Back
2025 में सारण पुलिस की ऐतिहासिक सफलता, अपराधों में रिकॉर्ड गिरावट
RSRAKESH SINGH
Jan 09, 2026 12:19:11
Chapra, Bihar
2025 में सारण पुलिस की ऐतिहासिक कामयाबी, संगीन अपराधों में रिकॉर्ड गिरावट, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई से बढ़ा आमजन का भरोसा, वर्ष 2025 सारण पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के कुशल नेतृत्व में अपनाई गई सजग, तकनीकी और निवारक पुलिसिंग के परिणामस्वरूप जिले में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की गई है। पिछले चार वर्षों (2021–2024) के औसत अपराध आंकड़ों की तुलना में वर्ष 2025 में संगीन अपराधों के ग्राफ में उल्लेखनीय गिरावट आई है। हत्या के मामलों में 15 प्रतिशत, लूट में 50 प्रतिशत, डकैती में 33 प्रतिशत तथा चोरी जैसी संपत्ति संबंधी घटनाओं में 22 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं आर्म्स एक्ट के मामलों में 17 प्रतिशत की गिरावट और दंगों में अभूतपूर्व कमी पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जहां सामान्य दंगों में 78 प्रतिशत और भीषण दंगों में 50 प्रतिशत की कमी आई है। अपराध नियंत्रण के लिए की गई प्रभावी पुलिस कार्रवाई के दौरान वर्ष 2025 में पांच मामलों में सात कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। इन कार्रवाइयों से जिले में अपराधियों के मनोबल पर गहरा असर पड़ा है और कानून का इकबाल मजबूत हुआ है। इसके साथ ही जिले के टॉप-10 अपराधियों की पहचान कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जो पुलिस की बड़ी रणनीतिक सफलता रही। सारण पुलिस द्वारा सुपर पेट्रोलिंग, बीट पुलिसिंग, सघन वाहन जांच, अंतरजिला सीमाओं पर कड़ी निगरानी, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी विस्तार तथा डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को सशक्त किया गया। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग और शांति समितियों के माध्यम से जनसंवाद को बढ़ावा दिया गया, जिससे छोटे विवादों का समय पर समाधान संभव हुआ। इन ठोस प्रयासों का परिणाम यह रहा कि सारण जिले में भयमुक्त वातावरण, शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है। सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 09, 2026 23:33:200
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowJan 09, 2026 23:33:060
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 09, 2026 23:32:470
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 09, 2026 23:32:270
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 09, 2026 23:32:160
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:32:020
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:31:420
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 09, 2026 23:31:200
Report
LSLaxmi Sharma
FollowJan 09, 2026 23:30:580
Report
PSPramod Sinha
FollowJan 09, 2026 23:30:460
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 09, 2026 23:30:330
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowJan 09, 2026 23:30:210
Report
AAAkshay Anand
FollowJan 09, 2026 23:30:11Noida, Uttar Pradesh:Mashhad, tonight, a massive crowd of protesters on the second night of the call by Prince Reza Pahlavi.
0
Report
0
Report
0
Report