Back
एनआईए के वांछित नूर मोहम्मद की समस्तीपुर से गिरफ्तारी: जाली नोट नेटवर्क का पर्दाफाश
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 02, 2026 00:45:17
Bihar
एनआईए के वांछित दो लाख का ईनामी नेपाल का रहने वाला नूर मोहम्मद समस्तीपुर से धराया। सीआईडी की गुप्त सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा। एनआईए के वांछित ईनामी आरोपी नूर मोहम्मद को पकड़ लिया गया है। आरोपी शख्स जाली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है और उस पर एनआईए ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। शुक्रवार को स्थानीय आसूचना एवं सीआईडी पटना के डीआईजी जयंत कांत से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। अभियुक्त पर पुलिस के द्वारा लगातार निगरानी रखी गयी। शनिवार को सूचना की पुष्टि होने उसे पटोरी स्टेशन के पास से पकड़ लिया गया। एनआईए के केस में वांछित पड़ोसी देश नेपाल के बाराका जिले के एश मोहम्मद के पुत्र नूर मोहम्मद समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि कर रहा है। सूचना सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर पटोरी थाना को आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर पुलिस के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने इसकी सूचना एनआईए को दे दी है। एनआईए की टीम द्वारा सत्यापन के उपरांत ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, ताकि आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जा सके। उल्लेखनीय है कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सक्रिय एफआईसीएन नेटवर्क के विरुद्ध बिहार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इससे पूर्व भी एनआईए द्वारा घोषित इनामी अपराधियों में दो लाख के ईनामी सुधीर कुशवाहा व एक लाख के ईनामी मो. गुलटेन अंसारी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। नूर मोहम्मद की गिरफ्तारी को सीमा पार जाली नोट नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया की नूर मोहम्मद से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 02, 2026 02:01:330
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 02, 2026 02:01:250
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 02, 2026 02:01:160
Report
KRKishore Roy
FollowMar 02, 2026 02:00:570
Report
KRKishore Roy
FollowMar 02, 2026 02:00:450
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowMar 02, 2026 02:00:370
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 02, 2026 01:45:510
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 02, 2026 01:45:370
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 02, 2026 01:45:270
Report
0
Report
0
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 02, 2026 01:31:230
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 02, 2026 01:31:070
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 02, 2026 01:30:230
Report
