Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
IG स्टेडियम में कार्यक्रम के चलते दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन
AKAshok Kumar1
Mar 02, 2026 01:45:37
Noida, Uttar Pradesh
GNCTD के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मेन एरिना, इंदिरा गांधी स्टेडियम, दिल्ली में 02.03.2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होने वाले ऑफिशियल फंक्शन के सिलसिले में। इस प्रोग्राम में लगभग 12,000 लोग आएंगे, जो लगभग 700 कारों और 400 बसों में आएंगे। डायवर्जन/पाबंदियां (ज़रूरत के आधार पर):सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक इन जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन/पाबंदी लगाई जा सकती है: BSZ मार्ग JLN मार्ग MGM (रिंग रोड) IP मार्ग विकास मार्ग सुबह 08:00 बजे के बाद से सेक्रेटेरिएट रोड और वेलोड्रोम रोड पर ट्रैफिक की इजाज़त नहीं होगी। संभावित डायवर्जन पॉइंट (ज़रूरत के आधार पर): शांति वन क्रॉसिंग - राजघाट - भैरों मार्ग (दोनों MGM के कैरिजवे) गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे से IP फ्लाईओवर तक सलीम गढ़ बाईपास होते हुए (दोनों कैरिजवे) W-पॉइंट से दिल्ली गेट (दोनों कैरिजवे) बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग दिल्ली गेट से राजघाट (दोनों JLN मार्ग के कैरिजवे) राजघाट से किशन घाट / पावर हाउस रोड ITO से यमुना ब्रिज (IP मार्ग और विकास मार्ग - दोनों कैरिजवे) जिन सड़कों से बचना चाहिए (सुबह 08:00 बजे - दोपहर 02:00 बजे): BSZ मार्ग IP मार्ग विकास मार्ग JLN मार्ग MGM रिंग रोड सलीम गढ़ बाईपास पार्किंग और पब्लिक एडवाइज़री -ऊपर बताई गई सड़कों पर पार्किंग की इजाज़त नहीं है। -गैर-कानूनी तरीके से पार्क की गई गाड़ियों को टो किया जाएगा और कानून के मुताबिक उन पर केस चलाया जाएगा। -नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान कर लें।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SNShashi Nair
Mar 02, 2026 03:32:20
Hisar, Haryana:देश में मुद्दों और मसलों पर चर्चा करना लोकतंत्र की एक जीवंत परंपरा है, जहाँ जनता अपनी समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। जी मीडिया ने इसी जमीनी हकीकत को टटोलने की कोशिश की है कि आखिर जिन विषयों पर सालों से बहस हो रही है, क्या उन्हें हल करने का प्रयास भी किया गया या वे केवल चुनावी वादों तक सीमित रह गए। हरियाणा के हिसार शहर की बात करें तो यहाँ की जनता आज भी ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रही है, जिसका मुख्य कारण बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने के प्रस्ताव का अधर में लटके रहना है। इसके साथ ही, सड़कों पर आवारा पशुओं का बढ़ता आतंक न केवल हादसों का सबब बन रहा है, बल्कि प्रशासन के दावों की पोल भी खोल रहा है। विकास की बड़ी-बड़ी बातों के बीच स्वच्छ पेयजल, शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार जैसे बुनियादी सवाल आज भी लोगो के बीच बड़े सवाल है ।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 02, 2026 03:31:48
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में आगामी होली, रमजान ईद तथा अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी के तहत शहर के संवेदनशील और प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर एएसपी सरिता सिंह के नेतृत्व में डीएसपी बृजेश सिंह, सदर थाना, महिला थाना, यातायात पुलिस तथा एमबीसी के जवान marcha में शामिल रहे। पुलिस ने बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त कर आमजन से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 02, 2026 03:31:35
Jalore, Rajasthan:जालोर में सुंधा माताजी तलहटी स्थित एक समाज भवन में श्री क्षत्रिय युवक संघ के द्वारा दो दिवसीय अचीवर्स स्नेह मिलन एवं चिंतन बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केंद्रीय कार्यकारी रेवंतसिंह पाटोदा और पूर्व विधायक रानीवाड़ा नारायणसिंह देवल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से आए व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्धजन शामिल हुए। विभिन्न सत्रों में पंचायती राज चुनाव, शिक्षा जागरूकता, प्रतियोगी परीक्षाएं, आर्थिक आरक्षण, ग्राम चौपाल, युवा शिविर और सामाजिक सरोकार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आगामी कार्ययोजना बनाई गई। रात्रि सत्र में राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए जिला व पंचायत समिति स्तर पर शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही वीरमदेव और हीरादे के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी। दो दिवसीय मंथन में समाज के कई गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 02, 2026 03:31:24
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 02, 2026 03:30:26
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Mar 02, 2026 03:18:38
Motihari, Bihar:मोतिहारी में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में शहर के होटलों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान छतौनी थाना क्षेत्र स्थित सिमरन होटल में शराब पार्टी करते हुए होटल मालिक, सरकारी कर्मी समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरन होटल में कुछ लोग बैठकर शराब पार्टी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एएसपी हेमंत सिंह, प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार तथा डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जब होटल के कमरा नंबर 301 में पहुंची तो वहां शराब पार्टी की तैयारी के संकेत मिले। कमरे में टेबल पर खाने-पीने का सामान सजा हुआ था, जिसमें अंडा, मीट और चावल परोसा गया था तथा तीन ग्लास भी रखे हुए थे। इसके बाद पुलिस द्वारा होटल के अन्य कमरों की भी सघन तलाशी ली गई, हालांकि दूसरे कमरों से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। कमरे में मौजूद पांच लोगों को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई । जांच में तीन लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई है पर शराब पार्टी में शामिल सभी पांचों लोगो को जेल भेजने की बात बताई जा रही हैं। प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 02, 2026 03:18:27
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित लॉटरी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 466 पीस लॉटरी टिकट के साथ एक विक्रेता को गिरफ्तार किया है...आरोपी की पहचान सैजुल शेख के रूप में हुई है...जिसे गिरफतार कर पुलिस आगे की कारवाई कर रहीं हैं...पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित लॉटरी की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है...शिकायतों के आलोक में एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया...टीम में थाना प्रभारी गौरव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुदामा साह, आरक्षी रासबिहारी यादव और लखीराम सोरेन शामिल थे...एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने गुप्त रूप से जानकारी जुटाई...सूचना मिली कि अंजना गांव स्थित अमजेद मोड़ पर सैजुल शेख अपनी पान गुमटी से प्रतिबंधित लॉटरी बेच रहा है...इसके बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की...पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा ... लेकिन टीम ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया...तलाशी के दौरान उसके जैकेट से विभिन्न कंपनियों के कुल 466 पीस प्रतिबंधित लॉटरी टिकट बरामद किए गए...मामले में थाना कांड संख्या 23/2026 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है...गौरतलब है कि राज्य में लॉटरी पर पूर्ण प्रतिबंध है, बावजूद इसके जिले में अवैध बिक्री जारी थी...जानकारी के अनुसार कुछ लॉटरी माफिया सुनियोजित तरीके से बच्चों और महिलाओं के माध्यम से भी एटीएम लॉटरी बिकवा रहे थे...नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम हो रही बिक्री को लेकर लोगों में आक्रोश था...पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आम नागरिकों ने राहत और संतोष व्यक्त किया है...एसपी निधि द्विवेदी ने स्पष्ट कहा है कि प्रतिबंधित लॉटरी के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा...
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 02, 2026 03:18:11
Patna, Bihar:होलिका दहन को लेकर अग्निशमन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। पटना समेत राज्यभर में 2500 जवानों की तैनाती की गई है। 578 दमकल गाड़ियों को अलर्ट पर रखा गया है और सभी फायर अफसरों व कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। पटना में 445 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इन सभी स्थानों से 500 मीटर की दूरी पर दमकल की तैनाती रहेगी। जिन जगहों के पास जर्जरित वॉटर हाइड्रेंट हैं, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। होलिका और अन्य तैयारियों के लिए सोशलाइजिंग जारी है। जहां-जहां होलिका दहन होना है, वहां पर पानी और बालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। फायरकर्मियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने का आदेश दिया गया है। नगर निगम और जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी अपने निर्धारित स्थान पर मौजूद रहें। ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Mar 02, 2026 03:18:01
Ajmer, Rajasthan:ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शहादत के बाद दुनियाभर में उनके चाहने वालो में जबरदस्त ग़म और गुस्सा देखा जा रहा है। कही इज़राइल और अमेरिका के ख़िलाफ़ अहतेजाजी मुज़ाहरा देखा जा रहा है तो ग़म और मायूसी के साथ लोग कैंडल मार्च भी निकाल रहे है और उन्हें खिराजे अक़ीदत भी पेश की जा रही है। आंध्रा प्रदेश के विजयवाड़ा सैय्यद शाह अहमद बुख़ारी रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह के गद्दीनशीन पीर अल्ताफ़ बाबा क़ादरी ने बताया कि इज़राइल की कायराना हरक़त से दुनियाभर के शिया सुन्नी उलेमा समेत आवाम में गुस्सा और ग़म की लहर है। अमेरिका और इज़राइल ऐसे दो मुल्क हैं जहां से मुसलमानों के खिलाफ साज़िश और दुश्मनी फैलाई जा रही है। जिसका नतीजा इराक के सद्दाम हुसैन और ईरान के आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शहादत से देखा और समझा जा सकता है। अल्ताफ़ बाबा ने कहा कि इस्लाम जिंदा होता है हर करबला के बाद। इस लिए यज़ीदी ये ना समझे कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई जेसो पर हमला कर इस्लाम खत्म हो जाएगा,बल्कि अब शिया सुन्नी का फर्क खत्म होगा और एक दिन ऐसा आएगा कि इस्लाम के दुश्मनों को भरपूर जवाब मिलेगा। ख़ामेनेई की मौत पर उनके अक़ीदत मंदो में दुनिया भर में गहरा ग़मो अफ़सोस है और जगह जगह अहतेजाजी मुज़ाहरा देखने को मिल रहा है।अजमेर की तारागढ़ पहाड़ी और दौराई इलाक़ा में भी मातमी मजलिस और अहतेजाजी मुज़ाहरा के साथ पूरा इलाका ग़म में डूबा हुआ है। राजस्थान में ख़ामेनेई की शहादत पर 3 दिनों का शोक रखा गया है। ख़ामेनेई के चाहने वालो के घरों में उनके लिए खुसूसी दुआ का अहतमाम भी किया जा रहा है। कैंडल मार्च में मिर्ज़ा ज़हीर अब्बास,मीर हुसैन,वकील मुख़्तार अली,हुसैन बाबा समेत दीगर लोग शामिल रहे。
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 02, 2026 03:17:52
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top