खूंटी में कार्यक्रम आयोजित है। झारखंड , अटल बिहारी वाजपाई और बीजेपी की देन है। इस राज्य का विकास भाजपा ही कर सकती है, बाकी विपक्ष तो सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है,उसे राज्य की चिंता नहीं है। बाइट ...दीपक बंका, नेता बीजेपी झामुमो नेता तनुज खत्री ने कहा, कैसा जनजातीय गौरव दिवस है जो झारखंड नहीं वनांचल देना चाहते थे , लगातार सीएनटी और एसपीटी कानून का उल्लंघन करते थे , आदिवासियों को नक्सली बता कर जेल में डालते थे, मध्यप्रदेश में आदिवासी युवक पर पेशाब किया जाता है, मणिपुर में आदिवासी बेटियों को नग्न कर घुमाया जाता है , तब पीएम और बीजेपी मौन रहती है। ये ढोंग रचने का काम करते हैं झारखंड में राज्य स्थापना दिवस का पर्व हेमंत सोरेन की सरकार मनाने का काम कर रही है। बाइट ... डॉ तनुज खत्री, जे एम एम , केंद्रीय समिति सदस्य कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा, बीजेपी द्वारा जनजातीय दिवस मनाना नाटक और नौटंकी के सिवाय कुछ नहीं है। जो बीजेपी अपने शासन में सीएनटी और एसपीटी एक्ट के संशोधन का प्रस्ताव लाया उसे जनजातीय गौरव दिवस मनाने का हक और अधिकार है क्या, सरना धर्म कोड पर कुंडली मारे बैठी सरकार को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का अधिकार है क्या । वो अपने वोट बैंक और नाटक, नौटंकी के लिए जनजातीय गौरव दिवस मना रही है。 बाइट...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस झारखंड में बीजेपी भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मना रही है तो वहीं विरोधी हमलावर हैं। बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 13, 2025 06:31:18
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर शहर के बीचोंबीच स्थित बृहस्पति बाजार में देर रात एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बृहस्पति बाजार सब्जी मार्केट में स्थित एक फल गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इस भीषण आग में गोदाम में रखा सारा फल, ठेले और अन्य सामान जलकर राख हो गए।स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम लपटों में घिर गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक गोदाम पूरी तरह जल चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना की पुलिस और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।बताया जा रहा है कि आग लगने से कुछ समय पहले ही ताजे फल गोदाम में रखे गए थे। वहीं लोगों के बीच चर्चा है कि यह आगजनी किसी की साजिश भी हो सकती है, क्योंकि गोदाम खुले आसमान के नीचे था और चारों तरफ सिर्फ टीन की दीवारें थीं।आग की लपटों ने आसपास के इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।फिलहाल आग लगने के असली कारणों की जांच जारी है।
0
comment0
Report
AAAteek Ahmed
Nov 13, 2025 06:30:38
Lucknow, Uttar Pradesh:बिहार चुनाव में कांग्रेस के विदेशी कार्यकर्ताओं ने बिहार जीतने का जिम्मा उठाया, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस कनाडा ने बताया 295 सीट बिहार में कांग्रेस जीत रही है बिहार चुनाव के नतीजे कल घोषित हो जाएंगे अगर इस बार बिहार में कांग्रेस के विदेशी कार्यकर्ताओं ने भी जमकर मेहनत करी जिसमे इंडियन ओवरसीज कांग्रेस कनाडा के तमाम कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के साथ बिहार में जनता के बीच जा जाकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी बिहार में विकास कार में तेजी लाई जाएगी जनता को भरोसा बताया कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो बिहार में जंगल राज खत्म होगा नौजवानों को नौकरियां दी जाएगी बिहार को आगे बढ़ाया जाएगा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस कनाडा के प्रेसिडेंट जगदीप साचा ने बताया कि हम लोग बिहार में 2 महीने रहे वहा की जनता के बीच गए बिहार में जंगल राज है लोगों के पास नौकरी नहीं है खाने के लिए खाना नहीं है हम लोगों ने जनता के बीच जाकर यह भरोसा जतایا अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो बिहार में विकास लाया जाएगा उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने बिहार में बहुत मेहनत की है नतीजे इस बार अच्छे आएंगे एग्जिट पोल जो दिख रहा है उसको हम नहीं मानते हैं 295 सीटे राहुल गांधी ने कही है उतनी सीटे आएंगे उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट पर कहा सरकार सब कुछ बाद में क्यों करती है सरकार सो रही है उनका इंटेलिजेंट फेलियर है जो काम पहले करना चाहिए वह काम के बाद में करती है कि हम आतंकवादियों को पकड़ेंगे पहले क्यों नहीं पकड़ा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top