821107
रोहतास जिले के कारगर में मध्य विद्यालय में हुई चोरी
Kargahar, Bihar:रोहतास जिले के करगहर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय उसीना में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की। जिसके चलते प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय का ताला और किवाड़ टूटा मिला। वहीं जांच में पाया गया कि भोजन पकाने का सामान चोरी हो गया था। साथ ही मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीजापुर भोपालपटनम में 372 युवाओं ने भाजपा प्रवेश कराया
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर ब्रेकिंग बीजापुर जिले के. भोपालपटनम में 372 युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश. भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिहा और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कराया प्रवेश. नगर पंचायत चूनाव से पहले इस प्रवेश से भाजपा को होगा फायदा. नगर पंचायत भोपालपटनम में अभी कांग्रेस का है कब्ज़ा.0
0
Report
सतना में NSUI कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ गहमागहमी
Satna, Madhya Pradesh:दिल्ली के जंतर मंतर में नीट पेपर लीक होने के मामले को लेकर छात्र एवं युवाओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। जिसकी गूंज अब सतना तक पहुंच चुकी है। इसी मामले को लेकर आज सतना जिले के NSUI एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रेम नगर अंडर ब्रिज के पास से शुरू हुआ। इसके बाद सैकड़ो की संख्या में NSUI युवा कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का पैदल मार्च करते हुए घेराव करने पहुंचे। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैरिकेडिंग मजबूत तरीके से कर रखी थी। करीब आधे घंटे तक युवाओं का प्रदर्शन सरकार के खिलाफ नारेबाजी एवं बैरिकेड में चढ़ने का प्रयास सहित पुलिस से झूमा झटकी चली और पुलिस ने एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल सोनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तार करते हुए। टी कोतवाली के वहां से थाने भेजा जाने लगा। इसी दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने गाड़ी के सामने खड़े होकर हंगामा किया इस बीच टीआई की गाड़ी की जाली भी तोड़ दी गई। वहीं पुलिस से जमकर धक्का मुक्की भी हुई। किसी तरीके से वहां को थाने भेजवाया।0
0
Report
दिनदहाड़े अपहरण: छिंदवाड़ा पुलिस ने मेडिकल संचालक को महाराष्ट्र से सुरक्षित बरामद किया
Chhindwara, Madhya Pradesh:दिनदहाड़े मेडिकल संचालक को कार से उठा ले गए अपहरणकर्ता महाराष्ट्र के भंडारा से वापस लाई छिंदवाड़ा पुलिस छिंदवाड़ा शहर के जिला अस्पताल से लगे मेडिकल स्टोर संचालक को कार में बैठाकर ले जाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मेडिकल संचालक को महाराष्ट्र के भंडारा जिले से सुरक्षित बरामद कर लिया. फिलहाल मामले की जांच जारी है. सुरभि मेडिकल स्टोर के संचालक अग्रिम गुप्ता को गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे कुछ लोग अपने साथ कार में बैठाकर ले गए घटना के तुरंत बाद ही पत्नी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मेडिकल स्टोर संचालक को अपने साथ ले जाने वाले लोग कौन थे और इसके पीछे क्या वजह थी. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि मेडिकल संचालक अग्रिम गुप्ता को इनोवा कार में कुछ लोग बैठाकर ले गए थे जिसकी सूचना उनके परिजनों के द्वारा थाने में दी गई थी वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल इसकी सूचना देकर कार्यवाही प्रारंभ की गई और मामला पंजीबद्ध किया गया जिसमें पता चला कि जो संचालक है उनका महाराष्ट्र के भंडारा में होना पाया गया जिसके बाद टीम बनाकर उन्हें छिंदवाड़ा लाया गया है जिसमें पैसों के लेन देन की बात समाने आई है जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कार्यवाही और गिरफ्तारी की जाएगी .0
0
Report
Advertisement
Pendra नगर पालिका में एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण का अंतिम क्षण स्थगित, भाजपा गुटबाजी के आरोप
Karhi, Chhattisgarh:नगर पालिका पेंड्रा में एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण टला, अंतिम समय में भाजपा पदाधिकारियों के मंच छोड़ने से कार्यक्रम स्थगित हुआ। कांग्रेस ने भाजपा की गुटबाजी को बताया कारण, भाजपा जिला अध्यक्ष बोले—कोई विवाद नहीं, जल्द होगी नई तारीख घोषित। हालात के अनुसार शासन द्वारा नियुक्त एल्डरमैनों को सुबह 11 बजे शपथ दिलाई_jani thi, पर कार्यक्रम शुरू होते ही भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मंच से उतर गए, जिसके चलते शपथ ग्रहण प्रक्रिया रोक दी गई। उपस्थित एल्डरमैनों ने कहा कि आमंत्रित अतिथियों को समय पर सूचना नहीं मिल पाई थी, इसलिए कार्यक्रम फिलहाल स्थगित किया गया है और नई तिथि तय होने के बाद सभी एल्डरमैन एक साथ शपथ लेंगे। नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष ने भाजपा पर अंदरूनी गुटबाजी का आरोप लगाया, जबकि भाजपा नेताओं ने गुटबाजी को नकारा और कहा कि कुछ कारणों से कार्यक्रम स्थगित किया गया और जल्द ही नई तिथि निर्धारित कर शपथ ग्रहण कराय जाएगा।0
0
Report
गंगा में कटाव से दरियापुर में दो किशोर मौत, इलाके में हड़कंप
Barh, Bihar:मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव में गंगा नदी में कटाव की चपेट में आने से दो किशोर की मौत से हंगामा मच गया। दो किशोर शुक्रवार को स्नान करने काली स्थान घाट पर गए थे। इसी दौरान गंगा नदी में बाढ़ से हो रहे कटाव की चपेट में आ गए। ऊपर से अचानक गंगा के तेज कटाव में मिट्टी गिरने से दोनों गंगा नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक बारह वर्षीय मोहम्मद रेहान और पन्द्रह वर्षीय मोहम्मद जैद की मौत हो गयी थी। ग्रामीणों ने दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद से पानी से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने हाथीदह थाना को सूचित करते हुये बच्चों को अस्पताल लेकर भागे, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद दरियापुर गांव में मातम पसर गया और परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।सूचना पाकर हाथीदह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल बाढ़ भेजते हुये परिजनों के सुपुर्द कर दिया。0
0
Report
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में भूखलण से शहीद राइफलमैन सुखप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਰਾਇਫਲਮੈਨ ਸੁਖਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਵਿਖੇ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ - ਭੈਣ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਇਕਲੌਤੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਨਮ ਅੱਖਾਂ ਨਾਲ ਸਲਾਮੀ - ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਵਿਖੇ ਭੂ ਖਲਣ ਦੌਰਾਨ ਹੋਈ ਸੀ ਨੌਜਵਾਨ ਰਾਇਫਲਮੈਨ ਸੁਖਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ - ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੁੱਟਰ ਬਖੂਹਾ ਦੇ ਫੌਜੀ ਜਵਾਨ ਸੁਖਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ। 29 ਸਾਲ ਦੇ ਸੁਖਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਅੱਜ ਉਸਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿਡ ਬੁੱਟਰ ਬਖੂਹਾ ਵਿਖੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਸੁੰਦਰਬਨੀ ਸੈਕਟਰ ਵਿਚ ਭੂ ਖਲਣ ਦੌਰਾਨ ਸੁਖਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ। ਸੁਖਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਰਾਇਫਲਮੈਨ ਵਜੋਂ ਜੇ ਐਂਡ ਕੇ ਰਾਇਫਲਜ਼ ਵਿਚ ਤੈਨਾਤ ਸੀ। ਉਹ 29 ਸਾਲ ਦਾ ਸੀ।0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा के ग्रामीणों ने जल समस्या के समाधान के लिए डीएम कार्यालय को ज्ञापन सौंपा
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में पानी की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण समाहरणालय पहुंच घेराव किया। पिछले 15 दिनों से नल जल से लोगो को पानी नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों के सब्र टूट गया और ग्रामीण समाहरणालय पहुंचे। शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के मणिपुर गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने नल जल से पानी नहीं मिलने और परेशानी को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंप जल्द करवाई की गुहार लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि नल जल का टंकी टूटकर गिर गया है जबकि बोरिंग में पानी नहीं होने की बात कहकर पीएचईडी विभाग कोई करवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीण अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि नल जल गाड़ने में घोर अनिमियता बताया गया। उन्होंने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि नीचे चार इंच जबकि ऊपर छह इंच केसिंग पाइप दिया गया। अब जब पानी का स्तर नीचे गया तब मोटर नीचे करने मिस्त्री पहुंचा तो ठेकेदार की करतूत सामने आया। जबकि इसको लेकर नल जल का बोरिंग गाड़ने के समय ठीकेदार की मनमानी और अनियमित्ता को लेकर शिकायत किया गया था लेकिन कोई करवाई नहीं किया गया जिसे लेकर अब ग्रामीण को परेशानी बढ़ गया है। और ग्रामीण नवादा जिले के बेलर से पानी लाने को मजबूर है। वही महिलाओं ने कहा कि पानी के लिए करीब तीन किलोमीटर से ज्यादा नवादा जिला का गांव से पानी लाने की मजबूरी है और जिला प्रशासन से जल्द कर करवाई कर जल्द निरारकण की बात कही है। वही डीएम ने कहा कि पानी की शिकायत को लेकर पीएचईडी विभाग को निर्देश दिया गया है। साथ ही जल्द करवाई का निर्देश दिया गया है।0
0
Report
अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट: भक्तों की भारी भीड़, हवन आठ दिन पहले शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ट्रस्टी, महंत दिनेंद्र दास जी महाराज ने कहा, "... बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और आरती के लिए आ रहे हैं। सभी संतुष्ट हैं। हवन आठ दिन पहले शुरू हुआ था और अनुष्ठान पूरा होने के बाद खत्म होगा। हमने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया..."0
0
Report
बालोतरा में भारी बारिश ने गर्मी बदली, किसानों का चेहरा खिला
Balotra, Rajasthan:बालोतरा: दिनभर की उमस के बाद लगातार दूसरे दिन मौसम ने करवट ली और शहर में बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से आमजन को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार बालोतरा जिला मुख्यालय पर 56 एम एम बारिश दर्ज की गई। लगातार हुई बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं प्रशासन भी जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है। यदि आगामी दिनों में इसी तरह बारिश का दौर जारी रहा तो जिले में खरीफ फसलों के लिए यह काफी लाभदायक साबित हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
सीकर में शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Sikar, Rajasthan:सीकर शहर के जयपुर-झुंझुनूं बाइपास स्थित आरटीओ चौराहे के पास एक इलेक्ट्रिक ऑटो-बाइक शोरूम में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से शोरूम में खड़े कई इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरियां और स्पेयर पार्ट्स जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना के समय शोरूम में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे स्थानीय लोगों ने शोरूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत दमकल विभाग और शोरूम संचालक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी और आसपास के पानी के टैंकरों की मदद से करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम संचालक प्रवीण मील ने बताया कि शोरूम की पीवीसी इलेक्ट्रिक वायरिंग में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे बिजली फिटिंग सिस्टम और अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि अंदर खड़े वाहनों के सिर्फ ढांचे ही बच पाए। हादसे में 7 से 8 इलेक्ट्रिक स्कूटी, 2 इलेक्ट्रिक टेंपो, 1 बाइक, 8 से 9 बैटरियां, स्पेयर पार्ट्स तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जल गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।0
0
Report
बारिश में लालासर गांव का रास्ता जलभराव, छात्रों का धरना जारी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर देचू उपखंड के लालासर गांव का जोड़ने वाला रास्ता बारिश के समय परेशानी का सबब बन जाता है उसको लेकर लालासर के ग्रामीण पिछले दो दिनों से उपखंड मुख्यालय पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं शुक्रवार को बड़ी संख्या में सरकारी विद्यालय के बच्चे भी धरने में पहुंचे व उपखंड अधिकारी वह तहसीलदार को अपनी समस्या को बताया जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया ग्रामीणों ने बताया कि 77 साल से यह रास्ता चल रहा है लेकिन बारिश के समय रास्ते में पानी भर जाने से पूरा रास्ता बंद हो जाता है जिससे कई विद्यार्थियों व ग्रामीणों को 15 किलोमीटर घूम कर देचू का सफर करना पड़ता है तो वहीं कई विद्यार्थियों को वाहनों के माध्यम से स्कूल भेजना पड़ रहा है रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ होने के कारण कई बार मोटरसाइकिल चालक फसल कर नीचे गिर चुके हैं जिससे चोटिल भी हो चुके हैं ग्रामीणों ने इस रास्ते पर डामर सड़क या फिर स्थाई समाधान करने की मांग की है वही मंगलवार तक अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो लगातार उपखंड मुख्यालय के आगे धरना दिया जाएगा ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि समस्या सुनते हेतु कोई भी जनप्रतिनिधि आगे नहीं आ रहे हैं कई बार उच्च अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करवाया है लेकिन आज दिन तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है.0
0
Report
कोटपूतली अस्पताल के औचक निरीक्षण में व्यवस्थाओं में सुधार की निगरानी तेज
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कोटपूतली दौरे पर रहा जहां राजकीय जिला बीडीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल की व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त दिखी, मरीजो को विश्वास नहीं हुआ आज जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं साफ सुधरी दिखी। व्यवस्थाओ के साथ साथ अधिकारी इधर उधर भागते नजर आये। मंत्री के साथ कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल और जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता भी मौजूद रहे। मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा मशीनरी स्टाफ की स्थिति, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही सभी चिकत्सा अधिकारी व चिकत्सकों मरीजों को उचित इलाज समय से मिले और उनकी पूरी देख रेख की जाये ये ही राजस्थान सरकार की मंशा है कोई भी सरकारी अस्पताल मे आये उसे प्रॉपर इलाज मिले और सही इलाज मिले उसी को लेकर मे पुरे प्रदेश के अस्पतालो का दौरा कर रहा हु जिसमे मैन पावर सहित अस्पतालो मे पूरी मशनिरी की पूरी व्यवस्थाएं की जा रही है आज कोटपूतली-शाहपुरा अस्पताल मे व्यवस्थाओ को देख लड़ मंत्री खींवसर खुश नजर आये लेकिनमंत्री को आमजन ने कोटपूतली राजकीय बीडीएम अस्पताल मे स्टॉफ की कमी के बारे मे अवगत करवा जिसके लिये मंत्री ने कहा सभी प्रकार की कमियों को जल्द पूरा किया जायेगा.....जिसके बाद मंत्री ने अस्पताल के वार्डो का निरक्षण कर मरीजों स व्यवस्थाओ के बारे मे जाना और अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा मरीजों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर नजर आया0
0
Report
Advertisement
NEET प्रदर्शन से जुड़े मामले में उत्तराखंड के निलंबित जवान शेर सिंह पर जांच
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड पुलिस के निलंबित जवान शेर सिंह जो दिल्ली में NEET प्रोटेस्ट में शामिल हुआ है, इससे जुड़ी बड़ी खबर हल्द्वानी से सामने आ रही है. IG कुमाऊं रेंज ने इस मामले पर पूरी जानकारी मीडिया से साझा की है. शेर सिंह 28 जून 2026 से पिथौरागढ़ जिले से अनुपस्थित था, जिसे लेकर SP पिथौरागढ़ ने जवान को नोटिस जारी किया था. अनुपस्थित जवान के द्वारा जवाब न दिए जाने पर 20 जुलाई 2026 को शेर सिंह को SP पिथौरागढ़ द्वारा निलंबित कर दिया गया था. शेर सिंह का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है. शेर सिंह के प्रवीण वाल्मीकि जैसे खतरनाक अपराधियों से संपर्क थे. यह दोनों लोग सीधे-साधे लोगों को जाल में फंसा कर डराते धमकाते थे और उनकी जमीन पर कब्जा करते थे. हरिद्वार में इनके खिलाफ FIR पंजीकृत थी, जिसके बाद शेर सिंह को 15 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और वर्तमान में वह जमानत पर बाहर था.0
0
Report
तिंवरी में मानसून पहली बारिश से किसानों के चेहरों में खुशी, फसलों को राहत
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी,जोधपुर एंकर-तिंवरी क्षेत्र में मानसून की सीजन की पहली अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से खरीफ फसलों को संजीवनी मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से मूंगफली और कपास की फसलों को इस बारिश से बड़ा लाभ मिलेगा। वहीं असिंचित क्षेत्रों में बोई गई बाजरा, मूंग, मोठ और तिलहन की फसलों के लिए भी यह बारिश बेहद लाभदायक मानी जा रही है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है। उधर, बारिश के चलते उमस और गर्मी से परेशान आमजन को भी बड़ी राहत मिली है।0
0
Report
लोक आस्था का आलोड़न: श्रीमाधोपुर में तीन रथों की जगन्नाथ रथयात्रा निकली
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर गोपीनाथ मंदिर से भव्य भगवान जगन्नाथ रथयात्रा,भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,जयघोष से गूंजा पूरा शहर,पुरी की तर्ज पर निकली भव्य रथयात्रा, पहली बार शहर में तीन रथों में विराजमान भगवान,भगवान के रथ को खींचने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,फूलों की वर्षा और सेवा भाव ने मोह लिया मन,मंदिर महंत मनोहर शरण दास महाराज के सानिध्य में यात्रा,हरे रामा हरे रामा hरे कृष्णा हरे कृष्णा का जयघोष एंकर श्रीमाधोपुर शहर मे आज ऐसा नजारा देखने को मिला मानो जगन्नाथ धाम पुरी की भव्य रथयात्रा साकार हो उठी हो। नगर आराध्य देव गोपीनाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा पूरे वैदिक विधि-विधान और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। तीनों दिव्य रथों में विराजमान भगवान के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर महंत मनोहर शरण पारीक भी रथ में विराजमान रहे। जैसे ही भगवान का रथ मंदिर से रवाना हुआ, श्रद्धालुओं में रथ खींचने की होड़ मच गई। "हरे राम... हरे कृष्ण", "जय जगन्नाथ" और "हरि बोल" के गगनभेदी जयघोष से पूरा श्रीमाधोपुर भक्तिमय हो उठा। हर कोई भगवान के रथ को स्पर्श कर स्वयं को धन्य महसूस करने की कोशिश करता नजर आया। पुरी की परंपरा की तर्ज पर अनेक श्रद्धालु भगवान के रथ के आगे झाड़ू लगाकर मार्ग की साफ-सफाई करते हुए चले। यह दृश्य श्रद्धा, समर्पण और सेवा भाव का अद्भुत प्रतीक बना रहा। लोगों ने इसे भगवान की सेवा का सबसे बड़ा सौभाग्य बताया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भगवान के रथ पर पुष्पवर्षा की गई। विभिन्न सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने स्वागत मंच लगाकर आइसक्रीम, ठंडा पानी, जूस, मिल्क रोज, शरबत और ड्राई फ्रूट्स वितरित किए। श्रद्धालुओं का मान-मनुहार कर सेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई। बैंड-बाजों और भक्तिमय धुनों पर महिलाएं नृत्य करती हुई रथयात्रा के साथ चलती रहीं। यात्रा में शामिल जीवंत धार्मिक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।रथयात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होती रही。0
0
Report
Advertisement
