Back
वायरल वीडियो मामला: डायल 112 के दो कर्मी निलंबित, दो माह पुराना वीडियो वायरल
RSRAKESH SINGH
Feb 18, 2026 02:31:04
Chapra, Bihar
वायरल वीडियो प्रकरण: पैसों की मांग के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित, दो माह पुराना है वीडियो, कल हुआ था वायरल
छपरा नगर थाना क्षेत्र में डायल 112 पुलिस वाहन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में प्रथम दृष्टया पुलिस की छवि धूमिल होने की पुष्टि होने पर दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वायरल वीडियो में 112 की पुलिस टीम द्वारा एक युवक को गाड़ी में बैठाकर उससे पैसों के लेन-देन की बात करते हुए दिखाया गया है। युवक का आरोप था कि वह अपनी प्रेमिका के साथ एक स्थान पर बैठा था, तभी पुलिस पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। आरोप के अनुसार पुलिस ने युवती को छोड़ दिया, जबकि युवक को गाड़ी में बैठाकर कथित रूप से पैसे लेने के बाद छोड़ा गया। वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे थे कि क्या बालिग युवक-युवती का आपसी सहमति से साथ बैठना अपराध है और क्या पुलिस को इस तरह पैसे मांगने का अधिकार है। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने ने एक प्रेस बिज्ञाति जारी कर बताया है कि , दिनांक 17.02.2026 को रात 9:45 बजे नगर थाना के सरकारी मोबाइल पर यह वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो की जांच में पाया गया कि नगर थाना की ERV-01 (112) पर तैनात महिला सिपाही इंदु कुमारी एक व्यक्ति से पैसों के लेन-देन संबंधी बातचीत करती हुई प्रतीत हो रही हैं। पूछताछ में बताया गया कि यह वीडियो लगभग दो माह पुराना है। उस समय ड्यूटी पर पुलिस अवर निरीक्षक जगदीश शर्मा तथा चालक सिपाही उमेश सिंह मौजूद थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अवर निरीक्षक जगदीश शर्मा और महिला सिपाही इंदु कुमारी को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KRKishore Roy
FollowFeb 18, 2026 04:05:180
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowFeb 18, 2026 04:04:040
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowFeb 18, 2026 04:03:310
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 18, 2026 04:03:110
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 18, 2026 04:02:510
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 18, 2026 04:02:430
Report
RSRanajoy Singha
FollowFeb 18, 2026 04:02:300
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 18, 2026 04:02:060
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 18, 2026 04:01:520
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 18, 2026 04:01:370
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 18, 2026 04:01:120
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 18, 2026 04:00:380
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 18, 2026 04:00:100
Report
1
Report