Back
वैशाली में फर्जी अधिकारी बनकर उगाही, कार चोरी से लाखों की ठगी
RSRajkumar Singh
Mar 12, 2026 23:16:28
Hajipur, Bihar
वैशाली में फर्जी अधिकारी बनकर उगाही, अर्टिगा पर ‘बिहार सरकार का बोर्ड लगाकर चला रहा था खेल.चोरी की झूठी रिपोर्ट इंश्योरेंस का पैसा फिर उसी गाड़ी से उगाही वैशाली में शातिर गिरफ्तार.सरकारी बोर्ड लगाकर शराब माफियाओं से वसूली. वैशाली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा.
वैशाली से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर युवक ने पहले अपनी अर्टिगा कार की चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर इंश्योरेंस कंपनी से लाखों रुपये वसूल लिए और फिर उसी गाड़ी पर बिहार सरकार मद्य निषेध विभाग का बोर्ड लगाकर शराब माफियाओं और पुलिस से उगाही शुरू कर दी। वैशाली पुलिस ने इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।लेकिन असलियत यह है कि न तो यह गाड़ी सरकारी है और न ही इसमें बैठा व्यक्ति कोई अधिकारी। यह पूरा खेल एक शातिर अपराधी का था, जो सरकारी विभाग का नाम लेकर अवैध वसूली कर रहा था।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पहले इसी अर्टिगा कार की चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई और इंश्योरेंस कंपनी से लाखों रुपये का क्लेम हासिल कर लिया। इसके बाद उसी गाड़ी को फर्जी सरकारी वाहन बनाकर इलाके में घूमने लगा और शराब तस्करों से उगाही करने लगा।इतना ही नहीं, गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी निकली। जांच में पता चला कि यह नंबर प्लेट मुजफ्फरपुर के एक व्यक्ति की XL6 कार की है। आरोपी खुद को मद्य निषेध विभाग का बड़ा अधिकारी बताकर शराब माफियाओं को धमकाता था और उनसे पैसे वसूलता था।वैशाली एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस मामले में प्रभात कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और अब तक कितने लोगों से इस तरह अवैध वसूली की गई है। बिहार में शराबबंदी के बीच अपराधियों का यह नया तरीका प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है।
बाईट ---सुबोध कुमार एसडीपीओ सदर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPraveen Pandey
FollowMar 12, 2026 23:18:250
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 12, 2026 23:18:090
Report
BBBimal Basu
FollowMar 12, 2026 23:17:400
Report
CDChampak Dutta
FollowMar 12, 2026 23:17:270
Report
CDChampak Dutta
FollowMar 12, 2026 23:17:140
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 12, 2026 23:16:540
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 12, 2026 23:16:400
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 12, 2026 23:16:170
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 12, 2026 23:16:080
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 12, 2026 23:15:560
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 12, 2026 23:15:450
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 12, 2026 23:15:340
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 12, 2026 23:15:220
Report