Back
समस्तीपुर में यूपी पुलिस ने प्रेमी-युगल हिरासत में लिया; प्रेम विवाह बना मुद्दा
MKMANTUN KUMAR ROY
Jan 05, 2026 13:26:00
Bihar
समस्तीपुर पहुंची यूपी पुलिस ने प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर साथ ले गई। एक महीने पूर्व दोनों ने की थी प्रेम विवाह। पटोरी थाना क्षेत्र की रूपौली पंचायत अंतर्गत सुल्तानपुर चौराही गांव में रविवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के माड़ीआहू थाना से आई पुलिस टीम ने स्थानीय पटोरी थाना पुलिस के सहयोग से एक प्रेमी-युगल को हिरासत में ले लिया। युवक बीते एक महीने से गांव में अपने परिजनों के साथ रह रहा था। गिरफ्तार युवक की पहचान सुल्तानपुर चौराही निवासी मदन राय के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। धीरज उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला अंतर्गत माड़ीआहू थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी पन्ना लाल सिंह की 20 वर्षीय पुत्री महक सिंह से 21 दिसंबर 2025 को प्रेम विवाह किया था। विवाह के अगले दिन 22 दिसंबर को दोनों सुल्तानपुर चौराही गांव पहुंचे थे और तब से शांतिपूर्वक दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे थे। युवक की मां चंद्रकला देवी ने बताया कि विवाह के बाद से दोनों परिवारों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं था और दंपती सामान्य रूप से रह रहे थे। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र जौनपुर में सेंट्रिंग का कार्य करता था। वहीं दोनों के बीच प्यार हुआ और शादी कर लिया। हाल के दिनों में वह अपनी पत्नी के साथ गांव में ही रह रहा था। शुक्रवार की देर रात अचानक उत्तर प्रदेश पुलिस के गांव पहुंचने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। बताया जाता है कि माड़ीआहू थाना की पुलिस किसी मामले में दोनों को हिरासत में लेने के उद्देश्य से गांव पहुंची थी। इस दौरान पटोरी थाना पुलिस ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कराने में सहयोग किया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की जांच संबंधित थाना द्वारा की जा रही है और आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 05:03:110
Report
VRVikash Raut
FollowJan 07, 2026 05:02:470
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 07, 2026 05:02:170
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 07, 2026 05:02:060
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowJan 07, 2026 05:01:230
Report
KRKishore Roy
FollowJan 07, 2026 05:01:090
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 07, 2026 05:00:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 07, 2026 05:00:340
Report
TCTanya chugh
FollowJan 07, 2026 05:00:090
Report
0
Report
0
Report
1
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowJan 07, 2026 04:52:390
Report
NKNished Kumar
FollowJan 07, 2026 04:52:090
Report