Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Purnia854301

पूर्णिया में वंदे भारत एक्सप्रेस से चार युवकों की मौत, मुआवजे की मांग तेज

MKMANOJ KUMAR
Oct 06, 2025 12:20:45
Purnia, Bihar
3 अक्टूबर की सुबह पूर्णिया के कस्बा में वंदे भारत एक्सप्रेस से कटकर चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अभी जीएमसीएच में चल रहा है। आज सभी मृतकों के परिजन बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि के नेतृत्व में डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल और डीएम अंशुल कुमार से मिले। और उन्होंने इस घटना की जांच के साथ-साथ चारों मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। मीडिया से बात करते हुए मृतक सुंदर ऋषि के पिता ब्रह्मदेव ऋषि ने कहा कि पांचो लड़के जिनकी उम्र 14 और 15 साल का था। ये लोग सपनी में मखाना फोडी करने वाले ठेकेदार विशो महल्दार के यहां मखाना फोडी का काम करता था। जहां ठेकेदार इन लोगों के साथ मारपीट करता था। यह घटना कैसे हुई इसकी जांच होनी चाहिए। वही बनमनखी के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि सपनी से 25 किलोमीटर दूर ये पांचो लोग कस्बा में रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचे। साथ ही चारों का शव पटरी पर पड़ा हुआ था। अगर वंदे भारत से कटने से दुर्घटना होती तो शव क्षत विछत हो सकता था। लेकिन जिस तरह घटना हुई ऐसे में कई तरह की आशंका लग रही है। उन्होंने डीआईजी और डीएम से इसकी जांच कर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है । वहीं डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि वे लोग मोबाइल लोकेशन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसे क्लियर हो जाएगा कि ये लोग वहां कैसे पहुंचे, साथ ही यह घटना कैसे हुई। इसके अलावा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने के लिए भी प्रयास की जा रही है। बाईट -ब्रह्मदेव ऋषि, मृतक सुंदर ऋषि के पिता बाईट - कृष्ण कुमार ऋषि , बनमनखी विधायक बाईट - प्रमोद कुमार मंडल, डीआईजी पूर्णिया
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
EGE GOPI
Oct 06, 2025 14:33:45
Kharagpur, West Bengal:উত্তরবঙ্গে ত্রাণ বিলি করতে গিয়ে তৃণমূল গুন্ডাদের হাতে নিদ্রোহিত হলেন সাংসদ খগেন মুর্মু ও বিধায়ক শঙ্কর ঘোষ। এরই প্রতিবাদে রাজ্যজুড়ে এক ঘন্টা রাস্তা অবরোধ করে বিক্ষোভ দেখানোর ডাক দিয়েছে বিজেপি। এই নিয়ে খড়গপুরের গোরবাজারের ভান্ডারী চক এলাকাতে বিজেপি কর্মী সমর্থকরা টায়ার জ্বালিয়ে প্রায় কুড়ি মিনিট ধরে পথ করে বিক্ষোভ দেখালো। এই বিক্ষোভের জেরে রাস্তায় আটকে যান বহু সাধারণ মানুষ। এরপরে পৌঁছায় খড়গপুর টাউন থানার পুলিশ খড়গপুর টাউন থানার পুলিশ পৌঁছাতে অবরোধ তুলে নেয় বিজেপি কর্মী সমর্থকদের। এই বিক্ষোভ কর্মসূচিতে উপস্থিত ছিলেন খড়গপুর পৌরসভার ১৬ নম্বর ওয়ার্ডের বিজেপি কাউন্সিলর অভিষেক আগারওয়াল এবং খড়গপুর পুরসভার 32 নম্বর ওয়ার্ডের বিজেপি কাউন্সিলর মমতা দাস এছাড়াও উপস্থিত ছিলেন জেলার অন্যান্য নেতারা
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Oct 06, 2025 14:33:14
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में मणिपुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में घोटाले के आरोप में आज ब्रांच मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के ऊपर पांच हजार का इनाम एसपी ने घोषित किया था। कोतवाली थाना में एरिया हेड Sagar-2 संचालित छतरपुर शाखा में गोल्ड संबंधी हेराफेरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ऑडिट निरीक्षण के दौरान कुछ सोने के आभूषण के पैकेट ना मिलने एवं कुछ में नकली गोल्ड संबंधी अनियमितता पाई गई थी। थाना कोतवाली में संपत्ति का बेईमानी से दुरुपयोग, अपराधिक धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने पूर्व में धोखाधड़ी, संपत्ति के दुरुपयोग करने वाले ₹5000 के इनामी में से आरोपी तत्कालीन सहायक मैनेजर कपिल तिवारी को गिरफ्तार कर चुकी है, आरोपी को न्यायालय पेश कर शेष कार्यवाही हेतु रिमाण्ड में लिया गया। विवेचना कार्रवाई जारी है。
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Oct 06, 2025 14:31:21
Chhattisgarh:कलेक्टर ने संवेदनशीलपूर्वक जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याएं, जनदर्शन में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए। जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलपूर्वक सुनी। कलेक्टर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज जनदर्शन में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनदर्शन में आज तहसील बलौदा के ग्राम पंतोरा निवासी गोविंद राम देवांगन मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम नवापारा निवासी विकास कुमार पटेल विश्वकर्म योजना का लाभ दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम मेहंदा निवासी संदीप तिवारी द्वारा बेजा कब्जा हटवाने, ग्राम नवापारा निवासी बलराम कश्यप द्वारा पीएम सम्मान निधि योजना के तहत लाभ दिलाने, तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत बिरकोनी निवासी प्रकाश पाटले व ग्राम पंचायत पीपरसत्ती निवासी द्रोपती बाई प्रोत्साहन राशि दिलाने, भानमती बंजारे प्रधानमंत्री आवास योजना व पेंशन योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के दिए है निर्देश
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Oct 06, 2025 14:31:09
Jalgaon, Maharashtra:Anch - जळगाव जिल्ह्यातील जामनेर तालुक्यात विद्यार्थ्यांनी बससेवेच्या मागणीसाठी बोंबा मारू आंदोलन छेडले आहे. कुंभारी बुद्रुक येथील विद्यार्थ्यांना शाळेत जाण्यासाठी दररोज चार किलोमीटर पायी प्रवास करावा लागत असल्याने अखेर आंदोलनाचा मार्ग स्वीकारावा लागला आहे. कुंभारी ते तोंडापूर या चार किमी अंतरावर सुमारे 200 विद्यार्थ्यांना रोज पायी शाळा गाठावी लागते. वेळेवर बसची सोय नसल्याने विद्यार्थ्यांना मोठा त्रास सहन करावा लागत आहे. याच कारणामुळे आज राष्ट्रीय समाज पक्षाचे जिल्हाध्यक्ष प्रभाकर साळवे यांच्या नेतृत्वाखाली विद्यार्थ्यांनी कुंभारी येथे बोंबा मारू आंदोलन छेडले. या आंदोलनादरम्यान विद्यार्थ्यांच्या सह्यानिशी एक अर्ज जामनेर आगार प्रमुखांकडे देण्यात आला. विशेष म्हणजे, हे गाव राज्याचे मंत्री गिरीश महाजन यांच्या मतदारसंघात येते, तरीही विद्यार्थ्यांना आजही मूलभूत सुविधा मिळत नाहीत, अशी नाराजी यावेळी व्यक्त करण्यात आली. विद्यार्थ्यांच्या सुरक्षेच्या दृष्टीने आणि शैक्षणिक अडचणी लक्षात घेऊन प्रशासनाने तात्काळ बससेवा उपलब्ध करून द्यावी, अशी विद्यार्थ्यांची ठाम मागणी आहे.
0
comment0
Report
AAASHISH AMBADE
Oct 06, 2025 14:30:56
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर जिल्ह्यातील भद्रावती तहसील कार्यालयात विष घेऊन आत्महत्येचा प्रयत्न करणारे शेतकरी परमेश्वर मेश्राम (55) यांची अखेर मृत्यूशी झुंज अपयशी, चंद्रपूर जिल्हा सामान्य रुग्णालयात परमेश्वर मेश्राम यांचा मृत्यू, फेरफार करण्यास तहसील कार्यालयातुन सातत्याने टाळाटाळ होत असल्याने मेश्राम यांनी 26 सप्टेंबर ला भद्रावती तहसील कार्यालयात विष प्राशन करून आत्महत्येचा प्रयत्न केला होता. मेश्राम यांच्या मृत्यूनंतर त्यांच्या कुटुंबीयांनी मृतदेह ताब्यात घेण्यास नकार दिलाय. जमिनीचा फेरफार जोपर्यंत आमच्या नावावर होत नाही आणि शेतीचा ताबा मिळत नाही तोपर्यंत मृतदेह घेणार नसल्याची भूमिका कुटुंबियांनी घेतली आहे. भद्रावती तालुक्यातील कुरोडा गाव शिवारात परमेश्वर मेश्राम यांची वडिलोपार्जित 8.5 एकर जमीन आहे. या जमिनी बाबत कोर्टात केस सुरू होती. मात्र या केसचा निकाल मेश्राम यांच्या बाजूने लागून देखील गेल्या 2 वर्षांपासून तहसील कार्यालयातून त्यांच्या नावे फेरफार करण्यास टाळाटाळ केली जात होती. त्यामुळे त्रस्त झालेल्या मेश्राम यांनी टोकाचे पाऊल उचलले. या प्रकरणी भद्रावतीचे तहसीलदार राजेश भांडारकर आणि नायब तहसीलदार सुधीर खांडरे यांच्यावर निलंबनाची कारवाई देखील झाली आहे.
0
comment0
Report
JJJAYESH JAGAD
Oct 06, 2025 14:30:36
Akola, Maharashtra:राज्यातील शेतकऱ्यांना आणि सर्वसामान्य जनतेला दिवाळीत आनंदाचा शिधा मिळणार की नाही, याबाबाबतची स्पष्टता उद्या होणाऱ्या राज्य मंत्रिमंडळाच्या बैठकीनंतर होणार आहे. या विषयावर राष्ट्रवादी काँग्रेस ( अ.प ) चे आमदार अमोल मिटकरी यांच्या प्रतिक्रिया दिली आहेत. आनंदाचा शिधा दिवाळीत मिळणार नाही ही बातमी कितपत खरी आहे हे कॅबिनेटच्या उद्याच्या बैठकीनंतरच स्पष्ट होणार असून राज्य सरकारच्या महत्त्वाच्या बैठकीत यावर निर्णय घेतला जाणार असल्याचही मिटकरी म्हणाले. निधीचे प्रावधान झाल्यानंतरच या विषयावर अधिक बोलणे योग्य ठरेल असे ही मत मिटकरी यांनी मांडले. तसेच शेतकऱ्यांची दिवाळी कडू होणार नसून उलट शेतकऱ्यांची दिवाळी गोड करण्याचा सरकारचा प्रयत्न असेल असे मिटकरी यांनी स्पष्ट केले.
0
comment0
Report
Oct 06, 2025 14:30:18
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी की समाजसेविका नेहा तिवारी ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और सपनों पर विश्वास के बल पर दिवालीशियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से पूरे झाँसी शहर का नाम रोशन हुआ है। नेहा तिवारी मणिकर्णिका वूमेंस क्लब झाँसी की निवर्तमान अध्यक्ष हैं और लंबे समय से महिलाओं के सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने अपने समर्पण और दृढ़ संकल्प से यह सिद्ध किया है कि महिला अगर ठान ले तो हर ऊँचाई को छू सकती है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर संघर्ष सेवा समिति की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नेहा तिवारी को रानी लक्ष्मीबाई स्मृति चिन्ह, शॉल, तिलक एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
0
comment0
Report
Oct 06, 2025 14:29:59
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Oct 06, 2025 14:24:53
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले में इन दिनों किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी के पास स्थित मार्कफेड के गोदाम में खाद के टोकन लेने के लिए आज सुबह से किसानों की लंबी कतार लग गई। सुबह 4 बजे से हजारों की संख्या में किसान खाद के टोकन लेने के लिए गोदाम पहुंच गए। हजारों की संख्या में किसान होने के कारण टोकन वितरण के दौरान धक्का-मुक्की के हालात बन गए। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार और पुलिस की अभिरक्षा में किसानों को खाद के टोकन वितरित किए गए। करीब 2 हजार किसानों को खाद के टोकन वितरित किए गए। इस दौरन किसानों की भारी भीड़ होने के कारण टोकन वितरण में देरी हुई और कई घंटे कतार में लगे रहने के बाद भी कई किसानो को खाद के टोकन नही मिल पाए。
2
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Oct 06, 2025 14:24:01
Panipat, Haryana:करनाल मंडल एडीजीपी ने किया नया थाना भवन समर्पित, पानीपत में बनेगा आधुनिक साइबर थाना व लैब अपराध निवारण के लिए पुलिस को किया जा रहा है हाईटेक व टेक्नोलॉजी से लैस हिंसक अपराधों पर सख्त कार्रवाई होगी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) करनाल मंडल करनाल डॉ. एम. रवि किरण (आईपीएस) ने सोमवार को थाना सेक्टर 13/17 के नवनिर्मित भवन का रिबन काटकर उद्घाटन किया। थाना परिसर पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह (आईपीएस) ने पुष्पगुच्छ देकर एडीजीपी का स्वागत किया। सेक्टर 13/17 में राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने यह नया थाना भवन 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है, जिसे हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने बनाया है। इस अवसर पर एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण सहित सभी पुलिसकर्मियों को नए भवन में नए जोश और उत्साह के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। मीडिया से बातचीत के दौरान एडीजीपी ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस व्यवस्था को लगातार हाईटेक बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्राइम प्रिवेंशन (अपराध निवारण) और डिटेक्शन (अपराध की पहचान) के लिए पुलिस विभाग में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। पानीपत में नया हाईटेक साइबर थाना और साइबर लैब स्थापित करने की योजना पर बोलते हुए एडीजीपी ने कहा कि एसपी साहब से चर्चा हो चुकी है, जल्द ही पानीपत में साइबर थाना और अत्याधुनिक लैब बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नई लैब में लोकेशन ट्रेसिंग, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एडीजीपी ने कहा कि अपराध रोकथाम में पुलिस के साथ-साथ जनभागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने जनता से पुलिस की मदद करने और सतर्क रहने की अपील की। हिंसक अपराधों और गैंग गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ भी हिंसक अपराध या गैंग सक्रिय हैं, वहाँ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top