Back
ছपरा কচহরি রোডে হিংসা: ছুরি-কাটায় দুজন গুরুতর জখ्मी
RSRAKESH SINGH
Jan 01, 2026 16:03:14
Chapra, Bihar
छपरा कचहरी स्टेशन रोड पर करीब आधे घंटे तक उपद्रवियों का तांडव देखने को मिला. पुलिस की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर दो गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी, लाठी-डंडे और हथियारों का इस्तेमाल हुआ. इस हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विवाद की शुरुआत सलेमपुर पुलिस क्लब परिसर में आयोजित गायत्री यज्ञ के दौरान झूले पर चढ़ने को लेकर हुई. मामूली कहासुनी देखते-देखते उग्र हो गई और दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए. शाम होते-होते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कचहरी स्टेशन रोड तक पहुंच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने आकाश नामक युवक को घेरकर पीटना शुरू कर दिया. उसे बचाने के लिए उसका भाई रंजीत बीच-बचाव में आया. रंजीत का आरोप है कि एक हमलावर ने उसके माथे पर रिवाल्वर सटाकर फायर किया, लेकिन समय रहते झुक जाने से उसकी जान बच गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई. इसी दौरान कचहरी स्टेशन रोड स्थित एक चाय दुकान के पास एक युवक को पकड़कर उसके सिर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया गया. घायल युवक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नबीगंज मोहल्ला निवासी विजय साह के 23 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार के रूप में हुई है. अभिनव के सिर पर चाकू से छह वार, जबकि हाथ और पीठ पर भी गंभीर जख्म लगे हैं. उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थानाध्यक्ष पुनि सुभाष कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की. वहीं एएसपी राम पुकार सिंह, नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि गायत्री मेले में झूले पर चढ़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़कर कचहरी स्टेशन रोड तक पहुंच गया, जहां दो गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों के उपद्रवियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले की गहन जांच जारी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 01, 2026 17:48:280
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 01, 2026 17:48:110
Report
NRNarayan Roy
FollowJan 01, 2026 17:48:01Siliguri, West Bengal:বছরের প্রথম সকালে সান্দাকফু থেকে ফালুট যাওয়ার পথে থাকুম ভ্যালি থেকে কাঞ্চনজঙ্ঘার সূর্যোদয়ের মনোরম দৃশ্য। মনমুকধ্য করা এই বিরল দৃশ্য দেখতে ভিড় জমেছে পর্যটকের।
0
Report
NRNarayan Roy
FollowJan 01, 2026 17:47:150
Report
SKSumit Kumar
FollowJan 01, 2026 17:46:470
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 01, 2026 17:46:030
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 01, 2026 17:45:350
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 01, 2026 17:45:180
Report
1
Report
0
Report
1
Report
1
Report
0
Report