गंभीर स्थिति में मिला नर्तकी का शव, आरोपी युवक ने Iphone दिलाने का दिया था झांसा
Sasaram, Bihar:डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार के पास एक नर्तकी का शव बरामद हुआ है। हत्या का आरोप आदित्य सिंह नामक एक युवक पर लगा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई न होने से आक्रोशित लोगों ने सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा को शव के साथ जाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने पीड़िता को Iphone दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। जहां बाद में पीड़िता गंभीर स्थिति में सड़क किनारे पाई गई। वहीं डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिजन ने लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
