Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841301

छपरा में बिहार बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप: 200 प्रतिभागी, मान्यता पर सवाल

RSRAKESH SINGH
Dec 21, 2025 12:02:52
Chapra, Bihar
छपरा में बिहार बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन, 200 खिलाड़ियों ने लिया भाग बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, मुंबई के बैनर तले बिहार बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन बुधवार को शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक मनजीत कुमार सिंह ने किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे बिहार से करीब 200 बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं फिटनेस का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने बिहार में बॉडी बिल्डिंग को सरकारी मान्यता नहीं मिलने पर निराशा जताई और कहा कि मान्यता के अभाव में उन्हें राज्य स्तर पर सुविधाएं और प्रोत्साहन नहीं मिल पा रहा है। खिलाड़ियों की मांग पर मुख्य सचेतक मनजीत कुमार सिंह ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे खेल मंत्री से बातचीत कर बॉडी बिल्डिंग को भी बिहार के खेल कैलेंडर में शामिल कराने का प्रयास करेंगे, ताकि खिलाड़ियों को उचित मंच और सरकारी सहयोग मिल सके। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वास्थ्य और अनुशासन की ओर प्रेरित करती हैं। प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ किया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 21, 2025 13:19:16
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Dec 21, 2025 13:18:57
Moradabad, Uttar Pradesh:बीच सड़क पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर पहले हुई दोनों मे किसी बात कों लेकर नोकझोंक, फिर सड़क पर ही पति ने पत्नी पर चलाये थप्पड़ और लातें, वायरल वीडियो मे बार बार पति घर जाने कों कहकर धमकाता दिखाई दे रहा लेकिन महिला किसी अपनी सफाई देते हुए जाने कों कर रही इंकार, एक और पति पत्नी के बीच सड़क पर ये हाई वोल्टेज ड्रामे चलता रहा लेकिन इस दौरान वहां मौजूद उनकी मासूम बच्ची सहमती रही एक बार कों पीटा ने तो बेटी का हाथ पकड़ा लेकिन ना का दिल नहीं पसीजा और ड्रामा करती रही, काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौके पर जुटे राहगीरों ने बमुश्किल दोनों कों समझाकार कराया शांत, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का पूरा मामला.
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Dec 21, 2025 13:18:36
Farrukhabad, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर पुलिस ने लुटेरों को नगदी सहित किया गिरफ्तार इफको के कर्मचारी ने साथियों के साथ दिया था रेडियंट कर्मचारी के साथ लूट की घटना को अंजाम रेडियंट कम्पनी के कैश कलेक्शन कर्मचारी राजेश के साथ सातनपुर मंडी रोड पर 15 दिसंबर को पैर में गोली मारकर कर 7 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था एसओजी टीम थाना प्रभारी कादरीगेट ने लुटेरा को लुटे गए 1 लाख 84 हजार रुपए सहित किया गिरफ्तार कपिल निवासी मथुरा इफको में करता था नौकरी इफको में राजेश कैश कलेक्शन के लिए जाता था इफको कार्यालय में कपिल का छोटा भाई निखिल और चचेरा भाई मनीष आया करते थे मिलने कपिल ने अपने भाइयों के साथ मिलकर रेडियंट के कैश कलेक्शन कर्मचारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कपिल घटना का मास्टर माइंड है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है कपिल के दोनो फरार भाइयों पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने 25-25हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Dec 21, 2025 13:18:03
Jaipur, Rajasthan:अरावली पर प्रदेश में जमकर राजनीति हो रही है। बीजेपी और कांग्रेस की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। #SaveAravalli कैंपेन भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.... राजस्थान में अरावली को लेकर चल रहा सियासी संग्राम अब बयानों से सत्याग्रह तक पहुंच गया है। अरावली को लेकर कांग्रेस लामबंद हो गई है। अरावली को लेकर आज जयपुर में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मौन सत्याग्रह किया.....खाचरियावास ने बीजेपी पर तंज कसते हुए लोगों से अपील की बीजेपी को छोड़ो और अरावली को बचाओ। अरावली पर सियासत राजस्थान को रेगिस्तान बनने से बचाएं - गहलोत #SaveAravalli के लिए खाचरियावास का सत्याग्रह खाचरियावास का बीजेपी पर तंज - लोगों से की अपील बीजेपी को छोड़ो - अरावली को बचाओ क्या अब हमारी प्राथमिकता कमर्शियल? कई ऐतिहासिक मंदिर अरावली की गोद में - नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (अलवर) करके कहा अरावली का विषय किसी पार्टी का नहीं है। ये आंदोलन राजस्थान को और देश को बचाने के लिए है। जूली ने कहा कई ऐतिहासिक मंदिर अरावली की गोद में हैं, क्या अब हमारी प्राथमिकता कमर्शियल हो गई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा अरावली को लेकर कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.....राठौड़ के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला....गहलोत ने कहा 2010 में सुप्रीम कोर्ट जिस '100 मीटर' फॉर्मूले को खारिज किया, उसे 2024 में भाजपा सरकार ने रिपोर्ट देकर सही क्यों ठहराया? गहलोत ने कहा अरावली नहीं बचेगी तो उसके परिणाम बहुत घातक होंगे। गहलोत ने कहा कि अरावली केवल पहाड़ नहीं, बल्कि राजस्थान की जीवनरेखा है, जो थार मरुस्थल को बढ़ने से रोकती है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव स्वयं इसी प्रदेश से आते हैं, उनसे अपेक्षा थी कि वे अरावली के संरक्षक बनेंगे। गहलोत ने कहा अगर ये पहाड़ियां खत्म हो गईं तो पता नहीं देश में क्या होगा। बीजेपी की सरकार अरावली को प्रतिष्ठा का सवाल न बनाए। अरावली की नई परिभाषा के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक पार्टियों तक में सियासी संग्राम शुरू हो चुका है। कांग्रेस और भाजपा दोनों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में अरावली की लड़ाई अब सत्याग्रह तक पहुंच गई है। कांग्रेस अरावली की लड़ाई को जन आंदोलन बनाने में लगी हुई है। कांग्रेस अरावली को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला कर रही है。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 21, 2025 13:17:42
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में वीकेंड के चलते बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शनिवार से ही बाबा श्याम के दर्शन के लिए भक्तों का लगातार आगमन जारी है। वहीं रविवार होने के कारण आज श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा देखने को मिला। अलसुबह से ही मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र श्याम भक्तों से भर गया। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा दर्शन व्यवस्था को लेकर समुचित इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा और सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए वीआईपी दर्शन व्यवस्था को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को मुख्य मेला मार्ग से ही दर्शन करवाए जा रहे हैं। सभी शॉर्टकट और गुप्त रास्तों को बंद रखा गया है। श्याम भक्तों को दर्शन के लिए 14 लाइनों में कतारबद्ध होकर बाबा की चौखट पर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र लगातार श्याम बाबा के जयकारों से गूंजायमान हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों और स्वयंसेवकों की तैनाती से भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं श्याम भक्तों में भी बाबा के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिल रही है।
0
comment0
Report
ASAmit Shrivastav
Dec 21, 2025 13:17:20
Dewas, madhya pardesh:देवास में शोले स्टाइल ड्रामा... पसंद की शादी के लिए टावर पर चढ़ी युवती, समझाने के बाद उतरी नीचे, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा... एंकर देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धासड़ में रविवार उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 18 वर्षीय एक युवती गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती करीब 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर नीचे उतरने से इनकार कर रही थी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। दरअसल युवती अपने पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी... सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि युवती करीब एक घंटे तक टावर पर ही मौजूद रही। ग्रामीणों द्वारा लगातार समझाइश की गई... इसके बाद संबंधित युवक को भी मौके पर बुलाया गया। युवक की बात मानते हुए युवती ने सुरक्षित रूप से नीचे उतरने का निर्णय लिया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थिति पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Dec 21, 2025 13:16:59
Kota, Rajasthan:खेड़ली सहरान में वन विभाग की मनमानी कार्यवाही, जेसीबी मशीन से किसानों की खड़ी फसलों में खोदी खाई, वन विभाग के सेटलमेंट विभाग द्वारा बिना सीमा ज्ञान करवाए मनचाहे तरीके से की कार्यवाही, बूढादीत थाने में वन विभाग के खिलाफ किसानों ने करवाया मामला दर्ज, उपखंड अधिकारी के निर्देश पर जेसीबी मशीनें जप्त, बूढादीत क्षेत्र के ग्राम खेडली सहरान में ग्रामवासियों द्वारा उपखंड अधिकारी दीगोद को सूचना मिली कि ग्राम खेडली सहरान में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राजस्व भूमि एवं खातेदारी भूमि पर जेसीबी मशीन की सहायता से जबरन खाई खोदकर किसानों की खड़ी फसलों को खुर्दबुर्द करने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर उपखंड अधिकारी दीगोद के निर्देशानुसार सुल्तानपुर नायब तहसीलदार हेमराज नागर एवं हल्का पटवारी बबलू चौधरी मौके पर पहुंचे। जिस पर पाया गया कि वन विभाग के द्वारा वास्तव में सेटलमेंट विभाग द्वारा सीमा ज्ञान करवाए बिना मनमाने तरीके से जेसीबी की सहायता से खड़ी फसल में खाई खोदी गई। सैकड़ों किसानों ने मनमाने तरीके से वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही को विरोध किया। कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना को देखते हुए सूचना पर उपखंड अधिकारी दीपक महावर मय पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जिसमें पाया गया कि वन विभाग द्वारा मनमाने तरीके से राजस्व अधिकारी के आदेशों का उल्लंघन करते हुए खड़ी फसल में जेसीबी की सहायता से खाई खोदी गई। जिस पर मौका रिपोर्ट बनाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जेसीबी मशीनों को रोक कर पुलिस विभाग के सुपुर्द किया। सुल्तानपुर वन विभाग रेंजर मोनिका मीणा एवं उनके कर्मचारियों द्वारा नियमों को ताक पर रख कर बिना सेटलमेंट विभाग के द्वारा सीमा ज्ञान करवाए बिना हमारी खातेदारी भूमि पर जेसीबी मशीन से खाई खोदी गई जिससे हमारे फसलों को नुकसान हुआ जिसकी रिपोर्ट हमने बूढादीत थाने में दी है प्रशासन से निवेदन है कि उक्त वन विभाग रेंजर एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। सूचना मिली की वन विभाग सुल्तानपुर द्वारा खेड़ली सहरान में बिना सेटलमेंट विभाग द्वारा सीमा ज्ञान करवाए किसानों के खाते एवं राजस्व भूमि पर जेसीबी मशीनों से खड़ी फसलों में खाई खुदवाने का कार्य किया गया। मौके पर पहुंचे कर कार्य रुकवाया गया। साथ ही जेसीबी मशीनों को जप्त कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। वन विभाग को तहसीलदार के आदेशानुसार सेटलमेंट विभाग द्वारा सीमा ज्ञान के पश्चात ही अग्रिम विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए。
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Dec 21, 2025 13:16:27
Sawai Madhopur, Rajasthan:आज इस वर्ष की अंतिम एंव चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ,जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिले के सभी तालुकों पर अलग अलग 10 बेंचो का गठन किया गया है । जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय स्थित एडीआर सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित द्वारा किया गया । राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य फौजदारी , दीवानी, 138 के अंतर्गत चैक अनादरण के मामले , प्री-लिटिगेशन मामले, बैंक से संबंधित मामले, विधुत , जल , बीमा, बिल सेवा दोष संबंधित मामले एंव राजस्व आदि राजीनामे योग्य प्रकरणों का आपसी समझाइस के माध्यम से निस्तारण किया जा रहा है । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला एंव सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों का निपटान करने का एक वैकल्पिक तरीका है। यह एक ऐसा मंच है जहां न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य वाद-विवाद/मुकदमे या प्री-लिटिगेशन चरण के मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाता है। राष्ट्रीय लोक अदालतें वैकल्पिक विवाद समाधान का एक तरीका है। इसमें अदालतों में लंबित मामलों को मैत्रीपूर्ण आधार पर सुलझाया जाता है। इसके माध्यम से मुकदमों की तीव्र सुनवाई होती है, उन्होंने बताया कि पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सवाई माधोपुर जिले में तकरीबन एक लाख मुकदमों का आपसी राजीनामे के माध्यम से निस्तारण किया गया था ,इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों के निस्तारण का आंकड़ा पिछली बार की तुलना में ओर अधिक रहने की उम्मीद है ।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Dec 21, 2025 13:16:10
Sambalpur, Odisha:ଯଦିଓ ଓଡିଶା ର ଏକ କୋଟି ରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଲୋକେ ସମ୍ବଲପୁରୀ ଭାଷା ରେ କଥାବାର୍ତା କରନ୍ତି ତଥାପି ଆଜି ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ମିଳିନାହିଁ ସ୍ୱୀକୃତି| ଯେଭଳି ଭାବରେ ସ୍ୱୀକୃତି ମିଳିବା କଥା ମିଳିପାରିନାହିଁ |ପଶ୍ଚିମ ଓଡିଶା ସହ ଛତିଶਗଡ ର ଲୋକେ ମଧ୍ୟ ସମ୍ବଲପୁରୀ ଭାଷା ରେ କଥାବାର୍ତା କରନ୍ତିା ସହ ବିଭିନ୍ନ ଅଂଚଳ ରେ ସମ୍ବଲପୁରୀ ଭାଷା ରେ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଗୁଡିକ ମଧ୍ୟ ଆୟୋଜିତ ହୋଇଥାଏ| ତଥାପି କାହିଁକି ମିଳି ପାରୁ ନାହିଁ ସ୍ୱୀକୃତି|ସମ୍ବଲପୁରୀ ଭାଷା ରେ ଲେଖା, ନାଟକ,ସିନେମା,ଭାଗବତ, ରାମାୟଣ,ଗଳ୍ପ ପ୍ରବନ୍ଧ ରଚନା ହୋଇ sāରିଥିଲେ ମଧ୍ୟ କାହିଁକି ମିଳୁନାହିଁ ସମ୍ବିଧାନ ର ଅଷ୍ଟମ ଅନୁଛେଦ ରେ ସ୍ଥାନ|ସେଥିପାଇଁ ଏ ଅଂଚଳ ରେ ଏକ ବଡ଼ ପ୍ରଶ୍ନ ହୋଇ ମୁଣ୍ଡ ଟେକିଛି|ସମ୍ବଲପୁର ରେ ପଶ୍ଚିମାଞ୍ଚଲ ଏକତା ମଞ୍ଚ ତରଫରୁ ଆଜି ଠାରୁ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି ପଞ୍ଚମ ଜାତୀୟ ସମ୍ବଲପୁରୀ ସମ୍ମିଳନୀ|ଏଥିରେ ଆଜି ବିଭିନ୍ନ ଜିଲ୍ଲା ରୁ କିଛି ଆଲୋଚକ ଆସିଥିଲେ|ଆସନ୍ତୁ ଏ ଦାବେରେ ତାଙ୍କର କିଛି ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ନେବା|
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Dec 21, 2025 13:15:23
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक तेज रफ्तार डंफ़र ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक में सवार जीजा और साली की मौत हो गई है।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं दोनों वाहनों को हिरासत में ले लिया है। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के बांदा फतेहपुर मार्ग जसईपुर गांव के पास की है जहां पर एक बाइक में तेज रफ्तार डंफ़र ने टक्कर मार दी। जिसे बाइक सवार एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है दोनों मृतक रिश्ते में जीजा और साली हैं मृतकों की पहचान रोहित जो की तिंदवारी थाना क्षेत्र के भूजरख गांव का निवासी था वहीं मृतक का युवती शांति गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहड की निवासी थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Dec 21, 2025 13:12:23
1
comment0
Report
Dec 21, 2025 13:11:04
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Dec 21, 2025 13:06:15
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top