Back
करनाल: फर्जी गेट पास मामले में दो अफसर गिरफ्तार, धान घोटाले की धुआंफट अभी भी जारी
KSKAMARJEET SINGH
Feb 18, 2026 04:00:38
Karnal, Haryana
करनाल फर्जी गेट पास पास मामला, धान घोटाले में 2 अधिकारियों को किया गिरफ्तार ,करनाल की मंडी सेकेट्री रही आशा रानी को किया गिरफ्तार ( सस्पेंड चल रही थी आशा रानी) करनाल के जुंडला मंडी के सेकेट्री दीपक को किया गिरफ्तार ,दोनों को मेडिकल के लिए लेकर आई पुलिस की टीमें ,कल कोर्ट में किया जाएगा पेश ,फर्जी गेट पास मामला, जिसमें धान घोटाला हुआ था उसमें पहले भी कई अधिकारी पकड़े जा चुके हैं, करनाल की अलग-अलग मंडियो में हुए फर्जी गेट पास घोटाले के मामले में पुलिस एक के बाद एक गिरफ्तारियां करती हुई नजर आ रही है, जिसमें अब बड़े अधिकारियों के ऊपर भी पुलिस शिकंजा करते हुए नजर आ रही है, आज पुलिस ने करनाल मंडी की पूर्व सेक्टरी आशा रानी और जुंडला मंडी सेक्टरी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों को पुलिस देर रात मेडिकल कराने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी श्रीकांत ने बताया,धान से जुड़ा हुआ मामला है दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है मामले की जांच कर रहे हैं जो -जो जांच में नाम सामने आ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है,आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमे करनाल मंडी की पूर्व सेक्टरी और जुंडला मंडी का सेक্টरी मौजूद हैं,पकड़े गए आरोपियों पर फर्जी गेट पास का आरोप है। अब इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे करोड़ो रुपए के धान घोटाले मे पहले भी अधिकारी कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं। जैसे-जैसे जांच चल रही है वैसे-वैसे गिरफ्तारी हो रही है, गेट पास और स्टॉक एंट्री से सरकारी धान का गबन, नेटवर्क की जांच तेजी से चल रही है, पकड़े गए दोनो आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी,ताकि इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों के नाम सामने आ सकें, इस मामले में एसआईटी 9 जनवरी 2026 से जांच कर रही है। फर्जी धान खरीद दिखाकर किया गया गबन, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सरकारी रिकॉर्ड में धान की खरीद और स्टॉक पूरा दिखाया गया, जबकि वास्तविकता में कई राइस मिलों और वेयरहाउस में धान मौजूद ही नहीं था। कागजों में फर्जी बिल, खरीद रजिस्टर और स्टॉक एंट्री तैयार की गई, जिससे सब कुछ सही प्रतीत हो रहा था। अब देखने वाली बात ये होगी आगामी दिनों ने करनाल पुलिस क्या कुछ खुलासा करती है क्योंकि धान खरीद के बाद फर्जी गेट पास मामला किसान संगठनों द्वारा भी उठाया गया था और राजनीतिक दल भी इस मामले को लगातार उठा रहे थे लेकिन करनाल पुलिस जिस तरह से कार्रवाई कर रही है आने वाले दिनों में भी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 18, 2026 05:48:150
Report
0
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 18, 2026 05:47:590
Report
NSNeeraj Sharma
FollowFeb 18, 2026 05:47:460
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 18, 2026 05:47:180
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 18, 2026 05:47:03Banswara, Rajasthan:यह वीडियो पुलिस अवार्ड जयपुर के लिए है
कांस्टेबल गंगा डामोर
0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 18, 2026 05:46:510
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 18, 2026 05:45:500
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 18, 2026 05:45:340
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 18, 2026 05:37:200
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 18, 2026 05:37:060
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowFeb 18, 2026 05:36:520
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 18, 2026 05:36:370
Report
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 18, 2026 05:36:170
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 18, 2026 05:36:000
Report