Back
करवा चौथ पर 500 रुपए न मिलने पर पत्नी ने जहर खाकर अस्पताल की राह पकड़ी
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 11, 2025 05:06:42
Bihar
करवा चौथ पर पति ने नहीं दिया पांच सौ रुपए तो पत्नी ने जहर खा लिया, गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती। समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र में करवा चौथ का व्रत रखने वाली एक महिला ने पति से मोबाइल पर 500 रुपए मांगा। विवाद होने के बाद महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था और हाथों में मेहंदी भी लगाई थी। पर्व के लिए उसने अपने पति से मोबाइल पर 500 रुपए मांगे; पति ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। नाराज होकर महिला ने घर में रखी दवा पी ली। दवा पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत बिथान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। इलाजरत महिला की पहचान मालसर गांव निवासी 30 साल की सोनी देवी के रूप में हुई है। सोनी देवी ने बताया कि उनकी शादी 13 साल पहले मालसर गांव के देवनंदन ठाकुर के बेटे राजेश कुमार ठाकुर से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं: 10 साल का शनि कुमार, 8 साल की आंचल कुमारी और 6 साल का आर्यन कुमार। सोनी देवी के पति राजेश कुमार ठाकुर असम के गुवाहाटी में एक सैलून में काम करते हैं। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर दशरथ कुमार की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। सोनी कुमारी ने कहा कि करवा चौथ व्रत अपने पति के लंबी उम्र को लेकर रखा था; आज अपने पति से पर्व के सामान लाने के लिए मोबाइल पर 500 रुपए की मांग की, पर उनके पति ने 500 भेजने के बजाय झंझट कर लिया। नाराज होकर सोनी कुमारी ने घर में रखी दवा पी ली।
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 16, 2025 12:03:020
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowNov 16, 2025 12:02:510
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 16, 2025 12:02:070
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowNov 16, 2025 12:01:460
Report
SKSandeep Kumar
FollowNov 16, 2025 12:01:230
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 16, 2025 12:01:110
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 16, 2025 12:01:010
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 16, 2025 12:00:550
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 16, 2025 11:50:050
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowNov 16, 2025 11:49:5217
Report