Back
समस्तीपुर के स्कूल विवाद में महिला की मौत, झड़प में छह घायल, आरोपीयों पर छापेमारी जारी
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 05, 2026 15:16:49
Bihar
समस्तीपुर में बच्चों के स्कूल विवाद ने लिया खूनी रूप, पट्टीदारों के बीच हिंसक झड़प में महिला की मौत, मारपीट का वीडियो वायरल। छह घायल। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी।
समस्तीपुर जिले में बच्चों के बीच स्कूल में हुए आपसी विवाद के बाद मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जहां लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हो गए।
मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकनवादा धुनिया टोल का बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक पक्ष की घायल महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान गांव निवासी मोहम्मद इमताज की 50 वर्षीय पत्नी तरसुम बेगम के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मृतका के भतीजे मोहम्मद औरंगजेब ने बताया कि उनके फूफा मोहम्मद इमताज का अपने ही पट्टीदार मोहम्मद कलाम उर्फ मुन्ना से विवाद हो गया था। बताया गया कि मोहम्मद इमताज का बेटा स्कूल गया हुआ था, जहाँ खेल के दौरान मोहम्मद कलाम के बेटे के साथ मारपीट हो गई।
जब दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटे और परिजनों को स्कूल में हुई मारपीट की जानकारी दी, तो बुधवार की दोपहर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शाम होते-होते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और जमकर मारपीट हुई।
इस घटना में मोहम्मद इमताज के अलावा उनकी बुजुर्गा तरसुम बेगम समेत कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रात में इलाज के लिए दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से तरसुम बेगम की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें समस्तीपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह तरसुम बेगम की मौत हो गई। इसी दौरान मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान एक बार फिर दोनों पक्षों के लोग घर पर जुट गए और हंगामा हुआ। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक शर्मा ने बताया कि पट्टीदारों के बीच बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शव की मौत के बाद मामले को हत्या की धारा में परिवर्तित किया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, लेकिन जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 07, 2026 17:19:27Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर ब्रेकिंग - जियो टॉवर में लगी आग। शॉट सर्किट से आग लगने की जताया जा रहा है आसंका। अचानक टॉवर के मशीन में लगी आग। आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान। बांदे थाना के PV 79 में लगे जियो टॉवर में लगी आग。
0
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 07, 2026 17:17:180
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 07, 2026 17:16:450
Report
KAKAYESH ANSARI
FollowFeb 07, 2026 17:15:480
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 07, 2026 17:15:120
Report
0
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 07, 2026 17:02:340
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 07, 2026 17:01:530
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 07, 2026 17:00:45Noida, Uttar Pradesh:स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज आवाज़ के बाद इलाके में हड़बड़ी, दुकान के पास भीड़
0
Report
SKSACHIN KASABE
FollowFeb 07, 2026 17:00:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report