Back
13 March murder: police arrest 5 criminals; CCTV footage exposes case
VKVishal Kumar
Mar 15, 2026 14:08:03
Saharsa, Bihar
खबर सहरसा से है जहां बीते 13 मार्च को छोटू मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस की टीम ने इन अपराधियों के पास से पांच पिस्टल, एक देशी कट्टा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. दरअसल आपको बता दें कि बीते 13 मार्च की रात को सदर थाना क्षेत्र के मीरा सिनेम रोड में थार गाड़ी पर सवार युवक छोटू मिश्रा को बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया था. इस दौरान अपराधियों ने युवक छोटू मिश्रा को 12 गोलियां मारी थी. वहीं इस पूरी घटना का फुटेज आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था. सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि मृतक युवक छोटू मिश्रा अपने दो साथियों के साथ अपनी थार गाड़ी के समीप खड़ा है तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी आते हैं और छोटू मिश्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर देते हैं इधर गोली लगते ही युवक छोटू मिश्रा सड़क पर गिर जाता है जिसके बाद सभी अपराधी फरार हो जाते हैं. वहीं इस घटना के बाद सहरसा पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान से घटना में शामिल एक के बाद एक कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की तलाश जारी है. गिरफ्त में आए अपराधियों में मुख्य शूटर रोहित कुमार उर्फ मिट्ठू सहित नवनीत उर्फ उदय, अभिनव कुमार, राजा तिवारी और सौरभ कुमार है सभी अपराधी सहरसा के रहने वाले हैं. इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने जानकारी देते हुए बताया कि 2019 में करण टाइगर नाम के एक शख्स की भी गोली मारकर हत्या हुई थी इस कांड में मृतक छोटू मिश्रा भी शामिल था जो 3 साल पहले जेल से बाहर आया था, अपराधियों ने पुरानी रंजिश में करण टाइगर की हत्या का बदला लेने के लिए छोटू मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर की. फिलहाल सभी अपराधियों को न्याययिक हिरासत में भेजा जा रहा है शेष अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MTMD. TARIQ
FollowMar 15, 2026 15:02:410
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 15, 2026 15:02:080
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 15, 2026 15:01:530
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 15, 2026 15:01:370
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 15, 2026 15:01:180
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 15, 2026 15:00:580
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 15, 2026 15:00:410
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 15, 2026 15:00:260
Report
0
Report
93
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 14:48:5250
Report
75
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 15, 2026 14:48:3271
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 14:48:17161
Report
NMNilesh Mahajan
FollowMar 15, 2026 14:47:57114
Report