Back
लोजपा(रा) नेता पर हमला: गिरफ्तारी की तैयारी जारी, वैशाली-समस्तीपुर में छापेमारी तेज
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 20, 2026 03:01:06
Bihar
एक ही दल में अदाबत ! लोजपा(रा) नेता पर जानलेवा हमला व उसके सहयोगी को गोली मारकर जख्मी मामले में हुई एफआईआर । पार्टी के ही जिलाध्यक्ष नामजद ।जिस उजली आल्टो से हुआ था हमला, उसी तरह की कार से वैशाली में अज्ञात शव बरामद ।दोनों एंगल को जोड़कर देख रही पुलिस ।
समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे लोजपा(रा) संसदीय बोर्ड के सदस्य सह सिने कारोबारी रोहित कुमार उर्फ अंटू इस्सर पर जानलेवा हमला मामले में लोजपा(रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्टा के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न राय समेत पांचो नामजद व अन्य अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये वैशाली समेत आसपास के अन्य जिलों में पुलिस की छापेमारी जारी है। हालांकि अब तक पुलिस को कुछ स्पस्ट सुराग नहीं मिल सका है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद वैशाली की ओर भागे जाने का लोकेशन मिला था। घटना के बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी में जुटी हुई है। डीआईयू के अलावे सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में नगर व मुफस्सिल टीम भी अलग-अलग छापेमारी में कर रही है। वहीं रास्ते में लगे अब तक करीब 100 से अधिक सीसीटीवी की जांच की गयी व उसके फूटेज को साक्ष्य के तौर पर लिया गया है। इधर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है एक ही दल लोजपा(रा) के दो नेता आमने-सामने हैं। पुलिस द्वारा फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त शत्रुध्न राय की गिरफ्तारी के लिये जाल बिछाया जा रहा है। हालांकि अनुसंधान प्रभावित होने की बात कहकर पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। चर्चा है कि पुरानी अदावत व वर्चस्व को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। इधर गोलीकांड के संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सही दिशा में काम कर रही है, कुछ पाजिटिव रिजल्ट भी मिला है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बता दें कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे उजले रंग की एक आल्टो कार व चार बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने लोजपा(रा) नेता सह प्रोपर्टी डीलर के घर के बाहर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में प्रोपर्टी डीलर अंट्टू ईस्सर तो बाल-बाल बच गये थे, लेकिन उनके साथ मौजूद उनका साथी शुभम सिंह उर्फ ईशू गोली लगने से जख्मी हो गया था। चर्चा के अनुसार उजले रंग की कार पर लर्निंग लिखा हुआ था। ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान बदमाशों के गिरोह के भी एक सदस्य को गोली लगने की अपुष्ट चर्चा लोगों के बीच चल रही है। इधर गुरुवार को वैशाली जिला के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना के पास एक उजले रंग आल्टो कार जिसपर आगे में लर्निंग लिखा हुआ था उससे एक युवक की लाश बरामद होने के बाद सनसनी फैल गयी। इस शव का अब तक पहचान नहीं हो सका था। इस संबंध में हिंदुस्तान संवाददाता द्वारा वैशाली एसपी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक कौन है और किसने गाड़ी यहां लगाया है इसके लिये सीसीटीवी जांच की जा रही है। समस्तीपुर की घटना से भी जोड़कर वैशाली पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अभी उस घटना से जोड़कर बताना जल्दबाजी होगी हो सकता है यह मामला अलग हो। बहरहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। समस्तीपुर पुलिस से प्रोपर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में घटनास्थल और अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फूटेज की मांग की गयी है, ताकि दोनों कार का मिलान किया जा सके। बता दें कि प्रोपर्टी डीलर सह सिने कारोबारी सह लोजपा(रा) संसदीय बोर्ड के सदस्य रोहित कुमार उर्फ अंट्टू इस्सर ने अपने उपर हुए फायरिंग मामले में लोजपा(रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शत्रुध्न राय, राजीव सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, राहुल यादव उर्फ चुसनी, मनीराम उर्फ मनीया तथा लक्की खान समेत पांच से सात अज्ञात को आरोपित किया गया है। इधर समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह का बताना है कि हाजीपुर में कार से अज्ञात युवक का शव बरामद मामले में समस्तीपुर पुलिस के पदाधिकारी लगातार वैशाली पुलिस के संपर्क में है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 20, 2026 04:19:050
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 20, 2026 04:18:460
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 20, 2026 04:18:280
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 20, 2026 04:17:220
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 20, 2026 04:17:070
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 20, 2026 04:16:520
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 20, 2026 04:16:370
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 20, 2026 04:16:040
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 20, 2026 04:15:530
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 20, 2026 04:15:280
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 20, 2026 04:15:190
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 20, 2026 04:15:100
Report
0
Report