821115
बिहार में पुल गिरने पर मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने दिया बयान
Sasaram, Bihar:बिहार के मंत्री और भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार ने पुलों के गिरने पर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने सासाराम में कहा कि लापरवाह संवेदकों और अभियंताओं पर कार्रवाई होगी। सूचना के अनुसार मंत्री ने आरजेडी-कांग्रेस काल में बने पुलों को बेकार बताया और मेंटेनेंस पॉलिसी न होने की आलोचना की। आपको बता दें कि उन्होंने नई मेंटेनेंस पॉलिसी लाने और पिछली अनियमितताओं की जांच का आश्वासन भी दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मूक-बधिर विद्यार्थियों के बीच पहुंचे आईपीएस अंतरिक्ष जैन, अपने कार्यालय की बताई कार्यप्रणाली
Bugrasi, Uttar Pradesh:समाज के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल पेश करते हुए बुलंदशहर के एसपी देहात आईपीएस अधिकारी अंतरिक्ष जैन ने मूक-बधिर विद्यार्थियों के साथ प्रेरणादायी समय बिताया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कार्यालय का भ्रमण भी कराया और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से विस्तार से अवगत कराया। अधिकारियों व कर्मचारियों के दायित्व, आमजन की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया तथा कार्यालय में होने वाले दैनिक कार्यों की जानकारी विद्यार्थियों को सरल भाषा में दी गई। आईपीएस अंतरिक्ष जैन कृष्णा फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र पर पहुंचे तथा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि शारीरिक चुनौतियां कभी भी सफलता के मार्ग में बाधा नहीं बनतीं। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ शिक्षा प्राप्त करने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। कृष्णा फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र के बाद एसपी देहात अंतरिक्ष जैन अपने कार्यालय पहुंचे तथा कार्यालय की प्रणाली से अवगत कराने के लिए कुछ छात्राओं का भ्रमण भी कराया। मूक बधिर छात्राओं को अपने कार्यालय भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विभिन्न शाखाओं को देखा और उनसे कई सवाल भी पूछे, जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया। पुलिस कार्यालय में शिकायत दर्ज होने से लेकर उसके निस्तारण तक की पूरी प्रक्रिया को भी छात्राओं को समझाया गया। आधुनिक तकनीक के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी मिलने पर विद्यार्थियों ने उत्सुकता दिखाई। मूक-बधिर विद्यार्थियों ने आईपीएस अंतरिक्ष जैन के साथ बिताए इस विशेष अनुभव को अपनी भाषा में यादगार बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें इतने आत्मीय तरीके से समय दिया और कार्यालय की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखने का अवसर प्रदान किया। इससे उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान और अधिक बढ़ा है। कार्यक्रम के अंत में आईपीएस अंतरिक्ष जैन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम दिव्यांग विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान ट्रस्टी मेंबर राजेन्द्र अग्रवाल, सचिव पुष्पेंद्र नागर की अहम भूमिका रही।0
0
Report
जालोर-आहोर रोडला के शिविर में 68 भूमि बंटवारे का समाधान, ग्रामीणों को मिली राहत
Jaipur, Rajasthan:जालोर आहोर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोडला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर–2026 ग्रामीण समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच साबित हुआ। शिविर में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि 68 खाताधारकों के लंबे समय से लंबित भूमि बंटवारे का आपसी सहमति से एक ही मंच पर शांतिपूर्ण समाधान रहा, जिससे संबंधित परिवारों को बड़ी राहत मिली। विधायक ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और गांव स्तर पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।0
0
Report
श्रम मंत्री देवांगन का खैरागढ़ दौरा: बूथ मजबूत करने और बाईपास पूर्ण कराने का भरोसा
Khairgarh, Uttar Pradesh:प्रदेश के श्रम एवं उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन गुरुवार को एक दिवसीय खैरागढ़ दौरे पर पहुंचे। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" का संकल्प दिलाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने खैरागढ़ बाईपास के अधूरे निर्माण पर कहा कि मामले को लोक निर्माण विभाग मंत्री के समक्ष उठाकर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। जिले में उद्योग स्थापना के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्थानीय विरोध के कारण पूर्व की योजनाएं आगे नहीं बढ़ सकीं, जबकि उद्योग लगने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों और शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बाइट - लखन लाल देवांगन प्रभारी मंत्री0
0
Report
Advertisement
ठंगी के दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार,10मोबाइल फोन,पेटीएम कार्ड,डेबिट कार्ड,हजारो रुपये
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ......ठंगो की गिरफ्तारी -- उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी किए जाने के दो अलग अलग मामलों में अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।जहा पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब हजारों रुपए की नगदी, करीब दस मोबाइल फोन,विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड/एटीएम कार्ड कई सिम कार्ड ,पेन कार्ड आदि बरामद किए है।पुलिस के मुताबिक उक्त ठगो ने यह ठगी का खेल खेलने के लिए एक मार्केटिंग कंपनी बना रखी है। जिससे ये लोग भोले भाले लोगों को अपना निशाना बनाते थे। -- आपको बता दे कि बीती 29 जून को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक निवासी महिला कामिनी द्वारा उसकी मां के खाते से बीमा पॉलिसी जमा किए जाने के नाम पर अज्ञात साइबर ठगों ने करीब 4 लाख 90 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी किए जाने के संबंध में साइबर थाने में शिकायत की थी।जिस पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।जहा पुलिस द्वारा की गई छानबीन के दौरान उक्त मामले में तीन लोगों रंजित कुमार सारस्वत निवासी जिला फिरोजाबाद हाल निवासी गाजियाबाद,राजीव बंसल निवासी दिल्ली हाल निवासी साहिबाबाद , करण निवासी जारचा गौतमबुद्धनगर के नाम प्रकाश में आए ।जिसमे पुलिस ने उक्त तीनों लोगों को दबोच लिया वही साइबर ठगी के दूसरे प्रकरण में पुलिस ने हरियाणा के जिला यमुनानगर निवासी शाकीर अली को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक उक्त तीनों ठगो ने ऑनलाइन ठगी करने के लिए एक मार्केटिंग कंपनी बना रखी थी।जिसका उद्देश्य केवल आमजन को वैध कंपनी बताकर साइबर अपराधों से अर्जित धनराशि को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से लेन देन करना है।पुलिस के मुताबिक उक्त ठग कम पढ़ें लिखे या भोले भाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कमीशन का लालच देकर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाते थे।जिसके बाद ठगी की धनराशि उक्त लोगो के खातों में मंगवाकर प्राप्त की जाती थी।वही दूसरे प्रकरण में पुलिस को जांच के दौरान पता की यमुनानगर निवासी शाकीर अली के द्वारा अपने sbi के बैंक खाते से करीब 8 लाख रुपए चेक और एटीम के माध्यम से निकाले गए है।जिस पर पुलिस ने शाकिर अली के खिलाफ की जांच पड़ताल शुरू की तो उक्त मामले में उसकी संलिप्तता स्पष्ट हुई और उसके बैंक खाते के खिलाफ साइबर ठगी के मामलों में अन्य राज्यों से भी शिकायतें किए जाने की जानकारी मिली।जिस पर पुलिस ने शाकिर को गिरफ्तार कर लिया।जहा पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह काफी समय से राजमिस्त्री का कार्य करता है और उसके संपर्क में शुभम उर्फ संभा आया था। जिसने उसे 10 प्रतिशत कमीशन का लालच दिया तो वह इस ठगी के सिंडिकेट में फंस गया।पुलिस ने पकड़े गए ठगो के पास से करीब दस दर्जन मोबाइल फोन,4120 रुपए की नगदी,आधा दर्जन डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड,एक बैंक की पास बुक दो चेक बुक बरामद की है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।0
0
Report
उदयपुर के खेरवाड़ा में खनन ओवरलोड से सड़क भारी तबाही, ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी ख़बर, कारछा ग्राम पंचायत के निचला फला की सड़क बनी मौत का रास्ता, शिकायतों के बावजूद भी प्रशासन मौन, सोप स्टोन खनन से जुड़े ओवरलोड वाहन ने ग्रामीण सड़क की हालत बद से बद्तर कर दी है, सड़क जगह जगह से टूट चुकी है और बड़े बड़े गढ़ों में तब्दील हो गई, ग्रामीणों का आरोप हैं कि इस गंभीर समस्या को लेकर, जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के चलते आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, आज फिर ग्रामीणों ने समस्या को लेकर खेरवाड़ा उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन。0
0
Report
Advertisement
हजारेश्वर महादेव मंदिर: एक शिवलिंग पर हजार छोटे शिवलिंग, श्रावण में भक्तों की आस्था का केंद्र
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - श्रावण मास... यानी भगवान भोलेनाथ की आराधना का सबसे पावन समय। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं और हर ओर हर-हर महादेव का जयघोष गूंज रहा है। लेकिन चित्तौड़गढ़ में एक ऐसा शिवधाम भी है, जिसकी महिमा उसे बाकी शिव मंदिरों से अलग पहचान देती है। यहां स्थापित स्वयंभू शिवलिंग पर एक नहीं, बल्कि एक हजार छोटे-छोटे शिवलिंग स्थापित हैं। मान्यता है कि यहां एक लोटा जल अर्पित करने से एक साथ हजार शिवलिंगों का जलाभिषेक होता है और श्रद्धालु को हजार अभिषेक का पुण्य प्राप्त होता है। श्रावण मास में यह प्राचीन मंदिर आस्था, इतिहास और अध्यात्म का भव्य संगम बना हुआ है। चित्तौड़गढ़ शहर के पावटा चौक के समीप स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर अपनी अनूठी बनावट और प्राचीन मान्यताओं के कारण सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर में विराजमान स्वयंभू शिवलिंग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उसी शिवलिंग पर एक हजार छोटे-छोटे शिवलिंग स्थापित हैं। यही कारण है कि इसे हजारेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि यहां एक बार जलाभिषेक करने से भक्त को एक साथ हजार अभिषेक का पुण्य प्राप्त होता है। श्रावण मास में सुबह ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर रात तक जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला लगातार जारी रहता है। आस्था के साथ-साथ हजारेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास भी बेहद रोचक है। मंदिर से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार इसका निर्माण हजारी नामक एक माली ने कराया था, जिसने अपनी पूरी संपत्ति भगवान शिव को समर्पित कर दी थी। समय के साथ आए भूकंप और प्राकृतिक बदलावों के कारण मंदिर जमीन में दब गया और लंबे समय बाद पुनः प्रकट हुआ। बताया जाता है कि यह शिवलिंग श्री यंत्र पर स्थापित है तथा इसका एक बड़ा हिस्सा आज भी जमीन के भीतर स्थित है। मंदिर परिसर में मौजूद प्राचीन बावड़ी और उससे जुड़े पुराने मार्ग के अवशेष इसकी ऐतिहासिकता को और मजबूत करते हैं। महंतों के अनुसार यह शिवधाम सदियों से साधु-संतों की तपोस्थली रहा है, जहां कभी विशाल मेले लगते थे और दूर-दूर से संत-महात्मा साधना के लिए पहुंचते थे। श्रावण मास के अवसर पर हजारेश्वर महादेव मंदिर पूरी तरह शिवमय हो चुका है। प्रतिदिन प्रातः चार बजे भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, घी, शक्कर और पंचामृत से विशेष अभिषेक किया जाता है। महंत 1008 श्री चंद्र भारती जी महाराज के सानिध्य में 21 ब्राह्मण पूरे श्रावण मास महामृत्युंजय मंत्र का जाप और विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। शाम को भगवान का मनमोहक पुष्प श्रृंगार, दिव्य झांकी और भव्य महाआरती श्रद्धालुओं को भावविभोर कर देती है। मंदिर में राजस्थान ही नहीं, बल्कि मुंबई, हैदराबाद, पंजाब सहित देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जबकि विदेशों में रहने वाले भक्त भी ऑनलाइन माध्यम से अभिषेक और पूजा में सहभागी बन रहे हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना भगवान शिव अवश्य स्वीकार करते हैं। इतिहास की विरासत... आस्था का विश्वास... और भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा का अद्भुत संगम है चित्तौड़गढ़ का हजारेश्वर महादेव मंदिर। एक स्वयंभू शिवलिंग, उस पर स्थापित एक हजार शिवलिंग और श्रावण मास में उमड़ती भक्तों की अपार श्रद्धा इस मंदिर को देश के विशिष्ट शिवधामों में शामिल करती है। यदि श्रावण में शिवभक्ति की अलौकिक अनुभूति करनी हो, तो हजारेश्वर महादेव मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है।0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना (UBT) के चुनाव चिह्न–नाम विवाद पर अगली सुनवाई तय की
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ANIL DESAI & ARVIND SAWANT ON SUPREMECOURT HEARS SHIV SENA (UDDHAV THACKERAY FACTION)’S PLEA SEEKING EXPEDITIOUS ADJUDICATION OF THE PENDING DISQUALIFICATION PETITIONS AGAINST MLAS OF BOTH SHIV SENA FACTIONS, ALONG WITH THE PARTY SYMBOL DISPUTE शिवसेना (UBT) के सांसद अनिल देसाई ने शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बारे में कहा, "काफी समय बाद आज इस मामले पर सुनवाई हुई। हमारी तरफ से कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच के सामने घटनाओं का पूरा क्रम रखा। अगर फैसला पहले आ गया होता, तो पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र में आज जो हालात दिख रहे हैं, वे पैदा नहीं होते। यह सब रोका जा सकता था। संविधान की दसवीं अनुसूची और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की सोच के मुताबिक फैसला आना ज़रूरी है, ताकि कोई भी विधायक या सांसद अपनी मूल पार्टी छोड़कर असली पार्टी होने का दावा न कर सके। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई अगले मंगलवार के लिए तय की है और सभी ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करने का निर्देश दिया है।" शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत कहते हैं, "आज सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना से जुड़ी लंबित याचिका पर सुनवाई की। यह मामला हमारी मान्यता, हमारे नेता, हमारे चुनाव चिह्न और हमारी पार्टी के नाम से जुड़ा है..."0
0
Report
मोरादाबाद के निजी विश्वविद्यालय में धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Moradabad (Uttar Pradesh): Kumar Ranvijay Singh (SP City) on case registered over alleged sexual exploitation and conversion pressure on BCA student at private university. MORADABAD, उत्तर प्रदेश: सिटी एसपी कुमार रणविजय सिंह कहते हैं, "भगतपुर में एक शैक्षणिक संस्थान की एक छात्रा ने कल भगतपुर के SHO को एक शिकायत सौंपी। उसने आरोप लगाया कि दवाएं खरीदते समय उसकी मुलाकात अरमान मेडिकल में एक व्यक्ति से हुई, जिसने अपना परिचय अमन के रूप में दिया। बाद में उसे पता चला कि वह मुस्लिम है। जब उसे पता चला कि उसे उसकी पहचान पता है, तो उसने कथित तौर पर उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालना शुरू कर दिया और बाद में उसकी तस्वीरों और वीडियो का उपयोग करके उसे ब्लैकमेल किया। एक एफआईआर दर्ज की गई है, और अरमान को गिरफ्तार करने के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं।"0
0
Report
Advertisement
जयपुर में कॉल सेंटर पर कार्रवाई; 11 डिटेन, 15 कंप्यूटर, 2 लैपटॉप, 9 मोबाइल
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur जयपुर पुलिस कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने जवाहर नगर के रॉयल अपार्टमेंट में की कार्रवाई अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर बने फर्जी कॉल सेन्टर पर एक्शन पुलिस ने सेंटर संचालक सलमान सहित 11 युवक युवतियों को किया डिटेन मौके से 15 कम्प्यूटर,2 लैपटॉप और 9 मोबाइल बरामद0
0
Report
बेतिया में हथियारबंद चार अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्टल व छह कारतूस बरामद
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो पिस्टल छह कारतूस बरामद किया है। चारो अपराधी किसी बड़े घटना को अंजाम देने निकले थे। बेतिया एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बलथर चौक पर स्कूटी सवार दो अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जाल बिछा दोनो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी निशानदेही पर दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
जेपीएससी-जेएसएससी घोटाले के खिलाफ विद्यार्थियों का मांगपत्र: परीक्षाओं के रद्दीकरण और सुधार
Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन बढ़ रहा है. गुरुवार को छात्रों ने विस्तृत मांगपत्र जारी किया जिसमें 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, 2023 और 2025 बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द करने, टीडीपीएल एजेंसी की भूमिका की सीबीआई और ईडी से जांच कराने, परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और अभ्यर्थियों को अधिक पारदर्शी व्यवस्था देने की मांग की गई है. मांगपत्र में टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी के कथित संलिप्तता की भी जांच की मांग है. अन्य मांगों में स्थानांतरण, अलग-अलग परीक्षाओं के लिए अलग एजेंसी, परीक्षा कैलेंडर जारी करने और समय पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की बात है. 14वीं जेपीएससी की अधियाचना वापस लेकर संयुक्त विज्ञापन, अधिकतम आयु सीमा 1 अगस्त 2018 के अनुसार तय करना, ओएमआर शीट में Not Attempted का विकल्प देना, उत्तर पुस्तिकाओं की मैनुअल जांच की डिजिटल कॉपी OTR ID पर अपलोड करना और परिणाम के साथ कटऑफ व स्कोर कार्ड सात दिनों के भीतर उपलब्ध कराना, साथ ही सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 42 वर्ष और अन्य वर्गों के लिए छूट की मांग भी उठी है. मांगपत्र के अनुसार सभी मांगें बाध्यकारी हैं और पूरा नहीं होने पर राज्य सरकार जिम्मेदार होगी; मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देने की मांग भी सख्त तौर पर कही गई है.0
0
Report
Advertisement
अभिलाष साहू के विवादित बयान पर कांग्रेस में अल्पसंख्यकों का भारी विरोध, निष्कासन मांग तेज
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू के कथित अल्पसंख्यक समुदाय पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पार्टी के भीतर ही नाराजगी बढ़ गई है। इसी मुद्दे पर आज कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अभिलाष साहू को पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया, तो झारखंड के सभी अल्पसंख्यक पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देंगे। प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष परवेज अंसारी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की रही है। ऐसे में पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा किसी विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से अभिलाष साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, लेकिन केवल नोटिस पर्याप्त नहीं है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि जल्द से जल्द अभिलाष साहू के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे राज्य के अल्पसंख्यक पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अल्पसंख्यक समाज में भारी आक्रोश है और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो इसका राजनीतिक नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है।0
0
Report
PT Usha: ग्लासगो में बच्चों के साथ अहमदाबाद की शान, 2030 के लिए उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:GLASGOW (SCOTLAND): PT USHA (PRESIDENT, INDIAN OLYMPIC ASSOCIATION)/ RAGHURAM IYER (CEO, INDIAN OLYMPIC ASSOCIATION)/ DR DONALD RUKARE (PRESIDENT, COMMONWEALTH SPORT)/ KATIE SADLEIR (CEO, COMMONWEALTH SPORT)\nग्लासगो, स्कॉटलैंड: कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स अधिकारियों से भारतीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाक़ात पर, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा कहती हैं, \"आज हमने यहाँ पतंग उड़ाने के कार्यक्रम जैसा जश्न मनाया है क्योंकि यह एक त्योहार है, अहमदाबाद शहर का एक खास त्योहार है, जिस पर गुजरात को हमेशा गर्व रहा है, और यहाँ ग्लासगो में हमने बच्चों के ज़रिए इसे मनाया है। वे भारतीय समुदाय का हिस्सा हैं, और असल में यही वह मज़ा और दोस्ती है जो हम 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी नई पीढ़ी के लिए चाहते थे। साथ ही, मैंने यहाँ कई वर्ल्ड-क्लास परफॉर्मेंस देखीं, और यहाँ बहुत मज़ा और दोस्ती है, और अच्छी भागीदारी भी देखने को मिली है...\"0
0
Report
बूथ पर BJP-PK समर्थकों की बहस से माहौल गरम, बवाल मचा
Patna, Bihar:S k puri बूथ पर BJP aur PK के समर्थकों में बहस, जमकर बवाल0
0
Report
Advertisement
