Back
ओड़िशा से घिरे सांकरा गांव में रात्री जनचौपाल से जमीनी समस्याओं का हाल
GBGovindram Bareth
Feb 27, 2026 04:15:25
Saiki, Bihar
अंतिम छोर में ओडिशा से घिरे गांव सांकरा में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने की रात्रिकालीन जनचौपाल। कलेक्टर ने आवास, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सुविधा के बारे में ग्रामीणों से किया संवाद। गांव में कलेक्टर के आगमन से ग्रामीणों में उत्साह। खदान/पानी लाइन कार्य से हुए गड्ढे और सड़क का मरम्मत नहीं हो, तब तक ठेकेदार के भुगतान रोकने कलेक्टर के निर्देश। खराब चावल मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने पंचनामा तैयार करने के निर्देश दिए। एंकर/सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले के अंतिम छोर में ओड़िशा से घिरे जिले के गांव सांकरा में बुधवार को रात्रिकालीन जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सरिया तहसील के इस गांव में जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण में खाट पर बैठक कर कलेक्टर ने चौपाल में लोगों से मुलाक़ात की, जिसमें जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी विभागों के अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल उपस्थित थीं। यह गांव जिला मुख्यालय से लगभग 54 किलोमीटर दूर स्थित है, जहाँ जनसंख्या 5500 से अधिक है। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीण सुबल दीवान ने कहा कि इतने दूरस्थ क्षेत्र में कलेक्टर का रात्रिकालीन चौपाल लगाकर समस्याएं सुनना सराहनीय पहल है। गांव में 6 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जर्जर भवन के संबंध में प्रस्ताव की जानकारी ली गई और शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया गया। महतारी वंदन योजना से 1068 हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल (12वीं तक) में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की, “शिक्षक अक्सर समय से पहले चले जाते हैं” इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्राथमिक स्कूल में पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण का भी आदेश दिया गया। कक्षा 5वीं के छात्र रोहन पातर ने कलेक्टर बनने की इच्छा जताई। इस पर कलेक्टर ने उसे प्रोत्साहित करते हुए खूब पढ़ाई करने की सलाह दी। चौपाल में कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान में गोदाम की कमी और खराब चावल वितरण की शिकायत पर पंचनामा कर चावल वापस करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 290 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें 245 पूर्ण हो चुके हैं और 45 अपूर्ण हैं। कलेक्टर ने बरसात से पहले सभी आवास पूर्ण करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अब राशि तीन किश्तों में मिल रही है और किसी भी समस्या पर सचिव से संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के पाइप लाइन कार्य में सीसी रोड को गड्ढा कर, पुनः समतलीकरण नहीं करने की शिकायत पर कलेक्टर ने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कार्य के गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कार्य पूर्ण होने तक ठेकेदार का भुगतान रोका जाएगा। उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग का प्रस्ताव भेजा गया है। दवाइयों की कमी की शिकायत पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कैल्शियम टैबलेट की आपूर्ति शीघ्र होगी। गांव में 4 कुष्ठ रोगी चिन्हित हुए हैं। फाइलेरिया की दवा सभी को लेने की अपील की गई। 23 वर्षीय मीनाक्षी को बीपीएल सूची में नाम नहीं होने से पेंशन नहीं मिल रही है, जिसकी जांच के निर्देश दिए गए। दिव्यांग दिनेश कुमार दीवान को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिए गए। गांव में लो वोल्टेज की समस्या बताई गई, 132 केवी ट्रांसफॉर्मर होने के बावजूद भूमि विवाद के कारण लाइन विस्तार नहीं हो पा रहा है। अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सरपंच गोपीनाथ प्रधान ने बताया कि गांव में कई स्थानों पर शराब की बिक्री हो रही है। महिलाओं ने ग्राम संगठन सक्रिय नहीं होने की शिकायत की। इस पर जिला पंचायत सीईओ को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। “सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सबसे दूरस्थ सांकरा गांव, ओड़िशा से घिरा है, जहां बुधवार को रात्रिकालीन जनचौपाल लगाया गया था। जिला एवं ब्लाक अधिकारी भी नागरिकों की मांग और समस्या से रूबरू हुए। इस पहल का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जमीनी हकीकत जानना है। चौपाल में ग्रामीणों से मांग और शिकायत प्राप्त हुआ है जिसे गंभीरतापूर्वक जिला प्रशासन द्वारा निराकरण किया जाएगा।” बाइट/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Ghaziabad, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर लिख रहे हैं कि यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है
0
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 27, 2026 05:34:470
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 27, 2026 05:34:070
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 27, 2026 05:33:550
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 27, 2026 05:33:130
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowFeb 27, 2026 05:32:520
Report
0
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 27, 2026 05:32:390
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 27, 2026 05:32:190
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 27, 2026 05:32:08Noida, Uttar Pradesh:आबकारी नीति मामले में कुछ देर में आरोप तय करने पर कोर्ट का आदेश आना है
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 27, 2026 05:31:530
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 27, 2026 05:31:410
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 27, 2026 05:31:240
Report
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowFeb 27, 2026 05:30:120
Report