icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
804452
Prabhanjan Kumar SinghPrabhanjan Kumar SinghFollow23 Jul 2024, 09:48 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एटा में साधु की हत्या: ईंट से कूचकर मौत, आरोपी गिरफ्तार

Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग.... यूपी के एटा में मंदिर के पास साधु की निर्मम हत्या, अज्ञात हमलावर ने साधु की ईट से कूच कूचकर की निर्मम हत्या, साधु की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी, घटना की सूचना मिलते भारी पुलिस बल के साथ एटा SSP डॉ. इलामारन जि और SP सिटी श्वेताब पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का किया निरीक्षण, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम,फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची, पुलिस ने मृतक साधु के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम,फील्ड यूनिट ने जुटाए कई साक्ष्य, पुलिस ने हत्या के एक आरोपी गब्बर उर्फ संदीप को किया गिरफ्तार, वही ग्रामीण हत्यारे गब्बर उर्फ संदीप को बता रहे है अर्धविक्षिप्त, पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मानसिक रूप से पीड़ित बताया जा रहा, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना निधौली कलां क्षेत्र के लालपुर गांव की पूरी घटना, बाइट - राम चरन, ग्रामीण。 बाइट - श्वेताभ पांडेय,SP सिटी एटा。 रिपोर्ट - हर्ष द्विवेदी एटा。
0
0
Report

नीतीश के नेतृत्व में कांग्रेस चलती तो देश की तस्वीर बदलेगी: मंत्री का बयान

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना मंत्री ने कहा नीतीश के नेतृत्व में कांग्रेस चलती तो देश की कुछ और तस्वीर आज दिखती है बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने सोनिया गांधी द्वारा नीतीश कुमार को गद्दार कहने पर कहा सोनिया गांधी को नीतीश को पहचानने में गलती हो गई अपने यह पछतावा हो रहा है कांग्रेस नीतीश के नेतृत्व में अगर चलती तो देश में तस्वीर आज कुछ और देखने को मिलती है एस ए आर के विषय पर विपक्ष के द्वारा विरोध करने पर कहा कहीं एक साल तो कहीं 6 महीने चुनाव के बाद विपक्ष इस बात को उठा रही है जनता ने जिसे वोट दिया वह सरकार बनाई है विपक्ष अपने पार्टी को देखें एस ए आर को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल ना उठाएं बिहार में बाढ़ के हालात पर सरकार नजर बनाए हुए हैं स्थितियां खराब और होती है तो राहत बचाव के काम और तेज किए जाएंगे अनंत सिंह द्वारा जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन करने पर मंत्री मदन साहनी ने कहा चुनाव के समय में कुछ लोग इधर-उधर आते जाते रहते हैं या चिंता का विषय नहीं है पार्टी इन चीजों को देख रही है एनडीए का उम्मीदवार जीते हम इस पर चिंतित हैं पार्टी के खिलाफ अगर कोई काम करेगा तो पार्टी उसे पर निर्णय लेगा या पार्टी का फैसला होगा
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में पति ने शराब के बहाने पत्नी को होटल में पीटा, बच्चे रोते रहे

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- बियर पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को होटल के कमरे में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, परिजनों व अन्य किसी से शिकायत करने पर जान से मार कर नदी में फेंकने की धमकी देने का आरोप, दोनों के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी और दो मासूम बच्चों को बीच सड़क पर छोड़कर भागा आरोपी पति, मासूम बच्चों सहित महिला को रोता बिलखता देख राहगीरो ने कराया शांत, बच्चे का इलाज कराने के लिए पत्नी और बच्चों के साथ हमीरपुर आया था पति, बीच सड़क पर अपना दर्द बयां करती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सदर कोतवाली इलाके का मामला।
0
0
Report

आजमगढ़ में संचारी रोग रोकथाम के लिए जागरूकता रैली शुरू

Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में संचारी रोगों के विरुद्ध जागरुकता रैली निकाली गई. जिले के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और सीएमओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव और संक्रमण रोकने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई. यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा. जिला प्रशासन की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को साफ-सफाई रखने, जलभराव रोकने और अन्य जरूरी सावधानियों के बारे में बताएंगी. Campaign के अनुसार 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू है, वहीं 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा. बारिश के मौसम में जल जमाव के कारण मच्छर बढ़ते हैं; लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि आसपास जल जमाव न हो और साफ-सफाई तथा झाड़ियां साफ की जाएँ. बच्चों को स्कूल जाते समय फुल कपड़े पहनाने की सलाह दी जाएगी. जिला प्रशासन के साथ जनभागीदारी जरूरी है, ताकि संक्रमण रोका जा सके. जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थानों पर फॉगिंग भी कराई जा रही है. प्रशासन के प्रयासों के साथ लोगों की जागरूकता और सहभागिता से संक्रमण को रोकना संभव है.
0
0
Report

Ashok Chaudhary ने बिहार में कांग्रेस और नीतीश पर तीखा बयान दिया

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी मैं गंगा के जलस्तर फिर से बढ़ने पर चिंता जाए कहा सरकार नजर बनाई हुई है परिस्थितियों पर सोनिया गांधी के द्वारा नीतीश को गद्दार करने पर अशोक चौधरी ने कहा कांग्रेस का क्या हाल है बिहार में वह जनता जानती है कांग्रेस में प्रदेश में कमेटी नहीं बन पाती है नीतीश किसी के बदौलत नहीं थे नेता पहचाना नहीं आता है कांग्रेस को सोनिया गांधी जैसी नेता को इस तरह का बात नहीं कहना चाहिए 2 अक्टूबर को sir के विषय पर देश में आंदोलन करने की बात पर कहां ईशु लेस बात की ईशु बनाई जा रही है बिहार सरकार महिलाओं के लिए जो काम की है उसका प्रचार करेंगी 2 अक्टूबर को अनंत सिंह के विरोध के विषय पर अशोक चौधरी ने कहा पार्टी का विषय है पार्टी से देखेगी 15 दिन पुराना न्यूज़ है इससे आगे बढ़ना चाहिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा आज बिहार में उद्योगपतियों से मुलाकात और बैठक पर खुशी जाहिर की कहा या बिहार के लिए अच्छी बात है बिहार में उद्योग लगाने के लिए जो सरकार प्रयासरत है उसमें सफलता मिलेगी तेजस्वी यादव द्वारा फिर के विषय पर बिहार में sir से चुनाव कराने की मांग करने पर अशोक चौधरी ने कहा या अपने लोगों को पार्टी से जुड़े रखने के लिए दिया गया बयान है ताकि उनके लोग उनको छोड़कर भाग न जाए बाइट — अशोक चौधरी, मंत्री बिहार सरकार
0
0
Report
Advertisement

स्वयं सहायता समूह से जुड़कर विदुषी यादव ने संवारी आर्थिक स्थिति

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जनपद में ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर स्वरोजगार स्थापित कर रही हैं तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं।इसी क्रम में ग्राम पंचायत चांदपुर नगरीया, विकासखंड आलमपुर जाफराबाद निवासी विदुषी यादव की कहानी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायी मिसाल है। विदुषी यादव भागीरथी महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, जिसमें कुल 11 सदस्य हैं। विदुषी यादव ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिला। समूह के माध्यम से प्राप्त सीआईएफ (कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड) की सहायता का उपयोग करते हुए उन्होंने ब्यूटी पार्लर एवं हैंडीक्राफ्ट का कार्य शुरू किया।उन्होंने बताया कि मेहनत और लगन के साथ कार्य को आगे बढ़ाने से आज उनके व्यवसाय में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में उन्हें अपने कार्य से लगभग 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह की आय प्राप्त हो रही है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और उनमें आत्मनिर्भरता का भाव मजबूत हुआ है।विदुषी यादव अब स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं। उनका कहना है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आगे बढ़ने का मंच मिला और आर्थिक गतिविधि शुरू करने में सहायता प्राप्त हुई।विदुषी यादव ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मिली सहायता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
0
0
Report

खैरागढ़ बिजली विभाग को करोड़ों के बकाए पर सख्त कार्रवाई; विभागों पर बढ़ा दबाव

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में बिजली बिल बकाया को लेकर अब तस्वीर चौंकाने वाली है। आम उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने वाला बिजली विभाग खुद 31 शासकीय विभागों से 27 करोड़ 31 लाख रुपए की वसूली के लिए जूझ रहा है। लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, कई सरकारी कार्यालयों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद करोड़ों रुपए का बकाया अब भी जस का तस बना हुआ है。 बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा बकाया ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पर है। इस विभाग का करीब 17 करोड़ 55 लाख रुपए बिजली बिल लंबित है। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों पर 7 करोड़ 71 लाख रुपए से ज्यादा की राशि बकाया है। इसके अलावा जल संसाधन विभाग पर 67 लाख, पुलिस विभाग पर 31 लाख, वन विभाग पर 18 लाख, स्वास्थ्य विभाग पर 14 लाख और शिक्षा विभाग पर करीब 8 लाख रुपए का बिजली बिल बाकी है। यानी जिन सरकारी विभागों और संस्थाओं से आम लोगों को सेवाएं मिलती हैं, उन्हीं विभागों पर बिजली कंपनी का करोड़ों रुपए बकाया है। यही वजह है कि विद्युत विभाग लगातार संबंधित कार्यालयों को नोटिस जारी कर भुगतान के लिए दबाव बना रहा है। कुछ समय पहले नगर पालिका भवन सहित कई शासकीय कार्यालयों और शासकीय कॉलेज के बिजली कनेक्शन तक काटे गए थे। इसके बाद भी जिले के सरकारी विभागों का कुल बकाया 27 करोड़ रुपए से अधिक बना हुआ है。 अब बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपए के इस बकाये की वसूली के लिए बिजली विभाग आगे क्या कदम उठाता है? क्या सिर्फ नोटिस से काम चलेगा या फिर बड़े बकायेदार सरकारी विभागों पर और सख्त कार्रवाई होगी? बाइट - ए.के. दुबे, कार्यपालन अभियंता, विद्युत विभाग
0
0
Report
Advertisement

रायपुर में धर्मांतरण दबाव के आरोप, पति-ससुर गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:रायपुर में धर्मांतरण के दबाव और मारपीट का मामला सामने आया है... महिला ने अपने ही पति और ससुराल वालों पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है... आरोप है कि धर्मांतरण से इनकार करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई... मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है... पीड़िता के मुताबिक, प्रेम विवाह के बाद बच्चा होने के बाद से ही पति, सास और ससुर उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहे थे... उसे कथित तौर पर प्रार्थना सभा में ले जाने की कोशिश भी की जाती थी.. 29 सितंबर की रात महिला ने धर्मांतरण से साफ इनकार किया, जिसके बाद मारपीट किए जाने का आरोप है... शिकायत के बाद पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.. पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम समेत मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है... महिला का मेडिकल कराया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है..
0
0
Report

द्वारका में चोरी की कार मामले में आरोपी गिरफ्तार; गुरुग्राम ले जा रही कार पकड़ी गई

New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका जिले में सेक्टर-23 थाना पुलिस ने चोरी की कार के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की कार को गुरुग्राम में बेचने के लिए ले जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे झटिकरा रोड पर दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को बामनौली, सेक्टर-28 द्वारका के सामने से एक कार चोरी होने की शिकायत मिली थी। इस मामले में थाने सेक्टर-23 में ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। कार की तलाश के लिए पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी के साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
Advertisement

दाह संस्कार से लौटते समय हमला: मौत के बाद परिवार में शोक

Jalaun, Uttar Pradesh:दाह संस्कार से लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, 8 दिन बाद उपचार के दौरान मौत जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के छोटी बेड़ कदमपुरा गांव में दाह संस्कार में शामिल होकर लौट रहे एक व्यक्ति पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की ग्वालियर में करीब आठ दिन तक चले उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक छोटी बेड़ कदमपुरा निवासी रमेश उर्फ पप्पू गांव में एक व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। आरोप है कि वापस लौटते समय रास्ते में गांव के चार लोग घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने रमेश को रास्ते में रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को उनके भाई और भतीजे ने देखा, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिजन घायल रमेश को तत्काल रामपुरा अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। वहां करीब आठ दिनों तक उनका उपचार चला, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रमेश का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना पर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सीओ अंबुज सिंह यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों को आरोपियों के खिलाफ जांच कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की। मृतक अपने परिवार का भरण-पोषण मेहनत-मजदूरी और खेती-किसानी से करते थे। उनकी पत्नी मीरा देवी (50), पुत्र विनय कुमार (21), विकास कुमार (18) और पुत्री ज्योति (15) समेत दो विवाहित बेटियां हैं। पति और पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

गाजियाबाद: फुटओवर ब्रिज पर मिला युवक का शव, चोट के निशानों ने बढ़ाया सवालों का सिलसिला

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow18m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली-हापुड़ रोड स्थित एक फुटओवर ब्रिज पर एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात का जायजा लिया और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशानों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। आखिर युवक वहां तक कैसे पहुंचा? उसके साथ क्या हुआ? और उसकी मौत की असली वजह क्या है? इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, PRV के माध्यम से फुटओवर ब्रिज पर एक अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना मिली थी। इसके बाद वेव सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आगे बढ़ने के बाद ही युवक की मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल फुटओवर ब्रिज पर मिले इस शव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। Byte एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल
0
0
Report

भरतपुर के ईको-सेंसटिव जॉन में अवैध पक्का रिजॉर्ट निर्माण पर जांच शुरू

Bharatpur, Rajasthan:देवेंद्रभरतपुर - बयाना के बन्ध बारैठा अभ्यारण्य के ईको सेंसटिव जॉन में बन रहा है आलीशान रिसॉर्ट। रिसार्ट में ईको सेंसटिव जॉन में होने के बाद भी हो रहा है पक्का निर्माण। 44 कमरों का हो रहा है पक्का निर्माण। नियम कायदों को ताक पर रखकर हो रहा है निर्माण। बन्ध बारैठा रिसार्ट का है मामला, वाइल्ड लाइफ एरिया में हो रहा है पक्का निर्माण। भरतपुर के एक भाजपा विधायक ने अवैध रूप से बन रहे रिजॉर्ट को लेकर सरकार से शिकायत। शिकायत के बाद वन विभाग के वाइल्ड लाइफ के एसीएफ़ महेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने पहुंचकर जांच की। टीम ने पाया मौके पर हो रहा है पक्का निर्माण। ईको सेंसटिव जॉन में नहीं बन सकता कोई नया होटल या रिजॉर्ट और ना ही बना सकते है परमानेंट पक्का स्ट्रेचर. मामले को लेकर डीएफओ वाइल्ड लाइफ बी वी चेतन का बयान। एक माननीय ने की शिकायत,उस पर जांच कराई। जांच में मिला अवैध निर्माण, फारेस्ट और वाइल्ड लाइफ एरिया में नही बन सकता परमानेंट स्ट्रेचर। सिर्फ ईको टूरिज्म के लिए अस्थाई लकड़ी का स्ट्रेचर बना सकते है। पक्का निर्माण नहीं,रिजॉर्ट के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर कलक्टर को भेज रहे है। पक्के निर्माण हटवाने के लिए लिखेंगे-डीएफओ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top