Back
सारण में संदिग्ध मौतों के मामले में प्रशासन ने गहन छानबीन शुरू कर दी
RSRAKESH SINGH
Mar 13, 2026 10:06:56
Chapra, Bihar
सारण जिला प्रशासन को मशरक और पानापुर क्षेत्र में हुई कुछ संदिग्ध मौतों की जानकारी मिलने के बाद पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन के अनुसार मशरक तख्त टोला निवासी संतोष महतो की 11 मार्च को तबीयत खराब होने के बाद मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार थे और भोजन भी नहीं कर रहे थे। इलाज के लिए उन्हें पहले सीएचसी मशरक ले जाया गया, जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसी क्रम में पानापुर प्रखंड के दुबौली निवासी धर्मेंद्र राय की भी पटना में इलाज के दौरान 12 मार्च को मौत होने की सूचना मिली। परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल छपरा में कराया गया है और विसरा को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है, जिससे मौत के सही कारण का पता चल सके। वहीं मशरक थाना क्षेत्र में 26 लीटर देसी शराब बरामदगी के मामले में पकड़े गए दो भाइयों में से एक रघुवर महतो की 13 मार्च की सुबह इलाज के दौरान सदर अस्पताल छपरा में मृत्यु हो गई। इसी दिन मशरक पूरब टोला निवासी पंकज सिंह की मौत की भी सूचना मिली है, जिनके परिजनों से संपर्क कर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रशासन ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने स्वयं पानापुर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सारण पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 11 और 12 मार्च को पानापुर और मशरक के विभिन्न गांवों में 160 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में देसी शराब नष्ट की गई। साथ ही जिले के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध मरीज की सूचना तुरंत प्रशासन को दी जा सके। वही इस घटना के बाद मशरक थाना में पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारियों की मैराथन बैठक जारी है, सारण में अब तक कुल 5 लोगो की संदिग्ध मौत हो चुकी है प्रशासन ने अब तक मात्र तीन मौत की पुष्टि प्रेस नोट के माध्यम से जारी कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 11:03:33Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UP): DEFENCE MINISTER RAJNATH SINGH ALONG WITH UP CM YOGI ADITYANATH INAUGURATES GREEN CORRIDOR FOR TRAFFIC AT SAMTA MULAK CROSSING/ VISUALS
0
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 13, 2026 11:03:220
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 13, 2026 11:03:060
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 13, 2026 11:02:360
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 13, 2026 11:02:250
Report
PJPrashant Jha2
FollowMar 13, 2026 11:02:100
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 13, 2026 11:01:500
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowMar 13, 2026 11:01:380
Report
BSBidhan Sarkar
FollowMar 13, 2026 11:01:170
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 13, 2026 11:00:330
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 13, 2026 11:00:180
Report
0
Report
KSKamal Solanki
FollowMar 13, 2026 10:55:240
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 10:55:05Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): BIHAR LEGISLATIVE ASSEMBLY RECEIVES BOMB THREAT/ BOMB SQUAD & DOG SQUAD CONDUCTS INSPECTIONS/ OUTSIDE VISUALS FROM ASSEMBLY PREMISES
0
Report