Back
पूर्णिया में 100 से अधिक परिवार ने ईसाई से सनातन धर्म वापसी की
MKMANOJ KUMAR
Dec 26, 2025 04:17:00
Purnia, Bihar
आए दिन सुनने को मिलता है कि लोग हिंदू धर्म छोड़कर दूसरे धर्म में शामिल हो रहे हैं। कई बार धोखा देकर तो कई बार प्रलोभन देकर हिंदू धर्म के लोगों को दूसरे धर्म में शामिल कराया जाता है। लेकिन आज पूर्णिया में 100 से अधिक लोगों ने ईसाई धर्म से हिंदू धर्म में घर वापसी की है। क्या है पूरा मामला आईए देखते हैं पूर्णिया से इस रिपोर्ट में। पूर्णिया के बनमनखी में जो नजारा देख रहे हैं यह कोई साधारण पूजा पाठ नहीं है। बल्कि हिंदू धर्म को छोड़कर जो लोग ईसाई बन गए थे उन लोगों ने आज घर वापसी की है। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा बनमनखी में घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बाईसी प्रखंड के साथ-साथ पूर्णिया जिले के कई गांवो के एक से अधिक परिवार ने एक बार फिर हिंदू धर्म में वापसी की है। इन लोगों ने यज्ञ हवन और धार्मिक कार्यक्रम कर एक बार फिर हिंदू धर्म अपनाया है। विश्व हिंदू परिषद के बिहार झारखंड के धर्म प्रसार प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इन लोगों को प्रलोभन देकर पूर्व में हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में कन्वर्ट कर दिया गया था। लेकिन बाद में इन लोगों को जब महसूस हुआ कि वे लोग गलत जगह आ गए हैं। तब इन लोगों ने आज यहां आकर पुनः घर वापसी की है। इस मौके पर धार्मिक आयोजन कर ईसाई धर्म से सनातन धर्म में घर वापसी करने पर बाईसी थाना के हर हरिनतोड निवासी सुरेंद्र राय, मीना देवी और कालू हरिजन ने कहा कि उन लोगों को पादरी के द्वारा बहला फुसलाकर और प्रलोभन देकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में कन्वर्ट कर दिया था। लेकिन जब वे लोग वहां देखा कि उसे देवी देवता की पूजा पाठ से मना किया जा रहा है। वहां की सभ्यता संस्कृति ही कुछ अलग थी। तब लोगों ने बायसी थाना में केस किया। फिर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से संपर्क किया। आज वे लोग अपने स्वेच्छा से एक बार फिर सनातन धर्म अपना रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील किया कि कभी भी किसी के बहकावे में या प्रलोभन में आकर अपना धर्म ना छोड़े। पूर्णिया सीमांचल समेत कई राज्यों में गरीबों के कारण बहला फुसलाकर अक्सर लोगों को दूसरे धर्म में धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। केस मुकदमा भी हुआ। लेकिन आज पूर्णिया में एक सौ से अधिक परिवार ने क्रिसमस दिवस के मौके पर ईसाई धर्म छोड़कर सनातन धर्म में घर वापसी की है। संविधान में भी लोभ देकर या धमकी देकर धर्म परिवर्तन करना कानूनी जुर्म है। लेकिन जिस तरह इन लोगों ने घर वापसी किया है यह समाज के लिए एक बड़ा संदेश है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VMVimlesh Mishra
FollowDec 26, 2025 05:48:560
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 26, 2025 05:48:410
Report
RKRampravesh Kumar
FollowDec 26, 2025 05:48:260
Report
MPManish Purohit
FollowDec 26, 2025 05:48:190
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 26, 2025 05:48:050
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 26, 2025 05:47:510
Report
VCVikash Choudhary
FollowDec 26, 2025 05:47:28Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार का बयान- लालू परिवार रात के अंधेरे में बंगला खाली कर रहा है! आखिर वह जनता और मीडिया से क्या छुपाना चाह रहे हैं?
0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowDec 26, 2025 05:45:560
Report
MSManish Sharma
FollowDec 26, 2025 05:45:430
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowDec 26, 2025 05:45:320
Report
VSVISHAL SINGH
FollowDec 26, 2025 05:45:180
Report
1
Report
0
Report
0
Report
