Back
समस्तीपुर में हड़ताल का असर सीमित, बैंकिंग और परिवहन सामान्य रहे
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 12, 2026 12:15:59
Bihar
समस्तीपुर में भी पुरानी पेंशन और श्रम कानूनों पर हड़ताल का मिला-जुला असर, सड़क-रेल सेवा रही सामान्य। पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा केंद्र सरकार के नए श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समस्तीपुर जिले में भी मिला-जुला असर देखने को मिला। एक ओर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं, वहीं सड़क एवं रेल परिवहन सामान्य रहा। बाजार खुले रहे और अधिकांश सरकारी कार्यालयों में नियमित कार्य होते रहे। लगभग साढ़े ग्यारह बजे के बाद कामकाज शुरू कर दिया गया। यूको बैंक, केनरा बैंक सहित अन्य कुछ बैंकों में पूरे दिन कार्य बाधित रहा। बैंक बंद रहने से ग्राहकों को लेन-देन में परेशानी उठानी पड़ी। हड़ताल के समर्थन में वामदलों ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला और समस्तीपुर जिला समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सीपीआई, सीपीएम और माले के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने केंद्र सरकार पर श्रमिकों और किसानों के हितों की अनदेखी करने तथा बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने नए श्रम कानूनों को वापस लेने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग दोहराई। प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। इधर, ई-रिक्शा चालक संघ ने कुछ समय के लिए चक्का जाम कर अपना समर्थन जताया, जिससे शहर के कुछ मार्गों पर हल्की असुविधा हुई। हालांकि स्थिति शीघ्र सामान्य हो गई। चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने भी सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। विभिन्न संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के बावजूद शहर का आम जनजीवन अधिकांश समय सामान्य बना रहा। प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती गई। कुल मिलाकर हड़ताल का असर सीमित दायरे में ही देखने को मिला।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 12, 2026 13:36:13Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी की कोतवाली पुलिस ने कोडिन माफिया की 27.9 करोड़ रुपये की कुल 5 प्रॉपर्टी के जब्त कर ली. सबसे पहले वाराणसी के महमूरगंज स्थित KBN प्लाजा जिसके कीमत 23 करोड़ रुपये है पुलिस ने किया जब्त.
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 12, 2026 13:36:020
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 12, 2026 13:35:490
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 12, 2026 13:35:310
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 12, 2026 13:35:220
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 12, 2026 13:34:430
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 12, 2026 13:34:280
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 12, 2026 13:34:150
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 12, 2026 13:33:560
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 12, 2026 13:33:370
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 12, 2026 13:33:210
Report